Horoscope 22 May 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
मेष
वृष
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन
Aaj Ka Panchang 22 May 2026: जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 22 May 2026: आज 22 मई 2026 दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक है. उसके बाद सप्तमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 22 मई 2026 शुक्रवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 22 मई 2026
वार- शुक्रवार
तिथि - प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक उसके बाद सप्तमी तिथि होगी.
नक्षत्र- आश्लेषा नक्षत्र सुबह 02 बजकर 08 मिनट तक उसके बाद मघा नक्षत्र होगा.
योग- वृद्धि योग और ध्रुव योग
करण- तैतिल, गर, वणिज और विष्टि करण
दिशा शूल- पश्चिम दिशा
दिशा शूल उपाय- घी या दही खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में सुबह 02 बजकर 08 मिनट तक उसके बाद सिंह राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
| सूर्योदय | आज सुबह 5 बजकर 32 पर हुआ है |
| सूर्यास्त | आज शाम 07 बजे पर होगा |
| चंद्रोदय | 22 मई सुबह 11.11 मिनट पर होगा |
| चंद्र अस्त | 23 मई को सुबह 12.34 मिनट पर होगा |
आज का शुभ समय
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04.10 मिनट से 04.58 मिनट तक |
| अमृत काल | दोपहर 12.33 बजे से दोपहर 02.06 बजे तक |
| अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11.57 बजे तक दोपहर 12.49 बजे तक |
आज का अशुभ समय
| राहुकाल | सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा |
| यम गण्डक | दोपहर 03.41 बजे से शाम 05.20 मिनट तक रहेगा |
| गुलिक काल | सुबह 07.26 बजे से सुबह 09.05 बजे तक रहेगा |
| आज का दुर्मुहूर्त | सुबह 08.25 बजे से सुबह 09.18 मिनट तक और दोपहर 12.49 बजे से दोपहर 01.42 बजे त |
आपका दिन मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 21 May 2026: आज है स्कंद षष्ठी व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






















