Responsive Scrollable Menu

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस में आया बड़ा मोड़, सरेंडर के लिए कोर्ट पहुंचा आरोपी पति समर्थ सिंह

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने आखिरकार हाईकोर्ट के कड़े आदेश के बाद जबलपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बता दें कि पुलिस और जांच एजेंसी लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थीं. 

Continue reading on the app

NEET पेपर लीक मामले में सामने आया महाराष्ट्र कनेक्शन, डॉ मनोज बन सकते हैं CBI का सरकारी गवाह; पूछताछ में हुए कई खुलासे

NEET Paper Leak Case:  नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र से बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि लातूर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरूरे ने कथित तौर पर चार अस्पतालों में लीक पेपर भेजे थे. अब सीबीआई उन्हें इस मामले में सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है. सीबीआई की पूछताछ और डॉ. मनोज के बयान के आधार पर लातूर, नांदेड़ और संभाजीनगर के पांच अन्य डॉक्टरों से भी पूछताछ की जा रही है. इनमें दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो गायनेकोलॉजिस्ट और एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर शामिल हैं.

बेटे को फायदा पहुंचाने का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, डॉ. मनोज शिरूरे पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे और परिवार के अन्य बच्चों को फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर लीक पेपर खरीदा था. इसी मामले में सीबीआई ने उन्हें हिरासत में लेकर पुणे में लंबी पूछताछ की. सीबीआई ने पहले उनके लातूर स्थित अस्पताल और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान मोबाइल फोन, दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त की गई. बाद में उन्हें पुणे स्थित सीबीआई कार्यालय ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ चली. सूत्रों के अनुसार, डॉ. मनोज सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गए हैं.

12 लाख रुपये में खरीदा गया था पेपर

जांच में पता चला है कि डॉ. मनोज ने अपने बेटे के लिए करीब 12 लाख रुपये में कथित लीक पेपर खरीदा था. बाद में इसी पेपर की PDF टेलीग्राम के जरिए दूसरे लोगों तक भी पहुंचाई गई. जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क में हुए पैसों के लेन-देन की भी जांच कर रही हैं. सीबीआई के अनुसार, डॉ. मनोज के संबंध रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और RCC क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर से थे. आरोप है कि इसी नेटवर्क के जरिए छात्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाया गया.

डिलीट डेटा भी हुआ रिकवर

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ सवाल हाथ से लिखकर याद किए जाते थे और बाद में उन्हें PDF बनाकर मोबाइल और टेलीग्राम के जरिए फैलाया जाता था. सीबीआई की फॉरेंसिक टीम ने कई डिलीट किए गए डिजिटल डेटा को भी रिकवर किया है. आरोप है कि परीक्षा के बाद कई फाइलें मोबाइल से हटाई गई थीं. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह पेपर लीक नेटवर्क पांच राज्यों तक फैला था, जिसमें महाराष्ट्र और राजस्थान सबसे बड़े केंद्र बनकर सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें- Neet Paper Leak: किसने लीक किया नीट का पेपर? संसदीय समिति के सामने NTA ने दिया जवाब

Continue reading on the app

  Sports

अनिल अग्रवाल के IPL आइडिया पर सीएम सम्राट चौधरी की सहमति, क्या राजगीर स्टेडियम में होंगे IPL मैच?

Bihar News: आईपीएल में बहुत जल्द बिहार की टीम खेलती नजर आ सकती है? विश्व के प्रसिद्ध बिहारी उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने आईपीएल में बिहार की टीम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उन्होंने बिहार में टीम बनाने और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर बिना शर्त मदद की बात कही. उनके पोस्ट पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि बिहार के क्रिकेट इमोशन के लिए सरकार स्पष्ट विजन के साथ मिशन मोड में कार्यरत है. आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि राजगीर का नया वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बना है. बिहार क्रिकेट का होम ग्राउंड बनेगा? Fri, 22 May 2026 17:56:52 +0530

  Videos
See all

Record Breaking Heatwave 2026 | इस भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, गर्मी से मचा हाहाकार! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:45:05+00:00

Monkey Video | ट्रेनिंग क्लास में घुस आया बंदर | #monkey #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:43:43+00:00

Delhi News: CM Rekha Gupta ने उबर कारपूलिंग सर्विस का उद्घाटन किया । Uber Service #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:43:18+00:00

Surbhi Chandna और Karan Sharma का ग्लैमरस लुक वायरल #entertainment #shorts #ytshorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T12:44:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers