Responsive Scrollable Menu

Noida Fire Tragedy: शाहबेरी फर्नीचर बाजार में आग का तांडव, 8 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

नोएडा के एक फर्नीचर बाजार में भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी फर्नीचर बाजार में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद अलग-अलग केंद्रों से दमकल की करीब 30 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘आग सबसे पहले एक पॉलिथीन की दुकान में लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं।’’ सीएफओ ने कहा, ‘‘थिनर, पेंट और वार्निश जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।’’

उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

'सर ट्रॉफी ले लो और हमारा काम करवा दो', अफसर के पास फरियाद लेकर पहुंचा 6वीं का छात्र, रिश्वत सिस्टम हुआ शर्मसार

सोशिल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जब मुरैना में जनसुनवाई के दौरान एक मासूम बच्चे का अनोखा विरोध देखने को मिला. जहां बड़े-बड़े लोग शिकायतें लेकर पहुंच रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था. वहीं इस बार कक्षा छठवीं में पढ़ने वाला एक बच्चा अधिकारियों के पास पहुंचा और चॉकलेट देकर अपनी गली में कीचड़ हटाने की गुहार लगाई. इस पल देख सब भावुक हो गए वहीं अधिकारी ने भी तुरंत निर्देश दे दिए.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच में दर्दनाक हादसा, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गया खिलाड़ी

Hassan Ali head injury: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली को सिर में चोट लग गई. चोट काफी तेज लगी जिसके कारण गेंद लगते ही वह नीचे गिर गए. इसके बाद मैदान पर स्ट्रेचर लगा गया, जिस पर लेट कर वह मैदान से बाहर गए. Sat, 16 May 2026 11:20:54 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh: फर्जी दस्तावेज से CRPF में भर्ती, कोबरा बटालियन का आरक्षक गिरफ्तार | Balrampur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:30:37+00:00

GD Bakshi ने Donald Trump के China जाने और Xi Jinping से मुलाकात पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:29:34+00:00

Donald Trump Viral Video : कैमरे पर ट्रंप की हरकत देखो | Top News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:30:14+00:00

सांसों पर संकट…Asthma से कैसे बचें ? HealthVadi | Breathing Problem | Asthma Awareness | Health Tips #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:35:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers