Responsive Scrollable Menu

पेट्रोल-डीजल पर VAT घटा सकते हैं राज्य:तेलंगाना में सबसे ज्यादा लगता है टैक्स, ₹10 तक एक्साइज ड्यूटी घटा चुका केंद्र

केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार जल्द ही राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) कम करने की अपील कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा शासित 22 राज्यों में वैट में कटौती की पूरी संभावना है। डीजल की कीमतों को नियंत्रित करना प्राथमिकता है, क्योंकि इसका सीधा असर परिवहन, खेती और उद्योग जगत पर पड़ता है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की बढ़ रही हैं। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड करीब 1.9% बढ़कर $104.52 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। ऐसे में बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। हालांकि, इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में 3.90 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। सचिवों के समूह ने की ईरान युद्ध के असर पर चर्चा ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की सप्लाई और कीमतों पर पड़ने वाले असर को लेकर हाल ही में सचिवों के एक अधिकार प्राप्त ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में चर्चा की गई कि महंगे कच्चे तेल के बोझ को कम करने के लिए वैट में कटौती जरूरी है। केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर घटाकर शून्य कर दी थी, जबकि पेट्रोल पर ₹3 की कटौती की गई थी। अब केंद्र चाहता है कि राज्य भी अपनी ओर से टैक्स कम करें। डीजल पर फोकस, क्योंकि इसका सीधा असर महंगाई पर अधिकारियों के मुताबिक, भाजपा शासित राज्य सबसे पहले डीजल पर टैक्स कम करने पर विचार कर सकते हैं। भारत में हर साल करीब 9.47 करोड़ टन डीजल की खपत होती है, जो किसी भी अन्य पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से कहीं ज्यादा है। पेट्रोल का इस्तेमाल ज्यादातर निजी वाहनों के लिए होता है, लेकिन डीजल का इस्तेमाल ट्रांसपोर्ट, खेती और इंडस्ट्री में होता है। अगर डीजल सस्ता होता है तो माल ढुलाई सस्ती होगी, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम गिरेंगे। अप्रैल में थोक महंगाई दर 42 महीने के उच्च स्तर 8.3% पर पहुंच गई थी। 2022 का फॉर्मूला फिर दोहराने की तैयारी अगर भाजपा शासित राज्य वैट कम करते हैं, तो यह साल 2022 की स्थिति जैसा होगा। उस समय रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। तब भी केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थी और राज्यों से वैट कम करने को कहा था। वर्तमान में भाजपा और उसके सहयोगी दल देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में हैं। भारत में अलग-अलग राज्यों में वैट की दरें 1 से 27% तक लगता हैं। इसमें कटौती होने से तेल की कीमतों में बड़ा अंतर आ सकता है। एक्सपर्ट बोले- जनता के जीवन स्तर को बचाना जरूरी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतें 50% से ज्यादा बढ़ी हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम सिर्फ 4% के करीब बढ़े हैं। केंद्र ₹10 की एक्साइज ड्यूटी घटा चुका है, अब राज्यों की बारी है। हमें साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि आम नागरिक के जीवन स्तर पर कोई बुरा असर न पड़े। राज्यों को अपने खजाने पर ज्यादा असर डाले बिना यह कदम उठाना चाहिए।" राज्यों की कमाई और तेल कंपनियों का घाटा विपक्ष का पलटवार: 'कीमतें बढ़ाने की जमीन तैयार हो रही' दूसरी ओर, कांग्रेस प्रवक्ता रंजीत रंजन ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्यों से वैट घटाने के लिए कहना इस बात का संकेत है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक और बड़ी बढ़ोतरी की जमीन तैयार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता था, तब केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर अपना खजाना भरा और जनता को लाभ नहीं दिया।

Continue reading on the app

सिगरेट वाले लाइटर से धूपबत्ती जलाना सही है? अनिरुद्धाचार्य ने कह दी ऐसी अजीब बात, लोग बोले- अब कुछ नहीं पूछना

सिगरेट वाले लाइटर से धूपबत्ती जलाना सही है? अनिरुद्धाचार्य ने कह दी ऐसी अजीब बात, लोग बोले- अब कुछ नहीं पूछना

Continue reading on the app

  Sports

Cricket Viral Video: गेंद पैड पर लगी नहीं और बैटर को दे दिया LBW,अंपायर पर फूटा बल्लेबाज का गुस्सा

नेपाल और अमेरिका के बीच खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 मुकाबले में एक बड़ी अंपायरिंग गलती ने क्रिकेट जगत में विवाद खड़ा कर दिया। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल को ऐसा एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया, जिसमें गेंद उनके पैड या शरीर से टकराई ही नहीं थी। इस फैसले के बाद मैदान पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला और पौडेल गुस्से से भड़क उठे।

यह घटना काठमांडू के बाहरी इलाके कीर्तिपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान हुई। नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और 38वें ओवर तक 194/2 के मजबूत स्कोर पर पहुंच चुकी थी। कप्तान रोहित पौडेल 46 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे थे।

इसी दौरान यूएसए के ऑफ स्पिनर मिलिंद कुमार की गेंद पर पौडेल ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर की तरफ चली गई। यूएसए खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की और हैरानी की बात यह रही कि अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी।

बाद में रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद पैड से नहीं बल्कि बल्ले या ग्लव्स से लगी थी। इसके बावजूद नेपाल कप्तान को आउट करार दिया गया। मैच में डीआरएस या रिव्यू सिस्टम मौजूद नहीं था, इसलिए पौडेल के पास फैसला चुनौती देने का कोई मौका नहीं था।

गलत फैसले के बाद पौडेल बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला हवा में घुमाया और अंपायर को समझाने की कोशिश भी की कि गेंद उनके ग्लव्स से लगी थी। मैदान से बाहर जाते समय भी वह लगातार नाराज दिखे और बल्ले पर हाथ मारते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटे।

नेपाल के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। आईसीसी वर्ल्ड कप लीग-2 दरअसल 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर का रास्ता तय करती है। इस आठ टीमों की लीग में टॉप-4 टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी। फिलहाल नेपाल पांचवें स्थान पर है और उसे टॉप-4 में जगह बनाने के लिए लगातार जीत की जरूरत है।

हालांकि विवादित फैसले के बावजूद नेपाल ने पहली पारी में 317/8 का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में यूएसए की टीम भी दबाव में दिखी और 94 रन पर उसके 6 विकेट गिर गए। इस ट्राई सीरीज में स्कॉटलैंड तीसरी टीम है और नेपाल अब जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है।

Fri, 22 May 2026 17:03:57 +0530

  Videos
See all

Humayun Kabir Warns To Suvendu LIVE: हूमायूं की शुभेंदु को धमकी! | Bakrid Qurbani | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:14:36+00:00

Rashtravad | भोजशाला, नमाज, वंदे मातरम, बुलडोजर पर बवाल, AIMIM नेता के को मिला सटीक जवाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:13:43+00:00

Ganga Me Sharab Party: वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच शराब पार्टी, युवक पर FIR दर्ज! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:15:11+00:00

Middle East Crisis: अमेरिका और इजरायल दबाव के बीच युद्ध की आशंका तेज | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:13:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers