Responsive Scrollable Menu

Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ...भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच

Realme Watch S5 एक स्टाइलिश और फीचर-रिच स्मार्टवॉच है. इसमें बड़ी AMOLED स्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग और 110+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं. यह हेल्थ ट्रैकिंग, GPS और लंबी बैटरी लाइफ के साथ फिटनेस और डेली लाइफ दोनों को आसान बनाती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत.

The post Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ...भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Darjeeling Places: समर वैकेशन में दार्जिलिंग का करें रुख, 6 जगहों पर फैमिली के साथ करेंगे एन्जॉय

Darjeeling Places: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां ठंडी हवाएं, पहाड़ों की खूबसूरती और फैमिली के साथ सुकून भरे पल मिल सकें, तो दार्जिलिंग आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। पश्चिम बंगाल की वादियों में बसा यह हिल स्टेशन हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

दार्जिलिंग सिर्फ चाय बागानों के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के शानदार व्यू पॉइंट, टॉय ट्रेन, मठ और नेचर स्पॉट्स भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। खास बात यह है कि यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों के लिए घूमने और एन्जॉय करने के कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। 

दार्जिलिंग में घूमने वाली 6 जगहें

टाइगर हिल
दार्जिलिंग की सबसे मशहूर जगहों में टाइगर हिल का नाम सबसे पहले आता है। यहां से सूर्योदय का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। सुबह की पहली किरण जब कंचनजंगा की चोटियों पर पड़ती है तो दृश्य देखने लायक होता है। फैमिली के साथ यहां फोटोग्राफी का अलग ही मजा आता है।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल टॉय ट्रेन की सवारी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है। पहाड़ों और चाय बागानों के बीच से गुजरती यह ट्रेन दार्जिलिंग ट्रिप को खास बना देती है। सफर के दौरान प्राकृतिक खूबसूरती का शानदार अनुभव मिलता है।

बतासिया लूप
बतासिया लूप दार्जिलिंग का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां से पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। खूबसूरत गार्डन और शांत वातावरण परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहतरीन माना जाता है।

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क
अगर आप बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं तो यह जगह जरूर एक्सप्लोर करें। यहां हिमालयी भालू, रेड पांडा और स्नो लेपर्ड जैसे दुर्लभ जानवर देखने को मिलते हैं। बच्चों के लिए यह जगह काफी रोमांचक साबित हो सकती है।

पीस पगोडा
शांति और सुकून पसंद करने वालों के लिए पीस पगोडा शानदार जगह है। यहां का शांत माहौल और खूबसूरत वास्तुकला पर्यटकों को आकर्षित करती है। फैमिली के साथ कुछ शांत पल बिताने के लिए यह जगह काफी अच्छी मानी जाती है।

हैप्पी वैली टी एस्टेट
दार्जिलिंग की चाय दुनियाभर में मशहूर है और हैप्पी वैली टी एस्टेट इसकी खास पहचान है। यहां आप चाय के बागानों में घूम सकते हैं और चाय बनाने की प्रक्रिया को करीब से देख सकते हैं। हरियाली के बीच फैमिली के साथ समय बिताना बेहद सुकूनभरा अनुभव देता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

करेला खाने के फायदे: डायबिटीज से लेकर पाचन तक में आता है सुधार, डाइट में शामिल करने के हैं 6 लाभ

Mount Abu Places: समर वैकेशन के लिए परफेक्ट है माउंट आबू, फैमिली संग यहां 6 जगहों पर घूमें

Foot Odor: गर्मी में मोजे पहनते ही पैरों से आने लगती है बदबू? अपनाएं ये उपाय, पूरे दिन रहेंगे फ्रेश

Continue reading on the app

  Sports

विश्व कप से पहले कंगाली में पाकिस्तान की हॉकी टीम, 1000 रुपये में करना पड़ रहा है गुजारा, खिलाड़ी परेशान

विश्व कप से पहले पाकिस्तान की हॉकी टीम की हालत खस्ता है और खिलाड़ी इससे परेशान और चिंतित हैं। जहां एक तरफ उनके रोजाना खर्चे के लिए 3000 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया, वहीं खिलाड़ी बता रहे कि सिर्फ 1 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर। Fri, 22 May 2026 19:27:01 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case Update: कोर्ट से निकलते ही पलट गया समर्थ का वकील??| Crime | Police | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:09:34+00:00

Twisha Sharma Death Case: 'पुलिस ने ट्विशा की बॉडी को...डीकंपोज होने के लिए छोड़ दिया' | MP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:06:26+00:00

Twisha Sharma Case Update:ट्विशा के पिता को देख चीख पड़ा समर्थ?| Crime | Police | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:08:50+00:00

Shorts : मोदी का अपमान... योगी का गुस्सा !#Shorts #PMModi #CMYogi #MahaBahas #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T14:13:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers