Bakrid 2026: कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- बकरीद पर गाय की कुर्बानी जरूरी नहीं, ये इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बकरीद से पहले पश्चिम बंगाल सरकार की पशु वध संबंधी गाइडलाइन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि बिना जरूरी फिटनेस सर्टिफिकेट के गाय, भैंस, बैल या बछड़े का वध नहीं किया जा सकता.
चीफ जस्टिस सुजय पॉल और जस्टिस पार्थ सारथी की बेंच ने कहा कि खुले सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी पशु का वध पूरी तरह बैन है. कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा कि ईद-उल-जुहा में गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है.
पूर्व तृणमूल नेता व विधायक हुमायूं कबीर ने गाइडलाइन का विरोध करते हुए ईद पर हर हाल में कुर्बानी की धमकी दी है. इस पर भाजपा ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध स्लॉटरहाउस नहीं चलने दिए जाएंगे.
उसको अपनी लाइफ से हटाने के बाद ...युजवेंद्र चहल को हो रहा पछतावा, चाहे जो हो जाए अब उसे कभी मुंह नहीं लगाएंगे
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से गलत वजह से चर्चा में रहे. उन्होंने अपनी लाइफ में की गई गलती पर बात की और बताया कि ड्रिंकिंग छोड़ने के बाद जिंदगी कैसे बदल गई. चहल ने महिला क्रिकेटर हरलीन देओल से 'कैंडिड विद किंग्स' पॉडकास्ट में खुलकर अपने दिल की बात रखी.




News18


















