Responsive Scrollable Menu

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बदली 'रफ्तार' की रिलीज डेट, कहा- 'यह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि हमारा सपना है'

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा इन दिनों अपनी फिल्म 'रफ्तार' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है। रिलीज डेट बदलने की जानकारी दोनों ने भावुक अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

Continue reading on the app

पुरी में जगन्नाथ मंदिर पहुंचे सिंगर मीका सिंह, पूजा-अर्चना कर ग्रहण किया महाप्रसाद

पुरी, 22 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की, साथ ही महाप्रसाद भी ग्रहण किया। उन्होंने आईएएनएस संग बातचीत में अपने अनुभव को साझा किया।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

शुरुआत में लगातार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स की टीम अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। आईपीएल 2026 में शानदार आगाज करने वाली यह टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी है और अब प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर हो गई हैं।

गौरतलब है कि आठ साल पहले आईपीएल 2018 में भी पंजाब की टीम ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में लगातार हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस बार भी हालात कुछ वैसे ही दिखाई दे रहे हैं।

अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहद अहम माना जा रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार अगर पंजाब यह मैच हारती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीद पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। वहीं जीत मिलने की स्थिति में भी टीम को मुंबई इंडियंस से उम्मीद करनी होगी कि वह राजस्थान रॉयल्स को हराए।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी, लेकिन तब से अब तक काफी कुछ बदल चुका है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम भले ही अंक तालिका में निचले स्थान पर हो, लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे बड़ी राहत मिचेल मार्श की बल्लेबाजी रही है। मार्श ने हाल के मुकाबलों में 111, 90 और 96 रन जैसी बड़ी पारियां खेलकर विरोधी टीमों को परेशानी में डाला है। उनके साथ जोश इंग्लिस भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब के गेंदबाजों पर शुरुआती ओवरों में विकेट लेने का दबाव रहेगा।

वहीं पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य की फॉर्म चिंता का विषय बन गई है। शुरुआती सात पारियों में तेज रन बनाने वाले प्रियांश पिछले कुछ मुकाबलों में संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। खासतौर पर छोटी लंबाई की गेंदों पर उन्हें लगातार परेशानी हुई है। ऐसे में मोहम्मद शमी, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे तेज गेंदबाज उन्हें निशाना बना सकते हैं।

बता दें कि लखनऊ की टीम इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। कप्तान ऋषभ पंत समेत कई बल्लेबाज निरंतरता बनाए रखने में असफल रहे हैं। हालांकि टीम अपने आखिरी मुकाबलों में सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

संभावित टीमों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी मैदान में दिखाई दे सकते हैं। वहीं पंजाब किंग्स की टीम में श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल पर नजरें रहेंगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब किंग्स लगातार हार का सिलसिला तोड़कर प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रख पाती है या फिर लखनऊ सुपर जायंट्स उनका सफर यहीं खत्म कर देती हैं।
Fri, 22 May 2026 22:08:58 +0530

  Videos
See all

आज का पॉजिटिव डोज | Positive Dose | Anjana Om Kashyap | Black and White | #Shorts #anjanaomkashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:44:03+00:00

Heatwave से झुलस रहा उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फ की चादर, May का अनोखा मौसम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:44:34+00:00

Dstak : गुरुग्राम में महा-ब्लैकआउट, मेट्रो सैकड़ों घरों में बिजली गुल | Gurugram Power Cut | Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:45:41+00:00

गर्मी ने तड़पाया, बिजली ने रुलाया! #heatwave #electricitycrisis #aajtak #anjanaomkashyap #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:45:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers