Responsive Scrollable Menu

ईरान युद्ध के मंडराते खतरे के बीच China पहुंचे Trump, शी जिनपिंग से होगी अहम Summit Meeting

ट्रंप शी जिनपिंग के साथ एक अहम शिखर सम्मेलन के लिए चीन पहुँच गए हैं, जबकि बातचीत पर ईरान युद्ध का साया मंडरा रहा है।  विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता सातवीं बार आमने-सामने की वार्ता होगी। वे आखिरी बार अक्टूबर 2025 में दक्षिण कोरिया के बुसान में एक दूसरे से मिले थे। चीन ने नौ वर्षों में दूसरी बार ट्रंप के स्वागत के लिए तैयारी कर ली है, जिसका उद्देश्य व्यापार समझौते पर सहमति बनना और शुल्क (टैरिफ) को लेकर जारी तनाव को कम करना है जिससे अमेरिका को होने वाले 525 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात प्रभावित हुए थे। शीर्ष मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ यहां पहुंचने वाले ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2017 में चीन की यात्रा की थी और इसके बाद से किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां की यात्रा नहीं की।

इसे भी पढ़ें: US हमले के डर से Iran ने खुफिया विमान Pakistan भेजे? Islamabad ने आरोपों पर दी ये सफाई

अमेरिकी उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने रविवार को बताया था कि राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह तथा शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेता शुक्रवार को चाय और दिन के भोजन पर फिर मिलेंगे। अमेरिका की योजना बाद में चीनी राष्ट्रपति की पारस्परिक यात्रा की मेजबानी करने की है। दोनों पक्षों ने रविवार को कहा था कि ट्रंप की यात्रा से पहले चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग अंतिम दौर की वार्ता के तहत अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के साथ व्यापार वार्ता के लिए 12 और 13 मई को दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कनाडा-ग्रीनलैंड के बाद अब Venezuela पर Donald Trump की नजर, बनेगा America का 51वां राज्य?

ट्रंप ने बीजिंग रवाना होने से पहले वाशिंगटन में मीडिया से कहा कि वह शी चिनफिंग से अन्य मुद्दों के बजाए सबसे अधिक चर्चा व्यापार को लेकर करेंगे। वह अमेरिकी खाद्य पदार्थ खरीदने और विमानों को अधिक संख्या में खरीदने के लिए चीन के साथ और अधिक समझौते करने की योजना बना रहे हैं। दोनों देशों ने चीन के साथ मतभेदों को दूर करने के लिए एक “बोर्ड ऑफ ट्रेड”स्थापित करने की भी योजना बनाई है। व्यापार के दृष्टिकोण से चीन को भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है क्योंकि ट्रंप के साथ अमेरिकी बहुराष्ट्रीय दिग्गजों के शीर्ष सीईओ भी हैं, जिनमें टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क और एप्पल के सीईओ टिम कुक शामिल हैं, जिनका चीन में अच्छी तरह से स्थापित व्यवसाय है।

Continue reading on the app

Fact Check: बिहार में पूर्व ATM वाली जगह पर चल रहा था सैलून, 6 महीने पहले ही बैंक ने खाली कर दी थी जगह

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक एटीएम में सैलून के संचालन के नाम पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया गया कि एसबीआई के एटीएम के अंदर ही सैलून खोला गया है। इस वीडियो […]

The post Fact Check: बिहार में पूर्व ATM वाली जगह पर चल रहा था सैलून, 6 महीने पहले ही बैंक ने खाली कर दी थी जगह appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 RCB vs KKR Live Score: बेंगलुरु का आखिरी होम मैच, कोलकाता से होगी टक्कर

RCB vs KKR Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. Wed, 13 May 2026 18:26:18 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Visit Prateek Yadav Home: अपर्णा के घर पहुंचे सीएम योगी, प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T13:13:50+00:00

PM मोदी की अपील के बाद मेट्रो से दफ्तर पहुंचे दिल्ली सरकार में मंत्री Kapil Mishra | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T13:07:58+00:00

Prateek Yadav Postmortem Report Live: प्रतीक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा |Akhilesh |Aparna #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T13:10:09+00:00

CM Yogi Pays Tribute Pratik Yadav Viral Video: श्रद्धांजलि देते ही सीएम योगी भावुक | Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T13:09:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers