Responsive Scrollable Menu

Donald Trump China Visit: ट्रंप और उनके साथ गए डेलिगेशन ने एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले चीन से मिले गिफ्ट कूड़ेदान में क्यों फेंके! डस्टबिन में क्या-क्या डाल आए?

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके डेलिगेशन की हालिया चीन यात्रा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजिंग से रवानगी से पहले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मेजबानों से मिले तमाम गिफ्ट्स को डस्टबिन के हवाले कर दिया।

Continue reading on the app

Vicky Kaushal Birthday: 'रब दी महर बनी रहे जोर दी झप्पी...’, शाम कौशल ने पुत्तर विक्की कौशल को हैप्पी बर्थडे किया विश

Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल के 38वें जन्मदिन पर उनके पिता शाम कौशल ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। वहीं इमोशनल और क्यूट कैप्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Continue reading on the app

  Sports

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ पर नजर, क्या कोलकाता नाइट राइडर्स घर में बिगाड़ सकती खेल?

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करती नजर आ रही थी। 7 मैचों में सिर्फ 3 जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती। मिडिल ऑर्डर की कमजोरी और टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भरता फिर से सामने आने लगी थी, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी। लगातार 5 जीत के दम पर गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और अब प्लेऑफ में जगह पक्की करने से सिर्फ एक जीत दूर।

शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला गुजरात टाइटंस के लिए बेहद अहम होने वाला। अगर शुभमन गिल की टीम यह मैच जीत जाती तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती। दूसरी तरफ केकेआर के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा।

केकेआर का सीजन खराब रहा
केकेआर का पहला हाफ बेहद खराब रहा था। टीम शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी, सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से धुला मैच ही उन्हें एक अंक दिला पाया था। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार मैच जीते, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार ने उनकी मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं।

केकेआर हारी तो प्लेऑफ का रास्ता बंद
अगर कोलकाता नाइट राइडर्स यह मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं। हालांकि गणितीय रूप से टीम बाहर नहीं होगी, लेकिन उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। राहत की बात यह है कि केकेआर के बचे हुए तीनों मैच घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में हैं।

वरुण की फिटनेस चिंता का विषय
केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। टीम के कोच अभिषेक नायर ने बताया कि वरुण के पैर की अंगुली में हल्का हेयरलाइन फ्रैक्चर है। उन्होंने शुक्रवार को नेट्स में गेंदबाजी की, लेकिन अंतिम फैसला मैच के दिन लिया जाएगा।

गुजरात की टीम काफी संतुलित
गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम का बैलेंस इस समय शानदार नजर आ रहा है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर लगातार रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान विरोधी टीमों पर दबाव बना रहे हैं।

सुंदर के कारण भी गुजरात की ताकत बढ़ी
वॉशिंगटन सुंदर भी इस सीजन गुजरात की सफलता के बड़े कारण बने हैं। उन्होंने मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाए हैं। वहीं KKR को अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जिनका यह सीजन अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। ऐसे में फैंस को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। साथ ही यह मैच सुनील नारायण के लिए भी खास होगा। वह IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।

गुजरात टाइटन्स (संभावित): 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेट कीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 जेसन होल्डर, 6 निशांत सिंधु, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 अरशद खान, 10 कगिसो रबाडा, 11 मोहम्मद सिराज, 12 प्रसिद्ध कृष्णा/आर साई किशोर

कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित): 1 फिन एलन, 2 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 3 अंगकृष रघुवंशी, 4 कैमरून ग्रीन, 5 रिंकू सिंह, 6 मनीष पांडे, 7 रोवमैन पॉवेल, 8 सुनील नरेन, 9 अनुकूल रॉय, 10 कार्तिक त्यागी, 11 वैभव अरोड़ा, 12 सौरभ दुबे

Sat, 16 May 2026 12:04:39 +0530

  Videos
See all

GD Bakshi ने Donald Trump के China जाने और Xi Jinping से मुलाकात पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:29:34+00:00

Bhojshala Temple: भोजशाला के अंदर पहुंचा NEWS18, शुरू हुई पूजा, पहुंचे श्रद्धालु |High Court Verdict #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:30:01+00:00

Donald Trump Viral Video : कैमरे पर ट्रंप की हरकत देखो | Top News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:30:14+00:00

सांसों पर संकट…Asthma से कैसे बचें ? HealthVadi | Breathing Problem | Asthma Awareness | Health Tips #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T06:35:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers