Responsive Scrollable Menu

बालेन शाह ने मांगी मदद, भारत ने लिया बड़ा फैसला

भारत और नेपाल के बीच रिश्तों की डोर कभी कड़वी तो कभी मीठी होती रहती है। लेकिन इस बार मामला चाय पर अटक गया था। पिछले 19 दिनों से भारत नेपाल सीमा पर जो टी टेंशन बना हुआ था अब उस पर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। भारत सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसे नेपाल के चाय उत्पादकों के लिए संजीवनी माना जाना है। लेकिन क्या यह सिर्फ एक व्यापारिक फैसला है या फिर इसके पीछे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और उनके द्वारा भारतीय ट्रकों पर लगाए गए बॉर्डर टैक्स की कोई कहानी छिपी है। दरअसल भारत ने करीब 19 दिनों के कड़े रुख के बाद नेपाल चाय पर लगाए गए टेस्टिंग नियमों में ढील दे दी है। भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय चाय बोर्ड ने उस स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी कि एसओपी में बड़ा बदलाव किया है जो नेपाल से होने वाले एक्सपोर्ट में सबसे बड़ी रुकावट बन गया था। दरअसल 1 मई से भारत ने नया नियम लागू किया था कि नेपाल सहित किसी भी देश से आने वाली चाय की हर खेप का सैंपल लिया जाएगा और उसे कोलकाता की लैब में टेस्ट में भेजा जाएगा। जब तक रिपोर्ट नहीं आती है ट्रक बॉर्डर पर खड़े रहेंगे। लेकिन अब नए आदेश के बाद भारत की घरेलू बाजार में बिकने वाली नेपाली चाय को इस अनिवार्य टेस्टिंग में छूट मिल गई है। इससे नेपाल टी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य और स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। 

इसे भी पढ़ें: भारत से पंगा पड़ा बहुत महंगा, ब्लैकलिस्ट की कगार पर पहुंचा नेपाल

जानकारों का मानना है कि भारत के इस नरम रुख के पीछे नेपाल में हो रही कुछ गतिविधियां भी हो सकती है। हाल ही में काठमांडू नगर पालिका और प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार ने भारतीय वाहनों के प्रवेश और टैक्स को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। नेपाल के कुछ हलकों में इसे टैक्स वॉर के रूप में देखा जा रहा था। जब भारत ने चाय पर टेस्टिंग सख्त कर दी तो नेपाल में इसे एक नॉन टेरिफ बैरियर माना गया। बदले में नेपाल की तरफ से भारतीय सामानों और ट्रकों को लेकर सख्ती की खबरें आई। अब काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार नेपाली व्यवसायियों और सरकार के बीच इस बात को लेकर भारी दबाव था कि अगर भारत चाय नहीं छोड़ता तो नेपाल को भी जवाबी कारवाई करनी चाहिए। ऐसे में क्या यह भारत की तरफ से दिया गया एक बड़ा रिलीफ है ताकि बालन सरकार के साथ बढ़ते तनाव को कम किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें: Kathmandu Airport पर लैंडिंग के वक्त Turkish Airlines के विमान में लगी भीषण आग, 277 यात्री बाल-बाल बचे

दरअसल भारत ने सीमा शुल्क और टैक्स के जवाब में अपना बड़ा फैसला बदला है। यह सच्चाई नहीं है बल्कि भारत ने नेपाली लोगों के लिए फैसला बदला है और यह कूटनीति का एक बहुत दिलचस्प मोड़ है। इन 19 दिनों में नेपाल को कितना नुकसान हुआ है यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। दरअसल छापा से पानी टंकी बॉर्डर के रास्ते भेजी गई चाय की खेपे 14-4 दिनों तक फंसी रही। टेस्टिंग की रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन लग रहे थे। ट्रकों का किराया, डिटेंशन चार्ज और ऊपर से टेस्टिंग की अलग फीस। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 9 महीने में नेपाल का चाय निर्यात पहले ही 19% गिरकर 2.89 अरब नेपाली रुपए रह गया। ऊपर से इस 19 दिन के ब्लॉक नेपाल की कमर तोड़ दी। नेपाली एक्सपर्ट्स अब कह रहे हैं कि उन्हें भारत पर अपनी 100% निर्भरता खत्म करनी होगी। वे पाकिस्तान, चीन, रूस और मध्य पूर्व जैसे नए बाजारों की तलाश करने की बात कह रहे हैं। हालांकि भारतीय अधिकारियों का पक्ष भी मजबूत है। भारत का साफ कहना है कि यह सब क्वालिटी कंट्रोल और मिलावटी चाय को रोकने के लिए किया गया है। भारत अपने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं चाहता है। नई व्यवस्था के तहत एक पेंच अभी भी है। जो चाय नेपाल से भारत सिर्फ रीएक्सपोर्ट यानी पुनर्निर्यात के लिए आ रही है। 

Continue reading on the app

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से कटा मोहम्मद रिजवान का पत्ता, PAK vs AUS वनडे सीरीज के लिए 5 खिलाड़ियों की हुई वापसी

PAK vs AUS : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यों की टीम की घोषणा की है. ये सीरीज 30 मई से 4 जून तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए शाहीन शाह अफरीदी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि सलमान अली आगा को उप-कप्तान बनाया गया है.

इन सीनियर खिलाड़ियों की टीम में हुई वापसी

टीम में कई अनुभवी नामों की वापसी हुई है, जिनमें बाबर आजम, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शादाब खान और सुफियान मोकिम शामिल हैं. ये सभी मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेले थे. अब जाकर इन सभी सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है.

इन तीन खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर तीन अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में शामिल किया गया है और वे शायद सीरीज के दौरान अपना ODI डेब्यू कर सकते हैं. सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी, साहिबजादा फरहान और शमील हुसैन सभी ने बांग्लादेश सीरीज में खेलने के बाद अपनी जगह बनाए रखी है.

उस्मान खान के बीमारी के कारण उपलब्ध नहीं होने के बाद मुहम्मद गाजी गोरी और रोहेल नजीर को टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना गया है. इस बीच फखर जमान और सैम अयूब चोटों के बाद अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखे हुए हैं और उन्हें सिलेक्शन के लिए नहीं चुना गया.

यह सीरीज 2022 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान का पहला बाइलेटरल वनडे टूर होगा, जब मेजबान टीम ने 2-1 से सीरीज जीती थी. इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने लाहौर में T20I सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था. अगले साल ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप होने वाला है, इसलिए यह सीरीज दोनों टीमों को 50-ओवर के फॉर्मेट में कॉम्बिनेशन को बेहतर बनाने का एक अहम मौका देती है.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, गाजी गोरी, नसीम शाह, रोहेल नजीर, साहिबज़ादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफियान मोकिम.

ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरे का शेड्यूल

  • पहला ODI: 30 मई, रावलपिंडी
  • दूसरा ODI: 2 जून, लाहौर
  • तीसरा ODI: 4 जून, लाहौर

ये भी पढ़ें : SRH vs RCB: आज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के निशाने पर होंगे 2 बड़े रिकॉर्ड, रजत पाटीदार भी करेंगे कमाल

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम लौटे; 3 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते

Pakistan ODI Squad vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की वापसी हुई। पाकिस्तान ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है, जिसकी कप्तानी एक बार फिर शाहीन शाह अफरीदी करेंगे। 

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 मई से 4 जून तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी। टीम में तेज गेंदबाज नसीम शाह, ऑलराउंडर शादाब खान और सुफियान मोकीम की भी वापसी हुई है। ये तीनों खिलाड़ी मार्च में बांग्लादेश दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

इस बार पाकिस्तान ने कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है। अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है। विकेटकीपर के तौर पर मोहम्मद गाजी घोरी और रोहेल नजीर को टीम में चुना गया। उस्मान खान बीमारी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

बांग्लादेश सीरीज खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इनमें सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, माज सदाकत, मोहम्मद गाजी घोरी, साहिबजादा फरहान और शामिल हुसैन शामिल हैं।

हालांकि टीम को दो बड़े खिलाड़ियों की कमी भी खलेगी। विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमां और युवा ओपनर सैम अयूब अभी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि दोनों खिलाड़ी अभी मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

पाकिस्तान की टीम शुक्रवार शाम इस्लामाबाद में इकट्ठा होगी और शनिवार से कोचिंग स्टाफ की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू करेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगी। कंगारू टीम भी रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेगी।

पाकिस्तान का स्क्वॉड: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मोकिम

Fri, 22 May 2026 12:09:23 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Motivational Speech: जब अचानक मंच से कविता पढ़ने लगे योगी आदित्यनाथ | Youth Inspiration #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:35:36+00:00

Manipur में ऑटोमेटिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद #policeaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:30:20+00:00

Twisha Death case: ट्विशा केस में आ सबसे बड़ा मोड़! अब सीधे एंट्री मारेगी CBI Samarth Singh |Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:35:33+00:00

West Bengal Big Breaking LIVE: Bakrid से पहले Suvendu का चौंकाने वाला ऑर्डर..! | Humayun Kabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:31:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers