Responsive Scrollable Menu

सीएसके के पास प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका, आरआर काफी हद तक सूर्यवंशी पर निर्भर: चावला

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का बेहतरीन मौका है। लगातार तीन जीत के साथ पांच बार की चैंपियन टीम ने टॉप-4 की दौड़ के लिए जरूरी मोमेंटम हासिल कर लिया है।

Continue reading on the app

PM Modi: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने पेश की मिसाल, काफिले में दिखी सिर्फ दो गाड़ियां

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में दिए भाषण के दौरान ऊर्जा संरक्षण की अपील की थी। मध्य पूर्व में बने हालातों के कारण दुनिया ऊर्जा संकट और व्यापारिक नुकसान का सामना कर रही है। भारत भी इससे प्रभावित हुआ है क्योंकि देश ईरान और रूस समेत अन्य देशों से क्रूड ऑयल का आयात करता है। इस बीच प्रधानमंत्री ने तेल बचाने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की। अब सरकार और BJP के वरिष्ठ नेता इस अपील पर अमल करते नजर आ रहे हैं।

काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अपील को व्यवहार में लाते हुए अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या काफी कम कर दी है। अब उनके काफिले में केवल दो गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। एसपीजी प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों को बनाए रखते हुए यह कमी की गई है। पहले प्रधानमंत्री के काफिले में 12-15 गाड़ियां होती थीं, जिनमें बख्तरबंद मर्सिडीज-मेबैक S650, रेंज रोवर्स, टोयोटा फॉर्च्यूनर, एस्कॉर्ट वाहन, जैमर यूनिट, डिकॉय कारें और एंबुलेंस शामिल रहती थीं। बुधवार को जारी तस्वीरों में इस बदलाव की पुष्टि हुई है।

अमित शाह और BJP अध्यक्ष ने भी कम किए वाहन

गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। सुबह उनके काफिले में केवल चार गाड़ियां दिखाई दीं। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना की। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी ने काफिले में वाहनों की संख्या कम करके साबित किया है कि वे सही मायने में देश के 'प्रधानसेवक' हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मेरी शादी होने वाली है... प्रीति जिंटा को दिया 'धोखा', किसी और को दिखा मौका, फिर मैदान पर धांय-धांय

Josh Inglis IPL Conteroversy: जोस इंग्लिस ने 10 मई को खेले गए आईपीएल 2026 के अपने दूसरे में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली थी. इसी बहाने उस विवाद को दोबारा याद करते हैं, जिसके बाद वह पंजाब किंग्स की टोली से छिटककर लखनऊ सुपरजायंट्स के पास आ गए थे. चलिए जानते हैं पूरा विवाद और मामला... Wed, 13 May 2026 19:40:55 +0530

  Videos
See all

Aar Paar: सुझावों पर अमल? विपक्ष डाले खलल? | #Amishdevgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T14:07:51+00:00

Aar Paar: "PM ने आजतक बिमारी की दवा नहीं दी" | #Amishdevgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T14:09:36+00:00

Aar Paar: तेल पर सियासी खेल! | #Amishdevgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T14:08:48+00:00

Aar Paar: 19 गाड़ियां लेकर Nitin Gadkari के घर पहुंचे CM Bhagwant Mann? | PM Modi | aAmish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T14:09:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers