Responsive Scrollable Menu

रूस के Su-57 का आया नया अवतार, क्या अमेरिका के F-35 पर पड़ेगा भारी? भारत की क्यों टिकी हैं नजरें

Russia US News: रूस के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर Su-57 Felon के दो-सीटर वर्जन Su-57D की पहली उड़ान की तस्वीरें सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फाइटर ने पहली टेस्ट फ्लाइट पूरी कर ली. माना जा रहा है कि यह सिर्फ ट्रेनर जेट नहीं, बल्कि भविष्य में ड्रोन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और कमांड-एंड-कंट्रोल मिशन के लिए इस्तेमाल हो सकता है. आइए समझें कि क्या यह F-35 से ज्यादा ताकतवर हो जाएगा?

Continue reading on the app

SBI-बैंक कल से 6-दिन बंद, आज निपटा लें जरूरी काम:23 से 28 मई तक नहीं होगा कामकाज; वजह- वीकेंड, हड़ताल और बकरीद की छुट्‌टी

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को बैंक ब्रांच से जुड़े अपने सभी जरूरी काम आज ही निपटा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की ब्रांच लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं। बैंक बंद रहने की मुख्य वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए घोषित दो दिनों की छुट्टियां हैं। जानिए क्यों 23 से 28 मई के बीच बंद रह सकते हैं SBI बैंक 23 मई से 28 मई के बीच बैंकों में कामकाज प्रभावित होने के अलग-अलग कारण हैं… क्यों हड़ताल पर जाना चाहते हैं SBI कर्मचारी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। SBI कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगें हड़ताल का असर क्या होगा? चूंकि यह हड़ताल 'वर्कमेन कैटेगरी' (क्लर्क और अन्य स्टाफ) की है, इसलिए चेक क्लियरिंग, कैश काउंटर और पासबुक अपडेट जैसे काम ठप रह सकते हैं। डिजिटल सर्विसेज चालू रहेंगी बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। SBI की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज, यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन और एटीएम (ATM) सर्विसेज इस पूरी अवधि के दौरान सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक घर बैठे अपने डिजिटल ट्रांसफर और कैश निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये खबर भी पढ़ें… घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें ई-आधार: यह सभी जगह होता है मान्य, जानें इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती और यह सभी जगह मान्य भी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI के अनुसार वर्चुअल आधार या ई आधार भी आधार कार्ड की तरह सभी जगह मान्य होता है। हम इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

जोखिम भारी पड़ा और चोट ने बिगाड़ा खेल... गुजरात से हार के बाद छलका सीएसके कप्तान गायकवाड़ का दर्द

ruturaj Gaikwad statement: गुजरात टाइटंस से मिली 89 रनों की करारी शिकस्त के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी रणनीति का खुलासा किया. गायकवाड़ ने कहा कि टीम नॉकआउट की रेस में बने रहने और नेट रन रेट सुधारने के लिए 230 रनों का लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करना चाहती थी, लेकिन यह बड़ा जोखिम भारी पड़ गया. उन्होंने खराब पावरप्ले बॉलिंग और खिलाड़ियों की चोटों (घोष और ओवरटन के बाहर होने) को भी टीम के खराब संतुलन और हार की मुख्य वजह बताया. Fri, 22 May 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती-योगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T00:00:24+00:00

Mumbai Stone Pelting on Police : मुंबई के दंगाइयों के पोस्टर लगने वाले हैं! | Bandra |Breaking | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T00:10:05+00:00

Shorts : धान कटाई के दौरान निकला 12 फिट का अजगर सांप! | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T00:15:07+00:00

Shorts : संत रामपाल का 11 साल बाद जेल से बाहर आते ही वीडियो वायरल! | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T00:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers