ग्लैमर का ओवरडोज! वन-शोल्डर गाउन और हीरों से सजीं मीत कौर, इंटरनेट पर वायरल हुआ हसीन लुक
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्री मीत कौर ने अपने शानदार रेड कार्पेट लुक से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है. मीत ने नेवी ब्लू और सिल्वर रंग का वन-शोल्डर गाउन पहना था, जिस पर की गई सिल्वर डिटेलिंग, डायमंड ज्वेलरी और क्लासिक हेयरस्टाइल ने उन्हें एक परफेक्ट रॉयल और मॉडर्न लुक दिया. अपने बेहतरीन आत्मविश्वास, ग्लोइंग मेकअप और शानदार वॉक से उन्होंने ग्लोबल मीडिया और फैशन एक्सपर्ट्स का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है, जो वैश्विक मंच पर भारतीय फैशन की मजबूत पहचान को दर्शाता है.
22 साल का इंतजार खत्म... ईस्ट बंगाल बना आईएसएल चैंपियन, फाइनल 2-1 से जीता
East Bengal ISL Champion: ईस्ट बंगाल एफसी ने इंटर काशी को 2-1 से हराकर पहली बार इंडियन सुपर लीग (ISL) का खिताब जीत लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ क्लब का 22 साल पुराना खिताबी सूखा खत्म हो गया. मैच में इंटर काशी ने शुरुआत में बढ़त बनाई थी, लेकिन टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर और गोल्डन बूट विजेता यूसुफ एजेजारी (50वां मिनट) और मोहम्मद राशिद (73वां मिनट) के गोलों ने मैच का पासा पलट दिया. ईस्ट बंगाल ने आखिरी बार 2003-04 में नेशनल फुटबॉल लीग जीती थी.



News18











.jpg)



