SSC CGL Vacancy 2026: एसएससी सीजीएल भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, 12256 वैकेंसी, किसे होगी आसानी
SSC CGL Vacancy 2026 Notification Changes : एसएससी सीजीएल (SSC CGL) 2026 के नोटिफिकेशन में इस बार बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्री और मेंस दोनों ही परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू कर दी गई है।
इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार'
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को अमेरिका का बेहतरीन साझीदार बताते हुए कहा है कि भारत जितना ईंधन खरीदना चाहता है, अमेरिका उसे बेचने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा, सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। रूबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे, जहां वे कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।
भारत यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए रूबियो ने कहा कि इस दौरे के दौरान उन्हें क्वाड देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का मजबूत सहयोगी है और दोनों देश कई अहम वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस साल के अंत में एक और महत्वपूर्ण क्वाड बैठक आयोजित की जाएगी।
रूबियो ने बताया कि डेल्सी रोड्रिगेज भी अगले सप्ताह भारत आने वाली हैं। इस दौरान वेनेजुएला के तेल कारोबार और भारत के साथ संभावित ऊर्जा सहयोग पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के तेल को लेकर कई नए अवसर सामने आ रहे हैं।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका में वेनेजुएला के भारी कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने के बीच ऊर्जा बाजार में नई हलचल शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में कहा था कि अमेरिका को वेनेजुएला से बड़ी मात्रा में तेल प्राप्त हुआ है।
ईरान को लेकर भी रूबियो ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे रणनीतिक मार्ग पर नियंत्रण या वहां से गुजरने वाले जहाजों से आर्थिक लाभ लेने की किसी भी कोशिश को अमेरिका स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने इसे वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
दरअसल, होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक है। यहां किसी भी तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार और तेल की कीमतों पर पड़ता है। ईरान और ओमान के बीच संभावित टोल व्यवस्था की खबरों के बाद ऊर्जा बाजार में चिंता बढ़ गई है।
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयातित तेल पर निर्भर है। ऐसे में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में तेल कीमतों में उछाल का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में देश में पेट्रोल, डीजल और एलएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi





















