इस SUV की पीछे 'हाथ धोकर' ऐसे पड़े ग्राहक, बना दिया नंबर-1; वेन्यू, एक्सटर, ऑरा का जादू हुई फेल!
कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। इसमें उसके इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। कंपनी ने पिछले महीने 51,902 गाड़ियां बेचीं, जबकि सालभर पहले 44,374 यूनिट बिकी थीं। यानी कंपनी ने 7,528 यूनिट ज्यादा बेचीं। वहीं, कंपनी को 16.96% की ग्रोथ मिली।
Noida Fire Tragedy: शाहबेरी फर्नीचर बाजार में आग का तांडव, 8 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
नोएडा के एक फर्नीचर बाजार में भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी फर्नीचर बाजार में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद अलग-अलग केंद्रों से दमकल की करीब 30 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘आग सबसे पहले एक पॉलिथीन की दुकान में लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं।’’ सीएफओ ने कहा, ‘‘थिनर, पेंट और वार्निश जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।’’
उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi














.jpg)





