Video: पार्ट-टाइम काम, फुल-टाइम प्रॉफिट! 1200 स्क्वायर फीट की जगह और 25 दिनों में 40 हजार की पक्की कमाई
Business Idea: युवाओं में अब नौकरी से ज्यादा रुचि मुर्गी पालन जैसे बिजनेस की ओर दिख रही है. भागलपुर शहर के राजू कुमार जैसे युवा घर बैठे ब्रायलर फार्मिंग से अच्छी कमाई कर रहे हैं. राजू बताते हैं कि मुर्गी पालन मुनाफेदार होने के साथ जोखिम भरा भी है, लेकिन बेहतर प्लानिंग से इसे सुरक्षित बनाया जा सकता है. राजू के मुताबिक 500 मुर्गी के लिए करीब 600 स्क्वायर फीट और 1,000 बर्ड के लिए 1,200 स्क्वायर फीट फार्म की जरूरत होती है. जाली, चदरा और अन्य सामान मिलाकर शेड बनाने में लगभग 1 लाख रुपये खर्च आते हैं. इसके बाद कुन्नी, चूजा, दाना और दवाई सहित कुल प्रारंभिक लागत करीब 2 लाख रुपये तक पहुंचती है. चूजे की कीमत 22 से 65 रुपये तक होती है. अगर 1,000 बर्ड में मोटिलिटी दर 5 से 10 प्रतिशत के भीतर रहे तो 20 से 25 दिन में 30 से 40 हजार रुपये तक बचत संभव है. खास बात यह कि रोज सिर्फ सुबह और शाम 1-1 घण्टा देकर युवा यह काम दूसरे व्यवसाय के साथ भी कर सकते हैं.
‘Chand Mera Dil’ X Review: क्या अनन्या-लक्ष्य की टॉक्सिक लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल?
‘Chand Mera Dil’ X Review: 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) आखिरकार 22 मई को रिलीज हो गई है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं। फिल्म में पहली बार अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) की जोड़ी नजर आ रही है।
ट्रेजिक और टॉक्सिक लव स्टोरी
फिल्म एक इमोशनल और टॉक्सिक लव स्टोरी पर आधारित है। रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी बज बना हुआ था और दर्शक इसकी कहानी जानने के लिए उत्साहित थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शक लगातार अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई, जबकि कुछ ने इसे औसत बताया है।
क्रिटिक्स ने दी पॉजिटिव राय
#OneWordReview...#ChandMeraDil: IMPACTFUL.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 21, 2026
Rating: ⭐️⭐️⭐️½
Expect the unexpected, because this isn't your regular love story... Winsome performances, several terrific emotional moments, and soulful music are its strengths... The second half could've been sharper.… pic.twitter.com/kLpYuEBgj5
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने 'चांद मेरा दिल' को इंपैक्टफुल बताया है और इसे 5 में से 3 स्टार दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में इमोशन्स मजबूत हैं और म्यूजिक भी अच्छा है, लेकिन सेकंड हाफ थोड़ा कमजोर लगता है।
फैंस बोले- अलग तरह की लव स्टोरी
#ChandMeraDil, Redefines The Romcom With Enrapturing Precocity
— Subhashk Jha (@SubhashK_Jha) May 22, 2026
Rating: ****
Director Vivek Soni’s Chand Mera Dil is a surprise, and a pleasant one at that. After having suffered through soppy rom coms and unfunny comedies, not to mention the flaring nostrils blazing…
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म को सरप्राइजिंग बताया है। लोगों का कहना है कि कहानी में ऐसे ट्विस्ट हैं, जिनकी उम्मीद पहले से नहीं थी। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म जेन जी के लिए खास रोमांटिक ट्रीट है, जबकि दूसरे ने इसे “बेस्ट लव स्टोरी ऑफ 2026” कहा।
स्टारकास्ट और डायरेक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि 'चांद मेरा दिल' का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में अनन्या और लक्ष्य के अलावा कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
आखिर कैसा रहा रिस्पॉन्स?
फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। कुछ इसे इमोशनल और ताज़ा लव स्टोरी बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि फिल्म में और बेहतर काम हो सकता था।
यह भी पढ़े- Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने उड़ाए फैंस के होश, सस्पेंस और ट्विस्ट देख चौंक जाएंगे आप!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




















