भारत ‘दोस्त देश’, होर्मुज से जहाजों को निकलने की अनुमति किसी और को नहीं: गरीबाबादी
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। ईरान के उप विदेश मंत्री (कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों) काजेम गरीबाबादी ने बुधवार को भारत को दोस्त देश बताते हुए कहा कि तेहरान और नई दिल्ली, मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के बीच, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से और ज्यादा भारत से जुड़े जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने पर लगातार काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली में चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत के दौरान गरीबाबादी ने कहा, “भारत हमारे लिए एक दोस्त देश है। हमने अब तक 11 जहाजों को अनुमति दी है। कुछ और जहाजों को अनुमति देने पर भी काम चल रहा है। यह सुविधा किसी और देश को नहीं दी गई है और सभी जहाजों को इजाजत नहीं मिलेगी। हम भारत की मदद का स्वागत करते हैं।”
विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, अब तक 11 भारतीय जहाज होर्मुज से गुजर चुके हैं, जबकि 13 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं और आगे की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में अहम भूमिका निभा रहे ईरानी मंत्री ने बताया कि रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए नियम बनाए गए हैं। इनके तहत ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कुछ शुल्क लगाने की योजना बना रहा है। यह शुल्क अलग-अलग मानकों के आधार पर तय किया जाएगा।
हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिका चाहता है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोले, तो उसे ईरान पर लगाया गया प्रतिबंध हटाना होगा, देश की जमा की गई संपत्तियां वापस करनी होंगी और परमाणु कार्यक्रम समेत सभी मुद्दों पर गंभीर बातचीत के लिए तैयार होना होगा।
गरीबाबादी ने कहा कि हाल की ईरान-अमेरिका बातचीत तीन मुख्य मुद्दों पर केंद्रित थी, ईरान का परमाणु हथियार न बनाने का वादा, उसके मौजूदा यूरेनियम भंडार का प्रबंधन और यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) का मुद्दा।
अमेरिका का कहना है कि ईरान हथियार बनाने लायक यूरेनियम तैयार करने के काफी करीब पहुंच चुका है, क्योंकि वह पहले ही यूरेनियम को 60 प्रतिशत तक समृद्ध कर चुका है।
गरीबाबादी ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा, “ईरान हर मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार था, लेकिन इसके लिए सही तरीके से बातचीत होनी चाहिए। अमेरिका बातचीत से बच रहा है। अमेरिका सिर्फ अपनी शर्तें मनवाना चाहता है।”
इससे पहले दिन में, विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने गरीबाबादी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बातचीत में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली और अन्य अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने सेशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने ईरान के उप विदेश मंत्री (कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों) डॉ. काजेम गरीबाबादी का स्वागत किया। बातचीत में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।”
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी का धमाल, रायपुर में कोलकाता ने बेंगलुरु को दिया 193 रनों का लक्ष्य
RCB vs KKR Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया है.
KKR ने पावरप्ले में गंवा दिए थे 2 विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की. तीसरे ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने फिन एलन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. एलन 8 गेंद पर 18 रन बनाए. इसके बाद 48 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को चलता किया. रहाणे 13 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पावरप्ले में केकेआर ने 2 विकेट गंवा दिए थे.
अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रसिख सलाम ने तोड़ा. उन्होंने कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया. ग्रीन 24 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ने केकेआर की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी की.
???????????????????????????? ???????????????????? ???????? ???????????????????????? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
A momentum-inducing 49*(29) from the left-hander ????
Scorecard▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/7SUl4rF1ud
रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ने खेली शानदार पारी
केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी आखिरी तक टिके रहे और सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे. वहीं उपकप्तान रिंकू सिंह 29 गेंद पर 49 रन बनाए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम को 1-1 विकेट मिली.
4⃣ overs to go!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
Rinku Singh ???? Angkrish Raghuvanshi eye a strong finish ????
Updates ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/773TtO0nWM
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
केकेआर की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
आरसीबी की प्लेइंग 11: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह
यह भी पढ़ें: बल्लेबाजों को छोड़िए, बॉलर्स की करते हैं बात..., IPL 2026 में इन 5 गेंदबाजों ने सबसे बेहतरीन औसत से मचाया धमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















