Responsive Scrollable Menu

SBI-बैंक कल से 6-दिन बंद, आज निपटा लें जरूरी काम:23 से 28 मई तक नहीं होगा कामकाज; वजह- वीकेंड, हड़ताल और बकरीद की छुट्‌टी

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को बैंक ब्रांच से जुड़े अपने सभी जरूरी काम आज ही निपटा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की ब्रांच लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं। बैंक बंद रहने की मुख्य वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए घोषित दो दिनों की छुट्टियां हैं। जानिए क्यों 23 से 28 मई के बीच बंद रह सकते हैं SBI बैंक 23 मई से 28 मई के बीच बैंकों में कामकाज प्रभावित होने के अलग-अलग कारण हैं… क्यों हड़ताल पर जाना चाहते हैं SBI कर्मचारी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। SBI कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगें हड़ताल का असर क्या होगा? चूंकि यह हड़ताल 'वर्कमेन कैटेगरी' (क्लर्क और अन्य स्टाफ) की है, इसलिए चेक क्लियरिंग, कैश काउंटर और पासबुक अपडेट जैसे काम ठप रह सकते हैं। डिजिटल सर्विसेज चालू रहेंगी बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। SBI की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज, यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन और एटीएम (ATM) सर्विसेज इस पूरी अवधि के दौरान सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक घर बैठे अपने डिजिटल ट्रांसफर और कैश निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये खबर भी पढ़ें… घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें ई-आधार: यह सभी जगह होता है मान्य, जानें इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती और यह सभी जगह मान्य भी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI के अनुसार वर्चुअल आधार या ई आधार भी आधार कार्ड की तरह सभी जगह मान्य होता है। हम इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मारुति की कारें ₹30,000 तक महंगी होंगी:मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर, घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें ई-आधार

कल की बड़ी खबर मारुति सुजुकी से जुड़ी रही। मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से बढ़ाई गई ये नई कीमतें जून 2026 से प्रभावी होंगी। वहीं इलॉन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। दरअसल, मस्क की कंपनी स्पेसएक्स शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है, जो वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। इसकी लिस्टिंग के बाद मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन के पार पहुंच सकती है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. मारुति की कारें ₹30,000 तक महंगी होंगी: नई कीमतें जून 2026 से लागू की जाएंगी, कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला किया देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से बढ़ाई गई ये नई कीमतें जून 2026 से प्रभावी होंगी। लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट यानी लागत के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। मारुति के अनुसार, पोर्टफोलियो के सभी मॉडल्स पर कीमतों में यह बढ़ोतरी लागू होगी। हालांकि, किस कार के दाम कितने बढ़ेंगे, यह उसके मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इलॉन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर: स्पेसएक्स अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाएगी; वैल्यूएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई इलॉन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। दरअसल, इलॉन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है, जो वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। इसकी लिस्टिंग के बाद मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन के पार पहुंच सकती है। फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अभी मस्क 807 बिलियन डॉलर यानी 77 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पार्ले ने मेलोडी टॉफी का प्रोडक्शन बढ़ाया: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया था पैकेट, वीडियो वायरल होने के बाद डिमांड बढ़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के सामने आने के बाद देश-विदेश में मेलोडी की डिमांड बढ़ गई है, जिसके कारण पार्ले प्रोडक्ट्स ने इसका प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने गुरुवार (21 मई) को इस बात की जानकारी दी। पार्ले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने पीटीआई (PTI) से बातचीत में इस पल को ब्रांड के इतिहास का सबसे बड़ा कैंपेन बताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें ई-आधार: यह सभी जगह होता है मान्य, जानें इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती और यह सभी जगह मान्य भी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI के अनुसार वर्चुअल आधार या ई आधार भी आधार कार्ड की तरह सभी जगह मान्य होता है। हम इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

IPL Points Table 2026: गुजरात टाइटंस ने टॉप-2 में जगह की पक्की, CSK का खेल खत्म

IPL Points Table 2026: गुजरात टाइटंस ने अपने आखिरी लीग मैच में सीएसके को हरा दिया. इस जीत के साथ उन्होंने टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स का सफर इस सीजन में खत्म हो गया है. Fri, 22 May 2026 06:00:46 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE Updates: Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire | Trump Vs Mojtaba | 22 May 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T01:13:57+00:00

Massive Action On Mumbai Muslims Violence LIVE: मुंबई की सड़कों पर लगेंगे दंगाइयों के पोस्टर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T01:04:07+00:00

Jaisalmer Sand Papad Viral Video : रेत पर युवक ने सेंके पापड़! | Viral News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T01:05:24+00:00

Delhi NCR Transport Strike: कमर्शियल वाहनों की हड़ताल से हड़कंप! | Commercial | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T01:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers