Responsive Scrollable Menu

रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी का धमाल, रायपुर में कोलकाता ने बेंगलुरु को दिया 193 रनों का लक्ष्य

RCB vs KKR Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया है. 

KKR ने पावरप्ले में गंवा दिए थे 2 विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की. तीसरे ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने फिन एलन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. एलन 8 गेंद पर 18 रन बनाए. इसके बाद 48 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को चलता किया. रहाणे 13 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पावरप्ले में केकेआर ने 2 विकेट गंवा दिए थे.

अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रसिख सलाम ने तोड़ा. उन्होंने कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया. ग्रीन 24 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ने केकेआर की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी की.  

रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ने खेली शानदार पारी

केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी आखिरी तक टिके रहे और सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे. वहीं उपकप्तान रिंकू सिंह 29 गेंद पर 49 रन बनाए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम को 1-1 विकेट मिली. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

केकेआर की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट

आरसीबी की प्लेइंग 11: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजों को छोड़िए, बॉलर्स की करते हैं बात..., IPL 2026 में इन 5 गेंदबाजों ने सबसे बेहतरीन औसत से मचाया धमाल

Continue reading on the app

केरल में CM चेहरे पर सस्पेंस हुआ खत्म, कल मिलेगा राज्य को नया मुख्यमंत्री…

केरल में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस का लंबा मंथन अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि सभी बैठकों और चर्चाओं के बाद फैसला लगभग तय हो चुका है। नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कल की जाएगी। तीन बड़े नेताओं के नाम चर्चा में …

The post केरल में CM चेहरे पर सस्पेंस हुआ खत्म, कल मिलेगा राज्य को नया मुख्यमंत्री… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

इस खिलाड़ी को जिम में नहीं देखना चाहता…रवि शास्त्री ने LIVE मैच में किसके लिए कहा ऐसा?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने आईपीएल 2026 में कमेंट्री के दौरान मयंक यादव को जिम से बाहर रहने की सलाह दी. रवि शास्त्री ने ऐसा क्यों कहा, आइए आपको बताते हैं. Fri, 15 May 2026 20:33:05 +0530

  Videos
See all

Hoshiarpur में 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:11:40+00:00

Prateek Yadav Last Rites:अपर्णा-अखिलेश की हुई बात? कमरे में हुई बड़ी डील! Prateek Yadav Death News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:15:06+00:00

Aman Chopra:Faiz Khan ने मुसलमानों को क्या नसीहत दे दी? |Dhar Bhojshala Case|Desh Nahin Jhukne Denge #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:12:06+00:00

NEET 2026 New Exam Date: नीट परीक्षा की नई तिथि पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सुनिए क्या बोले छात्र? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:13:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers