Responsive Scrollable Menu

ईडी के तेवर से घबराईं जैकलीन फर्नांडिस? सुकेश केस में 'सरकारी गवाह' बनने वाली अर्जी ली वापस, बढ़ी मुसीबत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की अपनी अर्जी वापस ले ली है. ईडी (ED) ने इस अर्जी का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें क्राइम का एक्टिव पार्टनर बताया था. जांच एजेंसी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस ठगी के पैसों से मिले महंगे तोहफे लेती रही हैं. जैकलीन फर्नांडिस ने हमेशा इन आरोपों को नकारा है. कानूनी विवादों के बावजूद, वह अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. वह जल्द ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी और फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.

Continue reading on the app

IAS Transfer: इन 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने सौंपा नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश राज्यपाल से नाम कार्मिक विभाग ने 13 मई को जारी किया है।

बैच 2009 के आईएएस अधिकारी रामवीर को जालंधर संभाग के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह प्रशासनिक सचिव, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इससे पहले वह प्रशासनिक सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क और आयुक्त जालंधर मंडल पद पर कार्यरत थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव कौन?

बैच 2010 के आईएएस अधिकारी घनश्याम थोड़ी को सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंजाब और सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव पद पर पुनीत गोयल को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त वह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पद का प्रभार भी संभालेंगे। इससे पहले वह विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग पद पर कार्यरत थे। बैच 2021 की आईएएस अधिकारी अक्षिता गुप्ता को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल रूपनगर पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पर कार्यरत थी।

कुछ दिन पहले हुआ था कई आईएएस अफसरों का तबादला

पिछले सप्ताह ही पंजाब सरकार ने 7 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया था। कमल किशोर यादव को वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के सचिव पद का एडिशनल चार्ज दिया गया था। परमिंदर सिंह पाल को रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया था। गौतम जैन को पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली  निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। वहीं जसवीर सिंह को पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई थी। पल्लवी मिश्रा को कलानौर का एसडीएम नियुक्त किया गया था।


Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में बना महा रिकॉर्ड, 15वीं बार चेज हुआ 200+ स्कोर, सीजन 19 में स्ट्राइक रेट आसमान पर, पाताल में पहुंची इकॉनमी

आईपीएल 2026 अब तक के इतिहास का सबसे विस्फोटक सीजन बन चुका है.आज मुंबई की यह जीत इस सीजन का 5वां ऐसा मुकाबला था, जहाँ 200 से ज्यादा का स्कोर सफलतापूर्वक चेज़ किया गया. यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरह है क्योंकि इससे पहले किसी भी एक सीजन में इतने बड़े लक्ष्य इतनी बार हासिल नहीं किए गए. Fri, 15 May 2026 13:39:01 +0530

  Videos
See all

Delhi में Nirbhaya जैसा Gangrape! #nkp #newskipathshala #delhipolice #delhi #kejriwal #rekhagupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T08:30:29+00:00

Russia के विदेश मंत्री Sergey Lavrov का बड़ा बयान | Iran US ceasefire | PM Modi | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T08:31:32+00:00

Viral Monkey Video | तार में उछल कुद करत बंदर कैमरे में हुई कैद | #monkeyvideo #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T08:30:26+00:00

Madhya Pradesh: BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Vishnu Dutt Sharma ई-स्कूटी से पहुंचे बाजार | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T08:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers