US-China Tension: पहले शी जिनपिंग से मुलाकात, अब ट्रंप का बड़ा वार! चीनी कंपनियों पर बैन की तैयारी से मचा हड़कंप
US-China Tension: पहले शी जिनपिंग से मुलाकात, अब ट्रंप का बड़ा वार! चीनी कंपनियों पर बैन की तैयारी से मचा हड़कंप
FWICE अध्यक्ष की बॉलीवुड को चेतावनी, बोले- एक दिन बंद हो जाएगी इंडस्ट्री
बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़े-बड़े सितारे केवल दर्शकों का प्यार ही नहीं बल्कि ढेर सारा पैसा भी कमाते हैं। इन सितारों का बैंक बैलेंस जहां दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है वहीं पहन के पीछे काम करने वाले लोग लगातार परेशानी में बने हुए हैं। एक फिल्म की सफलता के पीछे केवल सितारों की एक्टिंग ही नहीं होती बल्कि क्रू मेंबर्स की रात दिन की मेहनत भी होती है।
बॉलीवुड में कैमरा के पीछे काम करने वाले लोगों की जो हालात है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है की नाराजगी छाई हुई है। इस बारे में अब FWICE के अध्यक्ष ने फिल्म निर्माताओं के साथ पूरी इंडस्ट्री को चेतावनी दी है। चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने क्यों कहा है और आखिर ऐसा क्यों हुआ है।
FWICE की इंडस्ट्री को चेतावनी
फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने एएनआई से हुई एक खास बातचीत के दौरान यह बताया है कि हिंदी सिनेमा में बैकग्राउंड वर्कर्स की हालत बहुत खराब है। उन्हें सर्वाइव करना बहुत मुश्किल हो रहा है क्योंकि जॉब्स कम है, पेमेंट लेट हो रहा है और उन्हें कई घंटे काम करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म आ गए हैं वर्टिकल फिल्म बन रही है। उनमें कोई क्वालिटी नहीं होती उन्हें बस आउटपुट चाहिए होता है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान लाइट मैन, स्पॉट बॉय, आर्ट डायरेक्टर और अन्य छोटे आर्टिस्ट होता है।
“People will come on road”: FWICE Chief BN Tiwari says Bollywood could shut down if workers continue to suffer@BNTiwar16902945 @fwicemum
At: https://t.co/EIthOvL4Sg— Neeraj Gupta (@NeerajGuptaLive) May 21, 2026
घंटों करना पड़ता है काम
उन्होंने बताया कि एक तरफ एक्टर्स अपने शेड्यूल के हिसाब से तय किए गए घंटे में काम करते हैं और दूसरी तरफ क्रू मेंबर्स से लगातार 20-20 घंटे काम करवाया जाता है। इसके लिए उन्हें ढंग की पेमेंट भी नहीं मिलती है। तिवारी का कहना है कि वर्कर्स 20 घंटे काम तो कर रहे हैं लेकिन पैसा उन्हें 8 घंटे के हिसाब से भी नहीं मिल रहा।
तिवारी ने कहा कि लोगों को खाना चाहिए उन्हें पैसे की जरूरत है। यही वजह है कि वह कम सैलरी में भी मान जाते हैं। पेमेंट लेट होने की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ आती है। कभी-कभी पैसा आने में 1 महीने से भी ज्यादा लग जाता है। तब तक कंपनी ओर निर्माताओं का पता लगाना मुश्किल होता है। अध्यक्ष ने साफ शब्दों में यह कहा है कि अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो एक दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप हो जाएगी। लोग रोड पर आ जाएंगे क्योंकि स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Mp Breaking News




















