ट्रम्प ईरान जंग में NATO के रुख से नाराज:अमेरिका बोला- जो देश हमारी मदद नहीं कर रहे वो NATO में क्यों है
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को कहा कि ईरान युद्ध के दौरान NATO देशों के रवैये से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प काफी निराश हैं। रुबियो ने खास तौर पर स्पेन का जिक्र करते हुए कहा कि उसने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका NATO का हिस्सा इसलिए है ताकि जरूरत पड़ने पर वह यूरोप और मिडिल ईस्ट जैसे इलाकों में अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सके। रुबियो ने सवाल उठाते हुए कहा, अगर कोई देश अमेरिका को अपने बेस इस्तेमाल नहीं करने देता, तो फिर वह NATO में क्यों है? उन्होंने कहा कि ट्रम्प NATO देशों के सहयोग से खुश नहीं हैं और अमेरिका इस मुद्दे को गंभीरता से देख रहा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
चेन्नई सुपर किंग्स का हीरो सिर्फ 3 मैच में बन गया सबसे बड़ा विलेन, ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना कोई नहीं चाहेगा
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अंशुल कम्बोज के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया जिसे कोई गेंदबाज नहीं चाहता. वो टूर्नामेंट के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बॉलर बन गए. 14 मैच खेलने के बाद उन्होंने कुल 34 छक्के खाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18

















