Responsive Scrollable Menu

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षा में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का ऐलान किया है।

सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 में सबसे अधिक सूरजमुखी के बीज के लिए एमएसपी को 622 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 8,343 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है, यह 2025-26 में 7,721 रुपए प्रति क्विंटल थी।

कॉटन के लिए एमएसपी को 557 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 8,267 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है, जो कि पिछले साल 7,710 रुपए थी।

केंद्र ने धान के लिए एमएसपी को 2,369 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2,441 रुपए प्रति क्विंटल, बाजरा के लिए 2,775 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2,900 रुपए प्रति क्विंटल, और रागी के लिए एमएसपी को 4,886 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5,205 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।

सरकार ने अनाजों के साथ दालों के लिए भी एमएसपी में बढ़ोतरी की है। अरहर के लिए एमएसपी को 450 रुपए बढ़ाकर 8,450 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो कि पिछले साल 8,000 रुपए प्रति क्विंटल थी।

उड़द के लिए एमएसपी को 400 रुपए बढ़ाकर 8,200 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो कि पिछले साल 7,800 रुपए प्रति क्विंटल थी। वहीं, मूंगफली के लिए एमएसपी को 7263 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7517 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है

मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 में एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना पर निर्धारित करने की घोषणा के अनुरूप है। इससे किसानों को उत्पादन लागत पर मिलने वाला अपेक्षित लाभ मूंग (61 प्रतिशत) में सबसे अधिक, इसके बाद बाजरा (56 प्रतिशत), मक्का (56 प्रतिशत) और अरहर (54 प्रतिशत) में होगा। शेष फसलों के लिए, किसानों को उत्पादन लागत पर मिलने वाला लाभ 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईडी के तेवर से घबराईं जैकलीन फर्नांडिस? सुकेश केस में 'सरकारी गवाह' बनने वाली अर्जी ली वापस, बढ़ी मुसीबत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की अपनी अर्जी वापस ले ली है. ईडी (ED) ने इस अर्जी का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें क्राइम का एक्टिव पार्टनर बताया था. जांच एजेंसी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस ठगी के पैसों से मिले महंगे तोहफे लेती रही हैं. जैकलीन फर्नांडिस ने हमेशा इन आरोपों को नकारा है. कानूनी विवादों के बावजूद, वह अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. वह जल्द ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी और फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने एक टीम के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा शतक, लिस्ट में भारतीय शेरों का दबदबा

5 batsman Most hundreds against one team: वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाजों के पूर्ण वर्चस्व को दिखाता है. इस लिस्ट में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक 10 शतक और वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक जड़े हैं. उनके साथ रोहित शर्मा और महान सचिन तेंदुलकर ने भी ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ 9-9 शतक ठोककर अपनी बादशाहत साबित की है. यह आंकड़े न केवल इन खिलाड़ियों की निरंतरता को दर्शाते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि कैसे इन भारतीय दिग्गजों ने वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी आक्रमणों के सामने मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की है. Wed, 13 May 2026 18:35:57 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Pays Tribute Pratik Yadav Viral Video: श्रद्धांजलि देते ही सीएम योगी भावुक | Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T13:09:36+00:00

Prateek Yadav Postmortem Report Live: प्रतीक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा |Akhilesh |Aparna #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T13:10:09+00:00

PM Modi Convoy Reduced: अब छोटे काफिले में चलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए क्यों लिया ये फैसला? Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T13:15:03+00:00

PM मोदी की अपील के बाद मेट्रो से दफ्तर पहुंचे दिल्ली सरकार में मंत्री Kapil Mishra | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T13:07:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers