विराट कोहली से मुलाकात के बाद बदली हमशक्ल की जिंदगी:सेलिब्रिटी बने, सब जूनियर चीकू बुलाते, 3 कंपनियों के एड किए, मॉडलिंग के भी ऑफर
स्टार इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने के बाद हरियाणा के पंचकूला निवासी गर्वित उत्तम की जिंदगी में पूरी तरह से बदल गई है। अब उसे सेलिब्रिटी के तौर तवज्जो मिलने लगी है। उसे सब जूनियर चीकू यानि जूनियर विराट कोहली ही कहकर बुलाते है। इन सबके बावजूद, ग्राउंड पर गर्वित का व्यवहार वैसा ही है, उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। पचंकूला की CL चैंप क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाले गर्वित अब तक 3 बड़ी कंपनियों के ऐड को शूट कर चुके हैं। इससे परिवार को लाखों में रकम भी मिली है। गर्वित ने अभी मिल्क पाउडर, गद्दे की कंपनी और एक अन्य उत्पाद के लिए शूटिंग की है। वह कुछ लोकल कंपनियों के भी ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। सबसे खास यह कि विराट कोहली के साथ फिर से एक अन्य कंपनी का विज्ञापन शूट करने के लिए ऑफर आया है। इसके लिए गर्वित को साइन किया जा चुका है। विराट कोहली ने इस शूट के लिए अभी समय नहीं दिया है, जिसके कारण प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए रूका हुआ है। विज्ञापन की शूटिंग के लिए गर्वित को मुंबई बुलाया गया है। दैनिक भास्कर को बताया विराट के साथ अनुभव दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में गर्वित उत्तम ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि विराट कोहली ने करीब एक घंटे तक उस मुलाकात के दौरान बातचीत की थी। उसे कहा था कि यार तूने तो बचपन की यादें ताजा करवा दी। वहीं रोहित शर्मा व दूसरे खिलाड़ियों ने गर्वित को देखकर कहा था कि अब तो जूनियर चीकू भी तैयार हो गया है। गर्वित उत्तम के अनुसार अब तो उसे दोस्त भी उसको जूनियर चीकू बुलाने लगे हैं। मैदान पर अब उसके खुद के नाम से कोई नहीं बुलाता। उसे इस बात की खुशी भी होती है लेकिन उसका अपने गेम पर पूरा फोकस है। IPL मैच देखने गए तो लोगों ने पहचान लिया पंचकूला के गर्वित उत्तम का परिवार मोहाली स्टेडियम में IPL मैच देखने के लिए गया तो वहां पर क्रिकेट प्रंशसकों ने उसे देखते हुए चीकू कहकर बुलाना शुरू कर दिया। पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला 28 अप्रैल 2026 को हुआ था। जिसमें काफी लोगों ने इनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुए। ऐसे हुई थी विराट के हमशक्ल की खोज… 4 पॉइंट्स में जानिए गर्वित की कहानी... गर्वित के साथ प्रैक्टिस ग्राउंड का वीडियो वायरल गुजरात के वड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे खेलने भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची। टीम के अभ्यास सत्रों और अन्य कार्यक्रमों के बीच विराट कोहली और उनके नन्हे प्रशंसकों का एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। इसमें विराट कोहली हैं और गर्वित समेत कई छोटे बच्चे उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़ते दिख रहे हैं। आमतौर पर सार्वजनिक बातचीत से दूरी बनाए रखने वाले विराट कोहली इस बार बच्चों को देखकर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने न सिर्फ बच्चों का अभिवादन किया, बल्कि उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर कोहली के बचपन का हमशक्ल पंचकूला में मिला:देखकर खुद चौंक गए विराट, बैट पर ऑटोग्राफ दिया; मुलाकात का VIDEO सामने आया देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। (पूरी खबर पढ़ें)
चेन्नई प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम:गुजरात का क्वालिफायर-1 खेलना लगभग पक्का; सुदर्शन टॉप स्कोरर बने
IPL 2026 में लीग स्टेज के अब सिर्फ 4 मैच बचे हैं। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली मुंबई और लखनऊ के बाद तीसरी टीम बन गई है। उसके 14 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर गुजरात ने जीत के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है। उसके 14 मैच में 9 जीत के साथ 18 अंक है। टॉप-2 में जाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स को बहुत बड़े मार्जिन से हराना होगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद से है। गुजरात की टॉप-2 में जगह मजबूत चेन्नई पर जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 13 मैचों में 16 पॉइंट्स हो गए हैं। टीम +0.400 के मजबूत नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। इस बड़ी जीत से गुजरात ने टॉप-2 में फिनिश कर क्वालिफायर-1 खेलने की अपनी उम्मीदों को बेहद मजबूत कर लिया है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के 13 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक है। बेंगुलरु के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह 18 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन उसका नेट रन रेट बेंगलुरु और गुजरात से काफी पीछे है। क्वालिफायर-1 खेलने के लिए उसे रिकॉर्ड जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब और कोलकाता की उम्मीदें बरकरार पंजाब किंग्स (13 अंक) और कोलकाता नाइट राइडर्स (13 अंक) के साथ पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद हैं। चेन्नई के बाहर होने से इन दोनों टीमों की प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है। दोनों टीमों को अपने आखिरी मैचों में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ भी करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स जीती तो प्लेऑफ खेलेगी राजस्थान 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसके लिए प्लेऑफ का समीकरण सीधा है। उसे 24 मई को होने वाले अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करनी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत उसे सीधे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। दिल्ली के चांस काफी कम दिल्ली कैपिटल्स 13 मैच में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान, पंजाब की बहुत बड़ी हार की उम्मीद करनी होगी। मुंबई, चेन्नई और लखनऊ बाहर मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई अपने सभी 14 मैच खेल चुकी है। मुंबई और लखनऊ के 13-13 मैच में बराबर 8 अंक है। मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें, जबकि लखनऊ सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। मुंबई 24 मई को राजस्थान से अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, जबकि लखनऊ 23 मई को पंजाब के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 14 मैचों में 638 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 मैच में 616 रन है। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 13 मैच में 579 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा चेन्नई के खिलाफ मैच में 3 विकेट चटकाए। अब वे 14 मैच में 24 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 14 मैच में 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















