सामने आया अतीक अहमद के बेटे के एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, देखें कैसे हवा में उछल गई कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. हादसे के वक्त वे अपनी कार से अपने भाई से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान, उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उनकी मौत हो गई. हादसे के छह दिन बाद एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है.
आज एक सड़क हादसे के वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अबान अहमद के हादसे का लाइव वीडियो बताया जा रहा है !
— Faraaz Haseeb Khan (@khan_faraazh) August 12, 2026
Abaan Ahmad Incident Video #AbaanAhmad pic.twitter.com/r7f6BDEIwo
करियर खत्म! क्या इन 3 बल्लेबाजों की टीम इंडिया में फिर कभी हो पाएगी वापसी, 2 ने तो भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन
Indian Cricketer : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और चयनकर्ता इंडियन क्रिकेट के भविष्य की ओर देख रहे हैं. टीम इंडिया में पिछले कुछ समय से नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, जिससे कि इंडियन क्रिकेट टीम का भविष्य बेहतर हो सके. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, जिसकी बदौलत उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिलता है. ऐसे कई उदाहरण हाल ही के समय में हमारे सामने हैं.
इनमें से सबसे बड़ा उदाहरण वैभव सूर्यवंशी हैं. 15 साल के इस बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने आईपीएल में दुनिया भर के तमाम दिग्गज गेंदबाजों के सामने अपने आप को साबित किया. उन्होंने आईपीएल में खूब चौक-छक्के ठोक रनों का अंबार लगाया. इसके बाद उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम में मौका मिला. उनके अलावा यश ठाकुर, अशोक शर्मा, यश दुबे, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला. इन सभी खिलाड़ियों का भारत का भविष्य माना जा रहा है.
ऐसे में जहां भारतीय क्रिकेट भविष्य को मजबूत करने की ओर बढ़ रहा है. वहीं टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ी पीछे छूट गए हैं, जो पास्ट में टीम के लिए अहम योगदान दे चुके हैं. इन खिलाड़ियों ने टीम को विश्व विजेता भी बनाया है और अंतरराष्ट्रीय पटल में देश का नाम रौशन किया है. अब इन खिलाड़ियों के करियर खत्म होने की नौबत आ गई है. इनको टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है. क्या अब इनकी फिर कभी वापसी हो पाएगी या फिर यहीं इन खिलाड़ियों के करियर का अंत होगा. तो आज हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.
Big early wicket! ????
— BCCI (@BCCI) July 11, 2026
Prasidh Krishna strikes in his 1️⃣st over as Phil Salt departs ☝️
Updates ▶️ https://t.co/7mo5osv0MW#TeamIndia | #ENGvIND | @prasidh43 pic.twitter.com/DDtrFKlmkm
1 - सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीताने के बाद बाहर कर दिया गया था. उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की और रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार खेल बतौर बल्लेबाज दिखाया. सूर्या को बाहर करते हुए कहा गया कि, उनकी बढ़ती उम्र और उनका बतौर बल्लेबाज लगातार निराशाजन प्रदर्शन उनके बाहर होने की वजह रहा है. भारत भविष्य की और देख रहा है, ऐसे में सूर्या का बाहर कर श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया. अब टीम इंडिया में वैभव और अभिषेक जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं नए और युवा खिलाड़ी भी टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं. ऐसे में क्या सूर्या की फिर से टीम में वापसी होगी या फिर उनका करियर खत्म हो चुका है.
2 - संजू सैमसन
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंग्लैंड दौरे के बाद बाहर कर दिया गया. उनको जिम्बाब्वे टूर में शामिल नहीं किया गया. संजू को बाहर करने की कारण भी उनकी बढ़ती उम्र और प्रदर्शन में निरंतरता की कमी बताई. संजू एक मैच में अच्छा करते तो 3 से 4 मुकाबलों में फ्लॉप हो जाते थे. ऐसा बोलकर उनको टीम से किनारे कर दिया गया लेकिन संजू भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई. अब संजू की वापसी होगी या फिर उनके करियर का अंत हो जाएगा. ये
3 - रुतुराज गायकवाड़
भारत को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का भी टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म हो चुका है. एक समय पर उन्हें टी20 टीम में मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया फिर उन्हें बाहर कर दिया गया. अब उनके टी20 टीम में वापसी का कोई रास्ता नहीं दिखा रहा बल्कि उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर अभी खत्म होने वाला है.
ये भी पढ़ें : IND vs SL : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किन 4 स्पिनर्स में से 3 को मिलेगी जगह, जानिए कौन होंगे 2 तेज गेंदबाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









