Modi Cabinet Reshuffle: धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप पुरी और अश्विनी वैष्णव से मंत्री पद नहीं छीनेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की डिमांड की रखेंगे 'लाज'!
Modi cabinet reshuffle: पांच देशों की विदेश यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसके बाद संभावित कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं. वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि बैठक में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा और जवाबदेही तय की जा सकती है, जिससे भविष्य के फेरबदल की जमीन तैयार होगी. साथ ही पार्टी संगठन में भी बदलाव के संकेत माने जा रहे हैं. चर्चा में यह भी कहा गया कि 2027 के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर फैसले लिए जा सकते हैं. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बैठक में फेरबदल का सीधा ऐलान होने की संभावना कम है. अधिकांश वरिष्ठ पत्रकारों ने माना कि विपक्ष जिन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग कर रहा है, उनके हटाए जाने की संभावना नहीं है.
Rubika Liyaquat Show: वरिष्ठ पत्रकारों ने बताया PM के मंत्रिमंडल में कौन जाएगा, कौन आएगा?
Rubika Liyaquat Show: 'गूंज' शो के दौरान एंकर रुबिका लियाकत ने एक रैपिड फायर राउंड शुरू किया. सवाल था सीधा 'अगर सरकार में बदलाव होता है तो कौन सा नाम हट सकता है और कौन सा नया आ सकता है?' जैसे ही सवाल सामने आया, पैनल में बैठे वरिष्ठ पत्रकार एक पल के लिए मुस्कुरा दिए, लेकिन जवाब देना किसी टफ टास्क से कम नहीं लग रहा था. कई लोग सीधे जवाब देने से बचते नजर आए और माहौल में हल्की हंसी भी गूंजने लगी. लेकिन कुछ पैनलिस्ट ने अपनी राय रखी. किसी ने कहा कि अनुभवी नेताओं की भूमिका हमेशा अहम रहती है और उन्हें 'ड्रॉप' नहीं बल्कि 'शिफ्ट' किया जा सकता है. वहीं चर्चा में वित्त मंत्रालय को लेकर भी हल्का सा शेकअप का अंदेशा जताया गया. इसी दौरान एक पैनलिस्ट ने साफ तौर पर कहा कि मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर कोई बदलाव की संभावना नहीं दिखती, और उनके काम की तारीफ भी की गई. बताया गया कि सरकार के अंदर उनके काम को लेकर भरोसा और स्थिरता बनी हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




