Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: 22 मई 2026 शुक्रवार को सिंह राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, मेष को संतान पक्ष से मिलेगी खुशखबरी! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 22 मई 2026 शुक्रवार का दिन है. आज सुबह 06:24 तक षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. यह तिथि अगले दिन तड़के 05:04 तक चलेगी. आज शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में सुबह 02 बजकर 08 मिनट को होगा फिर उसके बाद सिंह राशि में होगा. 

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, आज ग्रहों की स्थिति से सुबह 08:19 तक वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है. आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा में है. इसलिए, जातकों को सलाह दी जाती है कि इस दिशा में शुभ कार्यों को करने से बचे. इस ओर यात्रा न करें. यदि जाना आवश्यक है तो घर से घी या दही खाकर निकलें. ग्रहों की चाल देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है. वहीं, कुछ राशियों के लिए शुक्रवार का दिन अशुभ रह सकता है. आइए पढ़ते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल (Read Today Horoscope in Hindi)

मेष राशि

आज का दिन सामान्य फल देगा. धन की समस्या दूर होगी. किसी से विवाद न करें. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में विरोधियों से सावधान रहें. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.

  • भाग्यशाली अंक- 8
  • भाग्यशाली रंग- केसरिया
  • उपाय- मंगल के मंत्रों का जाप करें

वृषभ राशि

आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में सावधानी बरतें. वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना हो सकती है. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. मित्रों से अनबन होगी. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

  • भाग्यशाली अंक- 1
  • भाग्यशाली रंग- सफेद
  • उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्तिथि बेहतर होगी. परिवार में मांगलिक काम होगा. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा. यात्राएं सुखद रहेंगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. संतान सुख की प्राप्ति होगी.

  • भाग्यशाली अंक- 3
  • भाग्यशाली रंग- चैरी
  • उपाय- गरीब हो हरी मूंग दाल दान करें

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन आएगा लेकिन खर्च भी बना रहेगा. परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी. नौकरी में भाग-दौड़ अधिक होगी. मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

  • भाग्यशाली अंक- 9
  • भाग्यशाली रंग- नीला
  • उपाय- चंद्रदेव के मंत्रों का जाप करें

सिंह राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. कारोबार में नए निवेश से अच्छा धन लाभ होगा. समाज में सम्मान मिलेगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.

  • भाग्यशाली अंक- 2
  • भाग्यशाली रंग- बैंगनी
  • उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें

कन्या राशि

आज का दिन अशुभ फल देगा. धन हानि हो सकती है. नसों से संबंधित बीमारियां परेशान करेंगी. व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद होगा. कारोबार में शत्रुओँ से सावधान रहें. प्रेम संबंधों में मतभेद होंगे

  • भाग्यशाली अंक- 7
  • भाग्यशाली रंग- पीला
  • उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं

तुला राशि

आज का दिन मिला जुला रहेगा. धन की समस्या आएगी. परिवार में विवाद हो सकता है. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ मनमुटाब हो सकता है. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें.

  • भाग्यशाली अंक- 5
  • भाग्यशाली रंग- आकाशीय नीला
  • उपाय- गरीब को घी का दान करें

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में विरोधी परास्त होंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.

  • भाग्यशाली अंक- 8
  • भाग्यशाली रंग- लाल
  • उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. धन की वजह से काम रुक सकते हैं. बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखें. नौकरी में सभी काम पूरे होंगे. कारोबार में धन के मामलों में सावधानी बरतें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

  • भाग्यशाली अंक- 6 
  • भाग्यशाली रंग- सफेद
  • उपाय- गरीब को पीले फल दान करें

मकर राशि

आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. सेहत का ध्यान रखना होगा. नौकरी में सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. कारोबार में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें. प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बनेगी.

  • भाग्यशाली अंक- 5
  • भाग्यशाली रंग- हरा
  • उपाय- गरीब को सरसों का तेल दान करें

कुंभ राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. अचानक से धन प्राप्ति होगी. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. कारोबार में नई योजना सफलता से पूरी होगी. मित्रों के साथ यात्रा होगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

  • भाग्यशाली अंक- 3
  • भाग्यशाली रंग- काला
  • उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें

मीन राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्त होगा. परिवार में मांगलिक काम हो सकते हैं. नौकरी में सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में विदेश से धन लाभ होगा. सेहत उत्तम रहेगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

  • भाग्यशाली अंक- 6
  • भाग्यशाली रंग- लेमन
  • उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें

ये भी पढ़ें- Budh Uday 2026: आज से 2 दिन बाद बुध होंगे उदय, जून में इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में गोलीबारी, 16 की मौत; बंदूकधारियों ने मजदूरों और पुलिसकर्मियों पर बरसाईं गोलियां

सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में गुरुवार को दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हमलों में 10 मजदूर और 6 पुलिसकर्मी मारे गए। पहला हमला उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर में एक प्लांटेशन पर हुआ। नेशनल पुलिस के प्रवक्ता एडगार्डो बाराहोना के मुताबिक, बंदूकधारियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की सही संख्या अब भी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि कुछ परिजन शव अपने साथ ले गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह इलाका लंबे समय से जमीन और खेती को लेकर संघर्ष का केंद्र रहा है। दूसरा हमला ग्वाटेमाला सीमा के पास कॉर्टेस विभाग के ओमोआ नगर में हुआ। यहां हमलावरों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसमें 6 पुलिसकर्मी मारे गए। मृतकों में एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, ये अधिकारी गैंग विरोधी अभियान में तैनात थे और राजधानी टेगुसिगाल्पा से ओमोआ जा रहे थे। होंडुरास के सुरक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दोनों हमलों की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और अभियोजकों की टीमें बनाई जाएंगी। साथ ही प्रभावित इलाकों में पुलिस और सेना की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

उसको अपनी लाइफ से हटाने के बाद ...युजवेंद्र चहल को हो रहा पछतावा, चाहे जो हो जाए अब उसे कभी मुंह नहीं लगाएंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से गलत वजह से चर्चा में रहे. उन्होंने अपनी लाइफ में की गई गलती पर बात की और बताया कि ड्रिंकिंग छोड़ने के बाद जिंदगी कैसे बदल गई. चहल ने महिला क्रिकेटर हरलीन देओल से 'कैंडिड विद किंग्स' पॉडकास्ट में खुलकर अपने दिल की बात रखी. Fri, 22 May 2026 07:09:37 +0530

  Videos
See all

Maulana Sajid Rashidi ने Humayun kabir पर कही ये बात #shorts #news #samachar #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:01:51+00:00

NEET Paper Leak Case | NTA | Dharmendra Pradhan | CBI का बड़ा एक्शन.. छात्रों से की पूछताछ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:02:08+00:00

Yogi Adityanath: 'जो डर गया, वो मर गया', छात्रों को CM योगी का सीधा संदेश | UP News | Gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:25+00:00

Shorts : महाकाल के दरबार पहुंची तमन्ना | Tamannaah Bhatia | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers