Responsive Scrollable Menu

नीट पेपर लीक पर घिरा NTA, संसदीय पैनल के सामने अधिकारियों को देना पड़ा पाई-पाई का हिसाब

NEET Paper Leak 2026:  नीट यूजी 2026 परीक्षा के निरस्त होने के बाद देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर मचे घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार को संसद की एक अहम समिति की बैठक हुई जिसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह से तीखे सवाल पूछे गए.

NTA से मांगा अपडेट

संसदीय पैनल ने एनटीए चीफ से पेपर लीक की जांच पर ताजा अपडेट मांगा और यह जानने की कोशिश की कि भविष्य में ऐसी गंभीर घटनाओं को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है. इस बैठक में शिक्षा सचिव विनीत जोशी भी मौजूद रहे जिन्होंने समिति के सामने परीक्षा एजेंसी के कामकाज का ब्योरा दिया.

कब होगी नीट यूजी की परीक्षा?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनटीए चीफ ने संसदीय समिति के सामने साफ तौर पर कहा कि पेपर लीक उनके अपने सिस्टम से नहीं हुआ था. उन्होंने सदस्यों को बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने के इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई कर रही है. सीबीआई की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे नेटवर्क का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा. इसके साथ ही बैठक में यह भी साफ कर दिया गया कि रद्द की जा चुकी नीट यूजी परीक्षा अब आने वाली 21 जून को देश भर में दोबारा आयोजित की जाएगी.

 

 

Continue reading on the app

Aaj ka Mausam: देश में कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट, 14 राज्यों में बरसात और आंधी की चेतावनी; जाने आपके राज्य का हाल

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने देश के 14 राज्यों में अगले 12 घंटों में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में सप्ताह के कई दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया है. IMD के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आने वाले दिनों में दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. फिलहाल दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में मानसून का सीधा असर देखा जा सकता है. इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों में और पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी खूब परेशान कर रही है. अब मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की भविष्यवाणी की है. इस दौरान तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. साथ ही 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती है. 24 मई तक गर्म रातों का भी अलर्ट जारी किया गया है.

 

Continue reading on the app

  Sports

PSL में धमाके के बाद बाबर आजम की पाकिस्तान टीम में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कौन करेगा कप्तानी?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने सीनियर खिलाड़ियों को वापसी का मौका दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर किए गए पूर्व कप्तान बाबर आजम, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शादाब खान और सुर्फयान मोकीम को चयनकर्ताओं टीम में शामिल किया है. Fri, 22 May 2026 10:12:25 +0530

  Videos
See all

Maulana Sajid Rashidi ने Humayun kabir पर कही ये बात #shorts #news #samachar #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:01:51+00:00

Yogi Adityanath: 'जो डर गया, वो मर गया', छात्रों को CM योगी का सीधा संदेश | UP News | Gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:25+00:00

NEET Paper Leak Case | NTA | Dharmendra Pradhan | CBI का बड़ा एक्शन.. छात्रों से की पूछताछ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:02:08+00:00

Twisha Wedding Video : ट्विशा की शादी का हैरान कर देने वाला वीडियो! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:09:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers