Video: चांदनी चौक का सीक्रेट सॉस अब पटना में! 50 की इस अमरूद चाट के आगे फेल हैं बड़े-बड़े रेस्टोरेंट
Patna Viral Amrood Chaat Recipe: दिल्ली के चांदनी चौक का स्वाद अब राजधानी पटना की गलियों में धूम मचा रहा है. पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित रूबन हॉस्पिटल के पास लगने वाला 'बैजू फ्रूट सलाद' का ठेला इन दिनों अपने स्पेशल 'चटपटे अमरूद चाट' के लिए सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. ठेला संचालक बैजू साव कोरोना काल में दिल्ली से पटना लौटे थे और तब से उनका यह अनूठा स्वाद शहरवासियों की पहली पसंद बना हुआ है. इस खास चाट को ताजे अमरूद के टुकड़ों में भुना जीरा, अजवाइन, सौंफ पाउडर और चाट मसाले के साथ तैयार किया जाता है. इसका असली जादू सरसों के स्पेशल सॉस और तीखी मिर्च-पुदीना की चटनी का कॉम्बिनेशन है. मात्र ₹50 में 250 ग्राम मिलने वाली यह हेल्दी और टेस्टी चाट इतनी लाजवाब है कि लोग प्लेट तक चाट जाते हैं. अस्पताल और स्कूल के पास होने के कारण यहां सुबह से रात तक कद्रदानों की भारी भीड़ उमड़ती है. तो आप जाकर इसका स्वाद ले सकते हैं.
दुश्मनों के उड़ेंगे होश, हवा में टारगेट बदलने वाले स्वदेशी ड्रोन 'वायु अस्त्र-1' का हुआ सफल परीक्षण, रेंज में पाकिस्तान के कई शहर
Vayu Astra-1 Drone test: नाइब लिमिटेड ने अपना स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन ‘वायु अस्त्र-1’ राजस्थान और उत्तराखंड में सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इस आत्मघाती ड्रोन ने 100 किलोमीटर की दूरी तक सटीक निशाना साधने की क्षमता साबित की और 10 किलोग्राम वॉरहेड के साथ एंटी-पर्सनल तथा एंटी-आर्मर (एंटी-टैंक) हमले की ताकत का प्रदर्शन किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Republic Bharat















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






