Responsive Scrollable Menu

Kurla Landslide: मुंबई के कुर्ला में लैंडस्लाइड, अब तक 2 लोगों की मौत

Kurla Landslide: महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार तड़के कुर्ला के चिराग नगर में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, चिराग नगर नगर स्थित गौसिया चॉल पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया था. लैंडस्लाइड की चपेट में 6-8 लोगों के फेंसे होेने की आशंका है. घटनास्थल से अब तक दो शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. अधिकारी और बचाव दल फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 

भाभा अस्पताल में भर्ती घायल

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुर्ला में जमीन धंसने की वजह से दो की मौत हो गई है. बचाव कार्य जारी है. पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, NDRF और BMC की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. अब तक, घायलों को कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की जानकारी सुबह करीब 3:48 बजे मिली.

सुबह करीब 3 बजे की है घटना

एएनआई के अनुसार, डीसीपी गणेश शिंदे ने कहा कि बारिश की वजह से घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है. दो शवों को अब तक बरामद किया गया है. बचाव अभियान जारी है. बचाव अभियान के लिए जरूरी सभी टीमों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात हैं. घटना सुबह करीब 3 बजे हुई है. ये घटना करीब 3 बजे हुई है. आशंका है कि करीब 6 से 8 लोग मलबे में फंसे हुए हैं. 

जानें BMC ने क्या कहा

बीएमसी ने हादसे पर एक बयान जारी किया है, जिसमें बीएमसी ने कहा कि 6 से 8 लोगों के फंसे होने की आशंका है.  MFB, पुलिस, 108 एम्बुलेंस, NDRF और वार्ड स्टाफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. दो घायलों की पहचान हुई है, जिनका नाम मोहम्मद अंसारी (14) और सोहेल अंसारी (18) हैं. नजदीकी अस्पताल में दो शवों को भेजा गया है. आगे की जानकारी का इंतजार है.

 

Continue reading on the app

Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान की 'आवारापन 2', एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में देखने को मिल रही है. हालांकि कमाई के मामले में  सभी को जद्दोजहद करते देखा जा रहा है. नई रिलीज ओह माय डॉग के लिए लाखों कमाना भी मुश्किल नजर आया. इस बीच अब अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947'  की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फैंस इन्हें देखने के लिए इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि पहले से ही टिकट बुक कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं,  एडवांस बुकिंग में किसने बाजी मारी है.

'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

सनी देओल (Sunny Deol) की 'बंटवारा 1947' में विभाजन पर बनाई गई है. फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अच्छी खासी हो रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' के हिंदी 2डी फॉर्मेट में 12 अगस्त की सुबह 7 बजे तक 8 हजार 384 टिकट बिक (Batwara 1947 Advance Booking Collection) चुके हैं. इसी के साथ इसने एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के 28.24 लाख की कमाई कर ली है, वहीं ब्लॉक सीटों के साथ 1.03 करोड़ कलेक्शन इसने कर लिया है. अभी फिल्म की रिलीज में दो दिन बचे हैं ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में और तेजी देखी जा सकती है.

‘आवारापन 2’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन

वहीं, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की ‘आवारापन 2’की बात करे तो फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि करीब एक दशक बाद फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है. ऐसे में इसकी अच्छी एडवांस बुकिंग हो रही है.सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,  ‘आवारापन 2’ के लिए अब तक 35 हजार 324 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है. इस हिसाब से फिल्म ने देशभर में प्री टिकट सेल से बिना ब्लॉक सीटों के 1.24 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 2.61 करोड़ रुपये कमा (Awarapan 2 Advance Booking Collection) लिए हैं. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी, ऐसे में दो दिनों में ये एडवांस बुकिंग में और कमा सकती है.

ये भी पढे़ं- Explainer: सनी देओल की 'Batwara 1947 ' या इमरान हाशमी की 'Awarapan 2', बॉक्स ऑफिस पर कौन पड़ेगा भारी?

कौन किस पर पड़ी भारी?

एडवांस बुकिंग के मामले में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' फिलहाल सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से आगे चल रही है. इमरान की फिल्म सनी की फिल्म से करीब 1.58 करोड़ रुपये आगे है.  'आवारापन 2' को मिल रहे इस रिस्पॉन्स की बड़ी वजह करीब एक दशक बाद इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट आना है. साथ ही पहली फिल्म से जुड़ी यादें और इमरान हाशमी की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. वहीं, इसके गानों को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है.

किस फिल्म का बजट है ज्यादा?

'बंटवारा 1947' की बजट की बात करे तो ये करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हालांकि ये आंकड़ा रिपोर्ट्स पर आधारित है और मेकर्स की ओर से आधिकारिक  पुष्टि नहीं हुई है. फिल्म में बड़े स्टार्स, पीरियड सेटिंग और बड़े स्तर का प्रोडक्शन की वजह से ये महंगा प्रोजेक्ट में शामिल है. वहीं, 'आवारापन 2' के आधिकारिक बजट सामने नहीं आया है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच बनी है. इस मामले में तो बंटवारा ही आवारापन से आगे नजर आ रही है. वहीं, एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा है कि बंटवारा को आवारापन के सामेन कमाई के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: आयुष्मान -सारा अली की ‘उड़ता तीर’ पोस्टपोन, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का कलेक्शन

 

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का दिल्ली प्रीमियर लीग में तांडव, चार मैच में 4 फिफ्टी ठोककर गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. सार्थक लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और वह टीम के कप्तान भी हैं. अबतक सार्थक ने अपनी टीम के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का रहा है. Wed, 12 Aug 2026 09:29:46 +0530

  Videos
See all

Times Now Navbharat की Ground Report में देखिए "Har Ghar Tiranga" की तैयारी #viral #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:04:08+00:00

Colombia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप के बाद खौफनाक तस्वीर देखो! | Rescue Operation | Magnitude #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:15:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers