Anirudh-Kavya wedding: IPL टीम की ओनर काव्या मारन बनने जा रहीं दुल्हन? कंपोजर अनिरुद्ध संग सीक्रेट वेडिंग की फिर उड़ी रूमर्स
Anirudh Ravichander-Kavya Maran wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन एक बार फिर अपनी शादी की रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरें हैं कि अनिरुध IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या को डेट कर रहे हैं और अब दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं, हालांकि अब तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की चर्चा
कई फैन पेज और वायरल पोस्ट्स में दावा किया गया कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि शादी भारत के बाहर, स्पेन में आयोजित की जाएगी, जबकि चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।
हालांकि, इन दावों को लेकर न तो अनिरुद्ध और न ही काव्या मारन की ओर से कोई रिएक्शन सामने आई है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों को केवल अफवाह माना जा रहा है।
The long-standing rumors are finally coming true! Anirudh Ravichander and Kavya Maran are reportedly tying the knot later this year. Sources close to both families confirm an official announcement is dropping very soon! ????#Anirudh #KavyaMaran pic.twitter.com/vjzbYFo04H
— Theepben Balakrishnan (@theepben_92) May 22, 2026
Earlier, Some Reports suggested that SRH Owner Kavya Maran and Anirudh dating ????
— Miss Filmy (@MissFilmyAddict) May 21, 2026
But now its looks like all true
According to some rumours they are getting married soon #KavyaMaran #Anirudh pic.twitter.com/gxaqcXawBF
इन अफवाहों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इस खबर को लेकर उत्साहित नजर आए, जबकि कई यूजर्स इसे सिर्फ एक और इंटरनेट अफवाह बता रहे हैं।
पहले भी उड़ चुकी हैं डेटिंग और शादी की अफवाहें
यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही हों। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अनिरुद्ध और काव्या के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा चुकी हैं। लेकिन हर बार इन खबरों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।
The rumours have finally turned out to be true… Anirudh & Kavya are set to get married. An official announcement is expected soon ???? #AnirudhRavichandhar #KavyaMaran #Anirudh pic.twitter.com/gwqRgMHvXO
— karthick raj (@KarthickrajVJ) May 22, 2026
पुरानी अफवाहों के दौरान अनिरुद्ध रविचंदर ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था,
“शादी? चिल करो दोस्तों, अफवाहें फैलाना बंद करो।”
कई फैंस ने लिखा कि अगर यह खबर सच साबित होती है तो दोनों की जोड़ी शानदार होगी। वहीं कुछ यूजर्स आधिकारिक घोषणा का इंतजार करने की बात कह रहे हैं।
फिलहाल अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते या शादी की योजनाओं को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है।
Video: पार्ट-टाइम काम, फुल-टाइम प्रॉफिट! 1200 स्क्वायर फीट की जगह और 25 दिनों में 40 हजार की पक्की कमाई
Business Idea: युवाओं में अब नौकरी से ज्यादा रुचि मुर्गी पालन जैसे बिजनेस की ओर दिख रही है. भागलपुर शहर के राजू कुमार जैसे युवा घर बैठे ब्रायलर फार्मिंग से अच्छी कमाई कर रहे हैं. राजू बताते हैं कि मुर्गी पालन मुनाफेदार होने के साथ जोखिम भरा भी है, लेकिन बेहतर प्लानिंग से इसे सुरक्षित बनाया जा सकता है. राजू के मुताबिक 500 मुर्गी के लिए करीब 600 स्क्वायर फीट और 1,000 बर्ड के लिए 1,200 स्क्वायर फीट फार्म की जरूरत होती है. जाली, चदरा और अन्य सामान मिलाकर शेड बनाने में लगभग 1 लाख रुपये खर्च आते हैं. इसके बाद कुन्नी, चूजा, दाना और दवाई सहित कुल प्रारंभिक लागत करीब 2 लाख रुपये तक पहुंचती है. चूजे की कीमत 22 से 65 रुपये तक होती है. अगर 1,000 बर्ड में मोटिलिटी दर 5 से 10 प्रतिशत के भीतर रहे तो 20 से 25 दिन में 30 से 40 हजार रुपये तक बचत संभव है. खास बात यह कि रोज सिर्फ सुबह और शाम 1-1 घण्टा देकर युवा यह काम दूसरे व्यवसाय के साथ भी कर सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18

















.jpg)




