'कॉकरोच जनता पार्टी का जन्म तो मीम से हुआ लेकिन ये गंभीर बदलाव की शुरुआत हो सकती है ': योगेंद्र यादव
राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव कहते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता दिखाती है कि युवाओं के मन में कितनी छटपटाहट है. वो कहते हैं कि इसका मतलब ये भी है कि लोगों को विपक्ष में कोई उम्मीद नहीं दिखती इसलिए वो विकल्प की ओर देख रहे हैं.
नीट पेपर लीक पर घिरा NTA, संसदीय पैनल के सामने अधिकारियों को देना पड़ा पाई-पाई का हिसाब
NEET Paper Leak 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा के निरस्त होने के बाद देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर मचे घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार को संसद की एक अहम समिति की बैठक हुई जिसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह से तीखे सवाल पूछे गए.
NTA से मांगा अपडेट
संसदीय पैनल ने एनटीए चीफ से पेपर लीक की जांच पर ताजा अपडेट मांगा और यह जानने की कोशिश की कि भविष्य में ऐसी गंभीर घटनाओं को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है. इस बैठक में शिक्षा सचिव विनीत जोशी भी मौजूद रहे जिन्होंने समिति के सामने परीक्षा एजेंसी के कामकाज का ब्योरा दिया.
कब होगी नीट यूजी की परीक्षा?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनटीए चीफ ने संसदीय समिति के सामने साफ तौर पर कहा कि पेपर लीक उनके अपने सिस्टम से नहीं हुआ था. उन्होंने सदस्यों को बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने के इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई कर रही है. सीबीआई की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे नेटवर्क का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा. इसके साथ ही बैठक में यह भी साफ कर दिया गया कि रद्द की जा चुकी नीट यूजी परीक्षा अब आने वाली 21 जून को देश भर में दोबारा आयोजित की जाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
BBC News
News Nation





















