CSK vs SRH: चेपॉक में करो या मरो का मैच, चेन्नई के सामने हैदराबाद की चुनौती;क्या धोनी आखिरी बार खेलेंगे?
CSK vs SRH: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका। सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक सवाल को लेकर है- क्या ये महेंद्र सिंह धोनी का चेपॉक में आखिरी आईपीएल मैच होगा?
44 साल के धोनी ने पहले कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला चेपॉक में खेलना चाहते हैं। सोमवार को चेन्नई में सीएसके का इस सीजन का आखिरी घरेलू मैच है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि धोनी खेलेंगे या नहीं। वह रविवार को अभ्यास के लिए मैदान पर आए, करीब 30-40 मिनट बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ प्रैक्टिस की, फिर वापस लौट गए।
चेन्नई को दोनों मैच जीतने जरूरी
पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों बाकी मैच जीतने होंगे। चेन्नई की टीम इस स्थिति में इसलिए पहुंची क्योंकि सीजन की शुरुआत खराब रही और हैदराबाद के खिलाफ पिछला मुकाबला भी टीम जीतते-जीतते हार गई थी। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने माना कि उस हार ने टीम को काफी चोट पहुंचाई थी।
हैदराबाद की नजर भी प्लेऑफ पर
दूसरी ओर तीसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी। कप्तान पैट कमिंस की टीम एक हफ्ते के ब्रेक के बाद मैदान पर लौट रही। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 86 रन पर ऑलआउट होने के बाद टीम दबाव में है, लेकिन अब वापसी का मौका सामने है।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस पर नजर रहेगी। चोट के कारण शुरुआती तीन मैच मिस करने वाले ब्रेविस अब तक छह पारियों में सिर्फ 99 रन बना सके हैं। हालांकि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक कई बार दिखी है। वहीं हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक 12 विकेट ले चुके हैं।
चेपॉक में बरस सकते हैं रन
चेपॉक की पिच इस बार बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। SRH के गेंदबाजी कोच वरुण आरोन का मानना है कि यहां 210 रन के आसपास का स्कोर मैच जिताऊ हो सकता है। हालांकि CSK के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को उम्मीद है कि अतिरिक्त बाउंस घरेलू टीम को फायदा पहुंचा सकता है।
Mulank Rashifal (18 मई 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
18 May ka Ank Rashifal: आज 18 मई है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 18/05/2026, 1+8+ 0+5+2+0+2+6 =24 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 है, जिसका जोड़ 6(2+4=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 18 मई का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगी। यदि लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट या नौकरी परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रभावित रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी व्यस्तता के कारण समय कम दे पाएंगे, लेकिन रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम लें। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1 और 9
मूलांक 2
आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्यक होगा। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाज़ी से बचें। किसी मित्र की सलाह लाभकारी सिद्ध हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी लें। ध्यान और योग आपके मन को शांत रखेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2 और 6
मूलांक 3
आज का दिन रचनात्मकता और नई योजनाओं से भरा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप कला, शिक्षा या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं तो कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। अपने बजट पर नियंत्रण बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3 और 5
मूलांक 4
आज आपको धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत भविष्य में बड़ा लाभ देगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। किसी अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कमर या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नियमित व्यायाम लाभ देगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4 और 8
मूलांक 5
आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। परिवार के साथ छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का भोजन कम करें। मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5 और 1
मूलांक 6
आज आपके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है, लेकिन विलासिता पर अधिक खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग लंबे समय से तनाव महसूस कर रहे थे, उन्हें राहत मिलेगी। संगीत और कला में रुचि बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6 और 2
मूलांक 7
आज आत्मविश्लेषण और आध्यात्मिक चिंतन का दिन रहेगा। मन किसी गहरी बात को लेकर विचारमग्न रह सकता है। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी, इसलिए जल्दबाज़ी से बचें। विद्यार्थियों और शोध कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। परिवार के किसी सदस्य से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है। पानी अधिक पिएं और हल्का भोजन करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7 और 4
मूलांक 8
आज मेहनत का फल मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में नई रणनीति सफलता दिला सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। समय पर आराम करें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8 और 1
मूलांक 9
आज का दिन साहस और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह केंद्रित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे ले जाएगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहस संभव है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में रक्तचाप या तनाव संबंधी समस्या से सावधान रहें। नियमित दिनचर्या अपनाना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9 और 3
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















