Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: 15 राज्यों के लिए भारी होंगे अगले 12 घंटे, मौसम विभाग ने जारी की मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: मानसून देश के हर एक राज्य में एक्टिव हो चुका है. मौसम विभाग ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश और बिहार सहित देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे देश के 15 राज्यों के लिए भारी हो सकती है. मौसम विभाग ने 70 Kmph की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने की वजह से 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है. 

IMD ने लोगों को दी ये सलाह

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में IMD ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है. दिल्ली में 40 Kmph की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कानपुर, मिर्जापुर, नोएडा, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, सोनभद्र, अलीगढ़ और चंदौली में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यहां 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. 

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार की राजधानी पटना के अलावा, बक्सर, मधुबनी, वैशाली, सिवान, भोजपुर, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज, बेगूसराय सहित कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है. इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है. IMD के अनुसार, प्रभावित जिलों में 60 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, सोलन, किन्नौर और बिलासपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी है. इनमें से कुछ इलाकों में 60 Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है. खास बात है कि राजधानी शिमला का मौसम आज साफ रहेगा. वहीं, उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नौनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत और बागेश्वर में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

इन 15 राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौमस विभाग ने देश के जिन 15 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है, उसमें सबसे पहले पूर्वी राजस्थान है. इसके अलावा, 15 राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, असम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड शामिल है.

क्या सावधानियां रखें

  • बिना खास कारण घर से न निकलें
  • पेड़ों और खंभों से दूर रहें
  • कहीं ज्यादा पानी भरा हो तो न जाएं
  • तेज हवाएं चलने पर घर से न निकलें
  • घर से निकले से पहले बारिश का अल्टर देख लें
  • छाता लेकर घर से निकलें

देश के प्रमुख शहरों में ऐसा रहेगा आज का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (12 अगस्त) न्यूनतम तापमान (12 अगस्त)
दिल्ली 36°C 29°C
मुंबई 29°C 27°C
चेन्नई 36°C 29°C
कोलकाता 32°C 27°C
लखनऊ 36°C 29°C
पटना 36°C 29°C
रांची 31°C 24°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 33°C 26°C
शिमला 28°C 22°C
नैनीताल 28°C 23°C

 

Continue reading on the app

'ईरान ने मजबूर किया...', अमेरिका को लेकर विदेश मंत्री अराघची ने किया बड़ा दावा

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच हवाई हमलों के साथ साथ जुबानी जंग की चलती रहती है. आए दिन राष्ट्रपति ट्रंप दावा करते हैं कि ईरान के अनुरोध पर हम बातचीत के लिए तैयार हुए हैं. वहीं ईरान इस दावे को सिरे से खारिज कर देता है. अब ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ हालिया संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ईरान ने इस युद्ध के दौरान खुद को दुनिया के सामने एक मजबूत और अजेय देश के तौर पर साबित किया.

ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के मुताबिक, मंगलवार को एक कार्यक्रम में अराघची ने कहा कि ईरान ने अपने विरोधियों का मजबूती से सामना किया और आखिरकार दुश्मन को बातचीत के लिए अनुरोध करने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष के दौरान ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने कई बड़े बलिदान दिए.

यह भी पढ़ें: लाल सागर में हूती विद्रोहियों का खूनी 'डबल-टैप' हमला, छह की मौत, नए रक्षा समझौते पर उठे सवाल

 

आईएसएनए के अनुसार, अरघची ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और दुनिया की सबसे बड़ी दिखने वाली सेना को पराजित किया. यह कोई नारा नहीं है; यह एक वास्तविकता है जिसे पूरी दुनिया स्वीकार करती है. उन्होंने कहा कि हालिया युद्ध में पूरे देश में बलिदान और बहादुरी के दृश्य देखने को मिले, जिसमें लोग संघर्ष के बावजूद अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते रहे.

यह भी पढ़ें: कोयला उद्योग में बुनियादी तौर पर 2030 तक आधुनिक प्रणाली स्थापित करेगा चीन

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL Trade: हार्दिक पंड्या चाहते थे गुजरात टाइटंस में वापसी, शुभमन गिल भी माने, फिर क्यों टूट गई डील?

हार्दिक पंड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस की कमान संभाली थी और पहले सीजन में ही फ्रेंचाइजी को चैंपियन बना दिया था. वहीं दूसरे सीजन में भी टीम ने फाइनल खेला था लेकिन फिर हार्दिक वापस मुंबई लौट गए थे. Wed, 12 Aug 2026 09:18:02 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu में चाय की दुकान में फटा सिलेंडर! ब्लास्ट में कई घायल | Cylinder Blast | Breaking #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:07:26+00:00

Colombia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप के बाद खौफनाक तस्वीर देखो! | Rescue Operation | Magnitude #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:15:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers