Responsive Scrollable Menu

SBI Bank Holidays: फटाफट आज निपटा लें अपने सारे काम, जानें 28 मई तक अलग-अलग जगह क्यों नहीं खुलेंगे एसबीआई बैंक के ब्रांच

SBI Bank Holidays: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना है। अगर आपको बैंक ब्रांच से जुड़े कोई भी काम निपटाने हैं, तो आज ही कर लें। दरअसल, 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की कई ब्रांच लगातार करीब 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं।

Continue reading on the app

Anirudh-Kavya wedding: IPL टीम की ओनर काव्या मारन बनने जा रहीं दुल्हन? कंपोजर अनिरुद्ध संग सीक्रेट वेडिंग की फिर उड़ी रूमर्स

Anirudh Ravichander-Kavya Maran wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन एक बार फिर अपनी शादी की रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरें हैं कि अनिरुध IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या को डेट कर रहे हैं और अब दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं, हालांकि अब तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की चर्चा
कई फैन पेज और वायरल पोस्ट्स में दावा किया गया कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि शादी भारत के बाहर, स्पेन में आयोजित की जाएगी, जबकि चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।

हालांकि, इन दावों को लेकर न तो अनिरुद्ध और न ही काव्या मारन की ओर से कोई रिएक्शन सामने आई है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों को केवल अफवाह माना जा रहा है।

इन अफवाहों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इस खबर को लेकर उत्साहित नजर आए, जबकि कई यूजर्स इसे सिर्फ एक और इंटरनेट अफवाह बता रहे हैं।

पहले भी उड़ चुकी हैं डेटिंग और शादी की अफवाहें
यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही हों। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अनिरुद्ध और काव्या के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा चुकी हैं। लेकिन हर बार इन खबरों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।

पुरानी अफवाहों के दौरान अनिरुद्ध रविचंदर ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था,
“शादी? चिल करो दोस्तों, अफवाहें फैलाना बंद करो।”

Anirudh Ravichander x post

कई फैंस ने लिखा कि अगर यह खबर सच साबित होती है तो दोनों की जोड़ी शानदार होगी। वहीं कुछ यूजर्स आधिकारिक घोषणा का इंतजार करने की बात कह रहे हैं।

फिलहाल अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते या शादी की योजनाओं को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है।
 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 की सबसे तेज गेंद! मोहम्मद सिराज ने तोड़ा स्पीड का रिकॉर्ड, टीम से ड्रॉप करने पर ऐसे दिया जवाब

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शुरुआत से ही धारदार गेंदबाजी कर रहे थे. इसके दम पर ही उन्होंने CSK की बैटिंग लाइन-अप की कमर तोड़ दी थी. Fri, 22 May 2026 13:49:48 +0530

  Videos
See all

Twisha Death case:एमपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश| Twisha Sharma | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T08:30:36+00:00

Bangladesh Border Live | बांग्लादेश बॉर्डर पर एक्शन शुरू ! | Breaking News | West Bengal News | BSF #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T08:26:01+00:00

Malihabad Controversy: कसमंडी की मस्जिद में पुलिस के बीच पढ़ी गई नमाज | Hindu-Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T08:34:59+00:00

Iran America War : ट्रंप का क्यूबा में हमले का प्लान तैयार! | Trump | Khamenei | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T08:37:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers