Responsive Scrollable Menu

Prabhasakshi NewsRoom: अपने बिल से जैसे ही बाहर आया Terrorist Abu Bilal al Minuki, Nigeria में पहले से मौजूद थे अमेरिकी सैनिकों ने उसे उड़ा डाला

दुनिया से आतंक के एक और बड़े नाम का खात्मा हो गया है। अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस का वैश्विक स्तर का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर अबु बिलाल अल मिनुकी मारा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि यह एक बेहद जटिल, सुनियोजित और गुप्त सैन्य मिशन था, जिसे उनके निर्देश पर अंजाम दिया गया। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी सैनिकों और नाइजीरिया की सशस्त्र सेनाओं ने मिलकर दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकियों में शामिल अल मिनुकी को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि अल मिनुकी अफ्रीका में छिपकर अपनी गतिविधियां चला रहा था, लेकिन अमेरिकी खुफिया तंत्र लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था। ट्रंप ने दावा किया कि इस कार्रवाई से आईएसआईएस के वैश्विक नेटवर्क को भारी झटका लगा है और अब वह अफ्रीका में आतंक फैलाने या अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिश नहीं कर सकेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाइजीरिया सरकार का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि दोनों देशों के सहयोग से यह अभियान सफल हो सका। हम आपको बता दें कि हाल के महीनों में अमेरिका ने पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है। फरवरी में अमेरिकी सैनिकों को वहां सुरक्षा बलों को सलाह और सहयोग देने के लिए भेजा गया था, ताकि लंबे समय से जारी आतंकी हिंसा और विद्रोह से निपटा जा सके।

इसे भी पढ़ें: 'अब हमें और नहीं डराएगा', Donald Trump का बड़ा दावा US-Nigerian Army ने मार गिराया Islamic State का नंबर-2 कमांडर

हम आपको याद दिला दें कि अबु बिलाल अल मिनुकी को जून 2023 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के दौरान वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने उसे कई अन्य नामों जैसे अबुबकर मैनोक और अबोर मैनोक से भी पहचाना था। अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत उसे आईएसआईएस की वैश्विक आतंकी गतिविधियों में शामिल एक प्रमुख संचालक माना गया था।

बताया जाता है कि अल मिनुकी का जन्म वर्ष 1982 में नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में हुआ था। वह लंबे समय से आईएसआईएस से जुड़े पश्चिम अफ्रीकी नेटवर्क में सक्रिय था। आतंकवाद पर नजर रखने वाली संस्थाओं के अनुसार वर्ष 2018 में इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रांत यानी आईएसडब्ल्यूएपी के प्रमुख मम्मन नूर की हत्या के बाद अल मिनुकी क्षेत्रीय नेतृत्व की दौड़ में तेजी से उभरा। उसे नूर के प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में गिना जाता था और बाद में वह संगठन का एक कट्टर तथा प्रभावशाली चेहरा बन गया।

क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अनुसार, अल मिनुकी के संबंध बोको हराम के कुख्यात सरगना अबुबकर शेकाउ से भी तनावपूर्ण रहे थे। वर्ष 2015 और 2016 के बीच आईएसआईएस ने लीबिया में लड़ाकों को भेजने का निर्देश दिया था, लेकिन शेकाउ ने इसका विरोध किया। उस समय झील चाड क्षेत्र के कमांडर रहे अल मिनुकी ने लड़ाकों की तैनाती में मदद की, जिससे दोनों नेताओं के बीच मतभेद और गहरे हो गए। माना जाता है कि अल मिनुकी आईएसआईएस के अल फुरकान कार्यालय से भी जुड़ा हुआ था, जो संगठन के सबसे सक्रिय क्षेत्रीय नेटवर्क में शामिल है। यह कार्यालय नाइजीरिया और उसके पड़ोसी देशों के साथ पश्चिमी साहेल क्षेत्र में सक्रिय आतंकी संगठनों को दिशा और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता था।

हम आपको बता दें कि नाइजीरिया पिछले दो दशकों से गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है। देश के उत्तरी हिस्सों में आतंकी हिंसा लगातार जारी है। वहां आईएसआईएस से जुड़े दो बड़े संगठन सक्रिय हैं। पहला संगठन आईएसडब्ल्यूएपी है, जो मुख्य रूप से पूर्वोत्तर इलाकों और अदामावा प्रांत में सक्रिय रहता है। दूसरा संगठन लाकुरावा नाम से जाना जाता है, जिसने उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य क्षेत्रों के गांवों में कई हमले किए हैं।

हम आपको यह भी बता दें कि ट्रंप पहले भी नाइजीरिया को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि वहां ईसाई समुदाय के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। हालांकि इस बार उनका ध्यान आतंकवाद विरोधी अभियान और दोनों देशों की साझेदारी पर केंद्रित रहा। बहरहाल, विशेषज्ञों का मानना है कि अल मिनुकी की मौत आईएसआईएस के अफ्रीकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, लेकिन नाइजीरिया और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय आतंकी संगठनों की जड़ें अब भी मजबूत हैं। ऐसे में केवल एक शीर्ष आतंकी के मारे जाने से क्षेत्र में पूरी तरह शांति स्थापित होना आसान नहीं माना जा रहा।

Continue reading on the app

IPL 2026 Points Table: CSK की हार से बदली प्वाइंट्स टेबल, बैठे बिठाए राजस्थान रॉयल्स को हुआ फायदा

IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की प्वाइंट्स टेबल काफी रोमांचक हो चुकी है. अब एक टीम की हार दूसरी टीम को फायदा पहुंचाने लगी है. वहीं किसी टीम की जीत से दूसरी टीम को नुकसान भी हो रहा है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में कौन सी 4 टीमें अपनी जगह पक्की करेंगी. ये अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाया है. ऐसे में आईपीएल 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को बीते शुक्रवार 7 विकेट से हरा दिया. इसके बाद आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल एक बार फिर से बदल गई.

चेन्नई सुपर किंग्स की हार से बदला प्वाइंट्स टेबल

इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 11 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक थे और वो प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर थी. इस हार के साथ CSK को एक स्थान का नुकसान हुआ है. अब चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक लेकर छठवें स्थान पर पहुंच गई है. इस हार से उसे एक स्थान का नुकसान हुआ है. वहीं इसका फायदा राजस्थान रॉयल्स को हुआ है.

राजस्थान रॉयल्स को CSK की हार से हुआ फायदा

राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल के 59वें मैच से पहले 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक थे. अभी भी उसके इतने ही अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट चेन्नई सुपर किंग्स से बेहतर है. लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों मिली हार से चेन्नई का नेट रन रेट काफी ज्यादा खराब हो गया है, इसके फायदा बैठे बिठाए राजस्थान रॉयल्स की टीम को मिला है.

अब राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. उसे एक स्थान का फायद हुआ है. आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ही एक-एक स्थान का उलटफेर हुआ है. बाकी पूरी की पूरी प्वाइंट्स टेबल पहले ही जैसी है.

प्वाइंट्स टेबल में टॉप 3 पर इन टीमों का कब्जा

आईपीेल 2026 प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बनी हुई है. उसके 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंक है. इसके बाद प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम बनी हुई है. उनके भी 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंक है. सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं. उसके 12 मैचों 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक हैं. 

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में देखें बाकी टीम का हाल

रैंक टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 0 16 1.053
2 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 0 16 0.551
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 0 14 0.331
4 पंजाब किंग्स 12 6 5 0 1 13 0.355
5 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 0 12 0.082
6 चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 0 12 0.027
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 0 10 -0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 0 1 9 -0.198
9 मुंबई इंडियंस 12 4 8 0 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 12 4 8 0 0 8 -0.701

ये भी पढ़ें : CSK को प्लेऑफ में पहुंचाने का ऋतुराज गायकवाड़ के पास है धमाकेदार प्लान, खुद कर दिया खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

LSG का Auction Masterstroke! 30 लाख के Akash Singh ने दिलाई Value Win, Marsh का Impact भी पीछे

एलएसजी ने मैच 59 में सिर्फ एक ही तरह के दबदबे के दम पर जीत हासिल नहीं की। उन्हें मिशेल मार्श की शानदार पारी और आकाश सिंह के अप्रत्याशित लाभ का ज़बरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला, ये दोनों प्रदर्शन अलग-अलग पहलुओं को दर्शाते हुए भी एक ही नतीजे पर पहुंचे। मार्श की 38 गेंदों में 90 रनों की पारी ने लखनऊ को स्पष्ट रूप से मैच का मुख्य आकर्षण बना दिया। आकाश के 26 रन देकर 3 विकेट ने उन्हें एक शानदार सौदा साबित कर दिया: ₹0.30 करोड़ में एक ऐसा गेंदबाज जिसने मैच में इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि फ्रेंचाइजी आमतौर पर ऐसे गेंदबाजों को खरीदने के लिए कहीं अधिक कीमत चुकाती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad ने मानी हार, बोले- हमारे गेंदबाज चूके, Lucknow के बल्लेबाजों ने कमाल किया


आंकड़ों के हिसाब से मिशेल मार्श मैच के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे। 38 गेंदों पर उनके 90 रनों का बैटिंग इम्पैक्ट स्कोर 95.000 रहा, जबकि उनका रॉ/कोर इम्पैक्ट स्कोर 101.045 था, जो मैनुअल रेटिंग या कप्तानी के स्तर को शामिल किए बिना भी खेल में सबसे अधिक था। यह आंकड़ा बताता है कि मार्श मैच इम्पैक्ट टेबल में शीर्ष पर क्यों हैं। उनकी इस पारी ने लखनऊ को एक ही झटके में रन वॉल्यूम, गति और नियंत्रण प्रदान किया। 38 गेंदों पर 90 रन बनाना सिर्फ स्कोर को बढ़ाना ही नहीं है। यह फील्डिंग टीम की योजनाओं को बिगाड़ देता है, रन रेट को काफी कम कर देता है और मैच का रुख ही बदल देता है।

कार्तिक शर्मा, मैच पर प्रभाव के मामले में मार्श के सबसे करीब थे। 42 गेंदों में उनके 71 रनों ने 91.883 का मजबूत बल्लेबाजी स्कोर बनाया, लेकिन एक कैच छूटने से उनका कुल प्रभाव घटकर 81.578 रह गया। इससे मैच पर प्रभाव के मामले में मार्श स्पष्ट रूप से आगे निकल गए। अंतिम प्रभाव स्तर ने अंतर को और बढ़ा दिया। मार्श की मैनुअल रेटिंग 15 थी, जिससे उनका अंतिम स्कोर 371.045 हो गया। यह स्कोरकार्ड से परे उनकी पारी की गुणवत्ता को दर्शाता है। वह मैच में सबसे शक्तिशाली क्रिकेटर थे, और मॉडल ने उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया।
 

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहीं


आकाश सिंह की गेंदबाजी ने एक अलग ही तरह की सुर्खियां बटोरीं। चार ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट लेने से उनका रॉ बॉलिंग इम्पैक्ट 57.287 रहा और फाइनल इम्पैक्ट स्कोर 116.087 रहा। इन आंकड़ों के साथ वे एब्सोल्यूट इम्पैक्ट के मामले में मार्श से पीछे रहे, लेकिन लागत को ध्यान में रखते हुए उनका प्रदर्शन और भी बेहतर हो गया। आकाश को ₹0.30 करोड़ में खरीदा गया। इस कीमत के मुकाबले, उनके 116.087 अंतिम प्रभाव अंक प्रति करोड़ 386.96 प्रभाव अंक के बराबर थे। यह मैच से प्राप्त सबसे प्रभावी प्रतिफल था।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Sat, 16 May 2026 12:10:58 +0530

  Videos
See all

Dhar Bhojshala Case: क्या है धार भोजशाला का विवाद? जिस पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने मचाया हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:41:56+00:00

Middle East Conflict: मिसाइल…मौत…और महाविनाश, Gaza से Lebanon तक आग ही आग | Air Strike #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:42:41+00:00

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक के खिलाफ NTA के बाहर NSUI का प्रदर्शन | Delhi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:45:01+00:00

Tejashwi Yadav Viral Video : आम लोगों का खून चूस रहे है | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T07:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers