Responsive Scrollable Menu

पठानकोट में जासूसी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार:नेश्नल हाइवे पर लगाए थे CCTV, विदेशी एजेंसियों के पास था लिंक, पाकिस्तान जाती थी हर फुटेज

पंजाब के पठानकोट जिले में सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ पुलिस ने देश विरोधी ताकतों और पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के साथ मिलकर भारतीय सेना व अर्धसैनिक बलों की गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में एक गिरोह के सदस्य को दबोचा है। जिसने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर सुजानपुर के पास पुल नंबर 4 और 5 के बीच स्थित कुछ दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। कैमरे अत्याधुनिक, हाई-डेफिनेशन और घूमने वाले थे, जिन्हें मोबाइल के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता था। कैमरे का लिंक विदेशी एजेंसियों के हाथ में था। पुलिस ने कुल 4 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इन कैमरों का मुख्य मकसद इस मार्ग से गुजरने वाले भारतीय सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेज के काफिलों तथा उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखना था। पाकिस्तान भेजी जा रही थी 'लाइव फीड' जानकारी के मुताबिक आरोपी इन कैमरों के जरिए जुटाई गई निगरानी रिपोर्ट और लाइव वीडियो फीड को इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और विदेशों में सक्रिय जासूसों के साथ सीधे साझा कर रहे थे। पुलिस एफआईआर के मुताबिक यह जानकारी भारत की संप्रभुता अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बेहद गंभीर खतरा पैदा कर रही थी। गुप्त सूचना के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक थाना सुजानपुर के मुख्य अधिकारी को इस जासूसी नेटवर्क की पुख्ता जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए छापेमारी की और जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू के तौर पर हुई है। ये आरोपी भी साजिश में शामिल इस मामले में नामजद किए गए आरोपियों में विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्का पुत्र किरपाल सिंह, निवासी नया पिंड, सुजानपुर बलविंदर सिंह उर्फ विक्की और तरनप्रीत सिंह उर्फ तन्नू शामिल हैं। जो विभिन्न आपराधिक और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 111, 113(3), 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी पुलिस अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि इस नेटवर्क के तार सीमा पार और किन-किन लोगों से जुड़े हुए थे तथा इन्हें इस काम के लिए कहां से फंडिंग हो रही थी। इलाके के मजिस्ट्रेट और उच्च अधिकारियों को इस संबंध में स्पेशल रिपोर्ट भेज दी गई है। एसएसपी ने किए बड़े खुलासे एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू, जो गांव धारीवाल चक्क का रहने वाला है और थाना सदर के अंतर्गत आता है, अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पठानकोट-जम्मू नेश्नल हाईवे-44 पर जासूसी गतिविधियों में शामिल था। बेहद संवेदनशील है एनएच-44 ये नेश्नल हाइवे एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, इन लोगों ने निगरानी के लिए कैमरे लगाए हुए थे ताकि वहां होने वाली हर तरह की गतिविधि और मूवमेंट रिकॉर्ड की जा सके। एसएसपी ने खुलासा किया कि अब तक की जांच के अनुसार यह पूरा नेटवर्क पिछले छह से सात महीनों से सक्रिय था। कैमरे अत्याधुनिक, हाई-डेफिनेशन और घूमने वाले थे,जिन्हें मोबाइल के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता था। स्टैंड एलोन इंटरनेट आधारित थे कैमरे एसएसपी ने बताया कि पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने उस स्थान की निशानदेही की, जहां से पुलिस ने स्टैंड-अलोन इंटरनेट आधारित हाई-डेफिनेशन कैमरे बरामद किए। ये कैमरे मोबाइल फोन के जरिए कंट्रोल किए जा सकते थे और हर प्रकार की गतिविधि रिकॉर्ड करने में सक्षम थे। विदेशी एजेंसियों के संपर्क में थे 2 आरोपी एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि इस मामले में उसके तीन अन्य साथी भी शामिल हैं। इनमें से एक स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था, जबकि दो अन्य विदेश में बैठे लोगों और संदिग्ध खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थे। आरोपियों को इस काम के लिए प्रेरित किया गया था और कैमरे लगाने सहित अन्य खर्चों के लिए उन्हें पैसे भी दिए गए थे। 2 आरोपी अन्य मामले में जेल में बंद पुलिस के अनुसार मामले की जांच तेजी से की जा रही है। आरोपी के दो साथी फिलहाल किसी अन्य मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जल्द पूछताछ की जाएगी। कैमरों के लिंक विदेशी एजेंसियों के हाथ मे था। जिनकी तकनीकी जांच जारी है। एसएसपी ने इसे देश के खिलाफ जासूसी का मामला बताया है और कहा है कि जांच में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उम्मीद जताई गई है कि मामले में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके। मुख्य आरोपी नशे का आदी एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी नशे का आदी है। अक्सर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल विदेशी ताकतें या असामाजिक तत्व ऐसे युवाओं को निशाना बनाते हैं जो नशे की गिरफ्त में हों। आरोपी भी नशे के कारण कुछ लोगों के संपर्क में आया, जो गुरदासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कथित रूप से नशा बेचने का काम करते हैं। उन्हीं के जरिए यह व्यक्ति आगे इस नेटवर्क से जुड़ गया और उसका इस्तेमाल किया गया। आरोपी के पीछे दो अन्य मुख्य साथी भी हैं, जो सीधे संपर्क में बताए जा रहे हैं।

Continue reading on the app

बाहर की पैक्ड सब्जी खरीदते है तो हो जाए सावधान, इस वायरल वीडियो को देख परिवार की तरह आपके भी उड़ जाएंगे होश

बाहर की पैक्ड सब्जी खरीदते है तो हो जाए सावधान, इस वायरल वीडियो को देख परिवार की तरह आपके भी उड़ जाएंगे होश

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली से मुलाकात के बाद बदली हमशक्ल की जिंदगी:सेलिब्रिटी बने, सब जूनियर चीकू बुलाते, 3 कंपनियों के एड किए, मॉडलिंग के भी ऑफर

स्टार इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने के बाद हरियाणा के पंचकूला निवासी गर्वित उत्तम की जिंदगी में पूरी तरह से बदल गई है। अब उसे सेलिब्रिटी के तौर तवज्जो मिलने लगी है। उसे सब जूनियर चीकू यानि जूनियर विराट कोहली ही कहकर बुलाते है। इन सबके बावजूद, ग्राउंड पर गर्वित का व्यवहार वैसा ही है, उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। पचंकूला की CL चैंप क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाले गर्वित अब तक 3 बड़ी कंपनियों के ऐड को शूट कर चुके हैं। इससे परिवार को लाखों में रकम भी मिली है। गर्वित ने अभी मिल्क पाउडर, गद्दे की कंपनी और एक अन्य उत्पाद के लिए शूटिंग की है। वह कुछ लोकल कंपनियों के भी ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। सबसे खास यह कि विराट कोहली के साथ फिर से एक अन्य कंपनी का विज्ञापन शूट करने के लिए ऑफर आया है। इसके लिए गर्वित को साइन किया जा चुका है। विराट कोहली ने इस शूट के लिए अभी समय नहीं दिया है, जिसके कारण प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए रूका हुआ है। विज्ञापन की शूटिंग के लिए गर्वित को मुंबई बुलाया गया है। दैनिक भास्कर को बताया विराट के साथ अनुभव दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में गर्वित उत्तम ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि विराट कोहली ने करीब एक घंटे तक उस मुलाकात के दौरान बातचीत की थी। उसे कहा था कि यार तूने तो बचपन की यादें ताजा करवा दी। वहीं रोहित शर्मा व दूसरे खिलाड़ियों ने गर्वित को देखकर कहा था कि अब तो जूनियर चीकू भी तैयार हो गया है। गर्वित उत्तम के अनुसार अब तो उसे दोस्त भी उसको जूनियर चीकू बुलाने लगे हैं। मैदान पर अब उसके खुद के नाम से कोई नहीं बुलाता। उसे इस बात की खुशी भी होती है लेकिन उसका अपने गेम पर पूरा फोकस है। IPL मैच देखने गए तो लोगों ने पहचान लिया पंचकूला के गर्वित उत्तम का परिवार मोहाली स्टेडियम में IPL मैच देखने के लिए गया तो वहां पर क्रिकेट प्रंशसकों ने उसे देखते हुए चीकू कहकर बुलाना शुरू कर दिया। पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला 28 अप्रैल 2026 को हुआ था। जिसमें काफी लोगों ने इनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुए। ऐसे हुई थी विराट के हमशक्ल की खोज… 4 पॉइंट्स में जानिए गर्वित की कहानी... गर्वित के साथ प्रैक्टिस ग्राउंड का वीडियो वायरल गुजरात के वड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे खेलने भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची। टीम के अभ्यास सत्रों और अन्य कार्यक्रमों के बीच विराट कोहली और उनके नन्हे प्रशंसकों का एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। इसमें विराट कोहली हैं और गर्वित समेत कई छोटे बच्चे उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़ते दिख रहे हैं। आमतौर पर सार्वजनिक बातचीत से दूरी बनाए रखने वाले विराट कोहली इस बार बच्चों को देखकर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने न सिर्फ बच्चों का अभिवादन किया, बल्कि उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर कोहली के बचपन का हमशक्ल पंचकूला में मिला:देखकर खुद चौंक गए विराट, बैट पर ऑटोग्राफ दिया; मुलाकात का VIDEO सामने आया देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। (पूरी खबर पढ़ें) Thu, 21 May 2026 23:30:00

  Videos
See all

Shorts : संत रामपाल का 11 साल बाद जेल से बाहर आते ही वीडियो वायरल! | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T00:00:18+00:00

Mumbai Stone Pelting on Police : मुंबई के दंगाइयों के पोस्टर लगने वाले हैं! | Bandra |Breaking | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T00:10:05+00:00

Shorts : धान कटाई के दौरान निकला 12 फिट का अजगर सांप! | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T00:15:07+00:00

Heatwave Alert India 2026: सुबह-सुबह पारा चढ़ा! गर्मी से हाल बेहाल | Heat wave Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T00:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers