भारत ने चुपचाप तोड़ा चीनी मिसाइल, अंदर जो मिला, उसने हिलाई दुनिया!
इसे भी पढ़ें: बालेन शाह ने मांगी मदद, भारत ने लिया बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें: Chongqing East Railway Station | दंग रह गए एलन मस्क, जानिए कैसे चीन की 'रोबोट सेना' ने बनाया चोंगकिंग स्टेशन
अमित शाह ने BSF अलंकरण समारोह में ‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ का किया ऐलान, घुसपैठ खत्म करने का दोहराया संकल्प
Amit Shah Attended BSF Investiture Ceremony: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अलंकरण समारोह और रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने BSF जवानों की बहादुरी, समर्पण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान देश की सीमाओं की सुरक्षा में बलिदान और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है.
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार अगले एक साल के भीतर ड्रोन, राडार, आधुनिक कैमरों और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों से लैस “Smart Border Project” शुरू करेगी. इसके तहत भारत-बांग्लादेश और भारत-पाकिस्तान सीमा पर “टेक्नोलॉजी-ड्रिवन स्मार्ट सिक्योरिटी ग्रिड” तैयार किया जाएगा, जिससे सीमाओं को अभेद्य बनाया जा सके.
चुनौतियों से निपटने के लिए नई रणनीति तैयार की जा रही
उन्होंने कहा कि अब सीमा सुरक्षा को केवल पारंपरिक तरीके से नहीं देखा जा सकता. अवैध घुसपैठ, ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी, नकली करेंसी, साइबर खतरे और हाइब्रिड वॉरफेयर जैसी नई चुनौतियों से निपटने के लिए नई रणनीति तैयार की जा रही है. शाह ने कहा कि अगले एक वर्ष में सरकार “नई बॉर्डर सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी” लेकर आएगी.
अमित शाह ने त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में घुसपैठ रोकने पर विशेष जोर देते हुए BSF को स्थानीय प्रशासन, पुलिस, पंचायतों और पटवारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा केवल “आइसोलेटेड ड्यूटी” नहीं बल्कि “टेरिटोरियल रिस्पॉन्सिबिलिटी” है.
घुसपैठियों को चिन्हित कर निकाला जाएगा बाहर
उन्होंने कहा कि सरकार “Unnatural Demographic Change” नहीं होने देगी और देश में मौजूद घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर निकाला जाएगा. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने “High Powered Demography Mission” की घोषणा की है, जिसकी कमेटी जल्द गठित की जाएगी.
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का आंतरिक सुरक्षा को लेकर स्पष्ट विजन है—समस्याओं को जड़ से समाप्त करना। उन्होंने दावा किया कि देश नक्सलवाद से लगभग मुक्त हो चुका है और अब घुसपैठ के खिलाफ भी उसी दृढ़ता से कार्रवाई की जाएगी.
अपने संबोधन में अमित शाह ने BSF की महिला टीम द्वारा माउंट एवरेस्ट फतह करने की उपलब्धि की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर “वंदे मातरम” का गान पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.
ये भी पढ़ें: मेवात बेस्ड आर्म्स सप्लायर गैंग का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, 14 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद
“ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए पाकिस्तान को दिया था मुंहतोड़ जवाब
उन्होंने कहा कि 1965 में केवल 25 बटालियनों के साथ शुरू हुआ BSF आज 2.70 लाख जवानों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल बन चुका है. शाह ने कहा कि उरी, पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने इसे “नई डिफेंस डॉक्ट्रिन” और “मोदी डॉक्ट्रिन” का हिस्सा बताया.
गृह मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगले दो महीनों में मोदी सरकार BSF और सभी CAPF जवानों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए एक बड़ा कार्यक्रम शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि इससे जवान बिना पारिवारिक चिंता के सीमाओं की सुरक्षा पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकेंगे.
अमित शाह ने कहा कि आने वाले तीन-चार साल सीमा सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक तकनीकी बदलाव के होंगे. उन्होंने BSF जवानों से तकनीक को आत्मसात करने, स्थानीय लोगों से संवाद बढ़ाने और प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर देश को घुसपैठ और नार्कोटिक्स से मुक्त करने का आह्वान किया.
ये भी पढ़ें: साइबर क्राइम के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अप्रैल में गिरफ्तार किए 89 ठग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation













.jpg)






