A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: केकेआर ने चोटिल वरुण चक्रवर्ती को लेकर लिया जोखिम, बीसीसीआई अब क्या एक्शन लेगा?

BCCI vs KKR: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे अहम दौर में पहुंच चुका। प्लेऑफ की रेस तेज हो गई और हर टीम अपने प्रमुख खिलाड़ियों को मैदान पर उतारना चाहती है, लेकिन इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच एक नया विवाद सामने आ गया। मामला स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस से जुड़ा है, जिन्हें कथित तौर पर हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में खिलाया गया।

ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम के अब 11 अंक हैं और उसके दो लीग मैच बाकी हैं। हालांकि जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस को लेकर होने लगी।

चोटिल वरुण को लेकर केकेआर ने लिया रिस्क
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि आखिर केकेआर ने वरुण से पूरे चार ओवर क्यों करवाए जबकि उनके बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर बताया जा रहा है। यह चोट उन्हें 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में लगी थी। उस मुकाबले में वह फील्डिंग के दौरान चोटिल होकर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। इसके बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से भी बाहर बैठना पड़ा था।

पहले भी वरुण चोट के साथ खेल चुके
बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब वरुण चोट के बावजूद मैदान पर उतरे हों। इससे पहले भी इस सीजन में हाथ में फ्रैक्चर जैसी परेशानी के बावजूद उन्होंने मैच खेले थे। यही बात अब भारतीय टीम मैनेजमेंट को परेशान कर रही है।

केकेआर से नाराज BCCI
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि केकेआर के फिजियो लगातार टीम इंडिया के फिजियो कमलेश जैन के संपर्क में हैं। फ्रेंचाइजी ने बोर्ड को जानकारी दी थी कि वरुण को बाउंड्री बचाने के दौरान चोट लगी और उनके पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। अधिकारी ने यह भी कहा कि वरुण बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए उनकी फिटनेस बेहद अहम है और मेडिकल टीम इस मामले में दखल दे सकती है।

दरअसल, आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है। ऐसे में टीम इंडिया किसी भी हालत में अपने प्रमुख टी20 गेंदबाज को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहती। वरुण चक्रवर्ती भारत की टी20 टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

केकेआर के लिए भी वरुण लगातार मैच विनर साबित हुए हैं। 2020 से अब तक वह टीम के लिए 109 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनमी रेट 8 से कम रहा है। इस सीजन में भी उन्होंने 9 मैचों में 10 विकेट झटके हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3/14 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

Continue reading on the app

CSK vs SRH: चेपॉक में करो या मरो का मैच, चेन्नई के सामने हैदराबाद की चुनौती;क्या धोनी आखिरी बार खेलेंगे?

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका। सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक सवाल को लेकर है- क्या ये महेंद्र सिंह धोनी का चेपॉक में आखिरी आईपीएल मैच होगा?

44 साल के धोनी ने पहले कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला चेपॉक में खेलना चाहते हैं। सोमवार को चेन्नई में सीएसके का इस सीजन का आखिरी घरेलू मैच है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि धोनी खेलेंगे या नहीं। वह रविवार को अभ्यास के लिए मैदान पर आए, करीब 30-40 मिनट बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ प्रैक्टिस की, फिर वापस लौट गए।

चेन्नई को दोनों मैच जीतने जरूरी
पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों बाकी मैच जीतने होंगे। चेन्नई की टीम इस स्थिति में इसलिए पहुंची क्योंकि सीजन की शुरुआत खराब रही और हैदराबाद के खिलाफ पिछला मुकाबला भी टीम जीतते-जीतते हार गई थी। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने माना कि उस हार ने टीम को काफी चोट पहुंचाई थी।

हैदराबाद की नजर भी प्लेऑफ पर
दूसरी ओर तीसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी। कप्तान पैट कमिंस की टीम एक हफ्ते के ब्रेक के बाद मैदान पर लौट रही। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 86 रन पर ऑलआउट होने के बाद टीम दबाव में है, लेकिन अब वापसी का मौका सामने है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस पर नजर रहेगी। चोट के कारण शुरुआती तीन मैच मिस करने वाले ब्रेविस अब तक छह पारियों में सिर्फ 99 रन बना सके हैं। हालांकि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक कई बार दिखी है। वहीं हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक 12 विकेट ले चुके हैं।

चेपॉक में बरस सकते हैं रन 
चेपॉक की पिच इस बार बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। SRH के गेंदबाजी कोच वरुण आरोन का मानना है कि यहां 210 रन के आसपास का स्कोर मैच जिताऊ हो सकता है। हालांकि CSK के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को उम्मीद है कि अतिरिक्त बाउंस घरेलू टीम को फायदा पहुंचा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

फीफा वर्ल्ड कप के लिए स्विट्जरलैंड की टीम घोषित, क्या झाका की कप्तानी में टूटेगा 72 साल पुराना रिकॉर्ड

स्विट्जरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. कप्तान ग्रेनिट झाका के नेतृत्व में टीम लगातार छठे विश्व कप में हिस्सा लेगी और 1954 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर उतरेगी.

The post फीफा वर्ल्ड कप के लिए स्विट्जरलैंड की टीम घोषित, क्या झाका की कप्तानी में टूटेगा 72 साल पुराना रिकॉर्ड appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 22 May 2026 00:50:16

  Videos
See all

Jaisalmer Sand Papad Viral Video : रेत पर युवक ने सेंके पापड़! | Viral News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T01:05:24+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire | Trump Vs Mojtaba | 22 May 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T01:13:57+00:00

Massive Action On Mumbai Muslims Violence LIVE: मुंबई की सड़कों पर लगेंगे दंगाइयों के पोस्टर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T01:04:07+00:00

Marco Rubio India Visit: 24-26 मई तक क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक | Quad Meeting | Marco Rubio | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T01:13:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once