Responsive Scrollable Menu

Honduras Shooting | होंडुरास में दो भीषण हमलों से मचा हड़कंप! 6 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोगों की दर्दनाक हत्या

होंडुरास के तटीय इलाके में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों के दो हमलों में छह पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार, पहली घटना उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में एक बागान में हुई जहां कम से कम 19 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संसाधनों से समृद्ध यह क्षेत्र दशकों से कृषि संघर्ष का केंद्र रहा है।

इसे भी पढ़ें: 22 साल का इंतजार खत्म! East Bengal ने जीता बड़ा Football खिताब, Kolkata में जश्न का माहौल

अंतर-अमेरिकी मानवाधिकार आयोग ने पहले भी इस क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं के लिए एहतियाती उपाय सुझाए थे जिन्हें पर्यावरण और भूमि अधिकारों की रक्षा को लेकर अपने कार्यों के कारण धमकियों का सामना करना पड़ा था। दूसरी घटना ग्वाटेमाला सीमा के पास कॉर्टेस विभाग के ओमोआ नगर पालिका में हुई जहां हमलावरों ने पुलिस पर गोलीबारी की। इस घटना में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी गिरोह-विरोधी अभियान पर तैनात थे और हमलावरों ने राजधानी तेगुसिगल्पा से ओमोआ जाते समय उन पर हमला किया गया।

इसे भी पढ़ें: Input Cost का दबाव: Maruti Suzuki ने बढ़ाए दाम, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा 30,000 का बोझ

 

जांच में आ रही मुश्किलें और सरकार का कड़ा रुख

होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता एडगार्डो बाराहोना ने बताया कि ट्रूजिलो बागान हमले में सटीक मौतों का आंकड़ा जुटाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। उन्होंने कहा: "घटना के तुरंत बाद डरे-सहमे परिजनों ने अपने प्रियजनों के शवों को घटनास्थल से हटा दिया है। हालांकि, सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों और फॉरेंसिक टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया है।"

सुरक्षा मंत्रालय की सख्त कार्रवाई की चेतावनी:

इस भयावह हिंसा के बाद होंडुरास सरकार हरकत में आ गई है। सुरक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय पुलिस और सशस्त्र बल (Army) मिलकर इन प्रभावित क्षेत्रों में एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाएंगे। साथ ही, अपराधियों को पकड़ने और मामले की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और विशेष अभियोजकों (Prosecutors) की टीमों का गठन कर दिया गया है। इस दोहरे हमले ने एक बार फिर होंडुरास में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और भूमि विवादों से उपजी हिंसा को उजागर कर दिया है, जिससे पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

Continue reading on the app

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का बजा डंका, पहले ही दिन दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही हैं. जिनमें  मोहनलाल (Mohanlal) की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी शामिल हो गई है. मोहनलाल की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 21 मई को ही रिलीज हुई और इसने आते ही धमाल मचा दिया है. वहीं, अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है जो शानदार रहा है. इतना ही नहीं, इसने ओपनिंग डे में ही दुनियाभर में नया रिकॉर्ड बना डाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में-

ओपनिंग डे में मचाया धमाल?

मोहनलाल की दृश्यम 3 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. मोहनलाल के फैंस ने जहां इस सस्पेंस फिल्म की सराहना की, तो वहीं कई लोगों को इसकी स्टोरीलाइन और प्लॉट पसंद नहीं आया. लेकिन इसके बावजूद भी इस फिल्म ने घरेलू बाजार में अच्छी ओपनिंग की है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने भारत में अपने पहले दिन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 1) 15.85 करोड़ की कमाई की है.

किस भाषा से की कितनी कमाई?

मालूम हो कि दृश्यम 3 एक मलयालम फिल्म है. लेकिन ये इसके अलावा 3 और अन्य भाषा में रिलीज हुई है. जिनमे से फिल्म ने पहले दिन 13.70 करोड़ मलयालम से, 0.45 करोड़ तमिल से, 1.50 करोड़ तेलुगु से और 0.20 करोड़ कन्नड़ से  कमाए है. फिलहाल ये फिल्म हिंदी में नहीं आई है, क्योंकि इसके हिंदी रीमेक को एक अलग कहानी के साथ बाद में रिलीज किया जाएगा, जो अजय देवगन (Ajay Devgn) की दृश्यम 3 होगी. ये फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Chand Mera Dil Delhi Review: Dreamy Romance नहीं, Relationship Reality है अनन्या- लक्ष्य की फिल्म

पहले ही दिन दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड

बिना हिंदी में रिलीज हुए मोहनलाल की दृश्यम 3 ने पहले ही दिन शानदार कमाई की है. लेकिन इस फिल्म को विदेशों में और भी ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिला है.सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस  फिल्म ने अपने पहले दिन ओवरसीज में 25 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिसके बाद , फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 43.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी के साथ, ये फिल्म  पहले दिन ही वर्ल्डवाइड साल 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

बता दें, कि 'दृश्यम 3'  मलयालम फिल्मों की लिस्ट में  टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम के 40.63 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, अब ये अथिराडी को टक्कर देने की तैयारी में है. जिस तरह से फिल्म ने ओपनिंग की है, ऐसे में लग रहा है कि ये थ्रिलर फिल्म 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन जाएगी. बता दें, कि ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है, खासतौर पर इसका सस्पेंस काफी अच्छा है.

क्या है 'दृश्यम 3' की कहानी?

मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3'  की कहानी की बात करे तो इसकी शुरुआत दृश्यम 2' के अंत से ही होती है. मोहनलाल जो जॉर्जकुट्टी के रोल में हैं, उनके और पुलिस के बीच का चूहे-बिल्ली का खेल अब एक नए अप्रत्याशित मोड़ पर पहुंच गया है. इस बार जॉर्जकुट्टी का सामना किसी बाहरी पुलिस अधिकारी से नहीं, बल्कि एक नए और अधिक जटिल रहस्य से होता है. फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, और मुरली गोपी जैसे स्टार्स भी लीड रोल में नजर आए हैं.

 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: Cannes 2026 के लिए बेटी संग रवाना हुई ऐश्वर्या राय, GDN का पोस्टर हुआ जारी

Continue reading on the app

  Sports

भैय्या मत बोलना अब ...प्रिंस यादव को टीम इंडिया में जैसे मिली जगह अर्शदीप सिंह के बदले सुर

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने वाले प्रिंस यादव को पहली बार चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में जगह दी है. टीम सलेक्शन के बाद टीम के सीनियर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सामने आया है इसमें प्रिंस को वो भैय्या बोलने के लिए मना करते नजर आ रहे हैं. Fri, 22 May 2026 09:42:45 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath: 'जो डर गया, वो मर गया', छात्रों को CM योगी का सीधा संदेश | UP News | Gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:25+00:00

NEET Paper Leak Case | NTA | Dharmendra Pradhan | CBI का बड़ा एक्शन.. छात्रों से की पूछताछ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:02:08+00:00

Shorts : महाकाल के दरबार पहुंची तमन्ना | Tamannaah Bhatia | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:23+00:00

Twisha Wedding Video : ट्विशा की शादी का हैरान कर देने वाला वीडियो! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:09:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers