न्यूयॉर्क की महिला ने भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका लाने के मामले में अपराध स्वीकार किया
न्यूयॉर्क की महिला ने भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका लाने के मामले में अपराध स्वीकार कियाMP WEATHER: धार-खरगोन समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल की छुट्टी, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते 15-16 अगस्त तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। नए कम दबाव के क्षेत्र के बनने से 13 अगस्त से पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
आज, बुधवार को 4 जिलों में अति भारी बारिश और 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच या उससे अधिक पानी गिर सकता है। इसके अलावा 40 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के चलते भोपाल, गुना और खंडवा में स्कूलों में अवकाश घोषित की गई है।
MP में बुधवार को कहां-कहां होगी बारिश
अति भारी बारिश: खरगोन, बड़वानी, धार और मंदसौर
भारी बारिश: राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, आगर, नीमच, गुना और श्योपुर।
झंझावत, वज्रपात, झोकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में भी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। में अति भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 14% कम बारिश
- 1 जून से 11 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक औसतन 19 इंच ( 483 मिमी) बारिश हुई है जबकी इस अवधि में 22.5 इंच ( 571.4 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 18% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 10% कम पानी गिरा है।
- प्रदेश के 55 में से 45 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में स्थिति अभी भी चिंताजनक है। भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन में सामान्य से ज्यादा पानी गिरा है।
CM ने अतिवृष्टि/बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, अबतक 527 लोगों की जान बचाई गई
मंगलवार, 11 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों जैसे राजगढ़, सीहोर, आगर मालवा, विदिशा, खंडवा पर जल भराव और बाढ़ की स्थिति से लोगों को बचाने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की त्वरित कार्यवाही से 527 लोगों की जान बचाई जा सकी। लोगों की जान बचाने वालों को पुरस्कृत करने की व्यवस्था की जाएगी।
राहत/बचाव कार्य के संबंध में दिए ये दिशा-निर्देश
- मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को आपदा की इस स्थिति में पूर्ण सतर्कता, दक्षता, संवेदनशीलता और संयम के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
- जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन को परस्पर समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक होने पर संभाग और राज्य स्तर से समन्वय कर सहयोग प्राप्त किया जाए।
- अतिवृष्टि जल भराव और बाढ़ की स्थिति में हर संभव सावधानी बरतने के निर्देश दिए। किसी भी स्थिति में पुलिया पर पानी होने पर वाहनों को गुजरने ना दिया जाए। जरूरत होने पर एयर एंबुलेंस की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Mp Breaking News







