Responsive Scrollable Menu

लगातार गिरावट से उबरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जिससे लगातार चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया।

इस दौरान, सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 74,608.98 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 33.05 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 23,412.60 पर बंद हुआ।

दिन के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 74,439.34 पर खुलकर 75,191.57 का इंट्रा-डे हाई और 74,134.48 लो बनाया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 50 23,362.45 पर खुलकर 23,582.95 का दिन का हाई और 23,262.55 का लो बनाया।

व्यापक बाजारों ने प्रमुख बेंचमार्कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.77 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

वहीं, सेक्टरवार देखें तो सबसे ज्यादा निफ्टी आईटी में 1.13 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.97 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी बैंक और निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 3.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल में 1.67 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.28 की तेजी देखने को मिली। इसके अतिरिक्त निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फार्मा में भी बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी 50 में एशियन पेंट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और सिप्ला के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, आयशर मोटर, एमएंडएम, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, पावरग्रिड औ टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 456.3 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 458.6 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ हुआ।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षा में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का ऐलान किया है।

सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 में सबसे अधिक सूरजमुखी के बीज के लिए एमएसपी को 622 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 8,343 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है, यह 2025-26 में 7,721 रुपए प्रति क्विंटल थी।

कॉटन के लिए एमएसपी को 557 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 8,267 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है, जो कि पिछले साल 7,710 रुपए थी।

केंद्र ने धान के लिए एमएसपी को 2,369 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2,441 रुपए प्रति क्विंटल, बाजरा के लिए 2,775 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2,900 रुपए प्रति क्विंटल, और रागी के लिए एमएसपी को 4,886 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5,205 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।

सरकार ने अनाजों के साथ दालों के लिए भी एमएसपी में बढ़ोतरी की है। अरहर के लिए एमएसपी को 450 रुपए बढ़ाकर 8,450 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो कि पिछले साल 8,000 रुपए प्रति क्विंटल थी।

उड़द के लिए एमएसपी को 400 रुपए बढ़ाकर 8,200 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो कि पिछले साल 7,800 रुपए प्रति क्विंटल थी। वहीं, मूंगफली के लिए एमएसपी को 7263 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7517 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है

मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 में एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना पर निर्धारित करने की घोषणा के अनुरूप है। इससे किसानों को उत्पादन लागत पर मिलने वाला अपेक्षित लाभ मूंग (61 प्रतिशत) में सबसे अधिक, इसके बाद बाजरा (56 प्रतिशत), मक्का (56 प्रतिशत) और अरहर (54 प्रतिशत) में होगा। शेष फसलों के लिए, किसानों को उत्पादन लागत पर मिलने वाला लाभ 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026:GT की शानदार बॉलिंग परफॉरमेंस ने बदला मैच का रुख-विटोरी का बयान

IPL 2026 के अहम मुकाबले में GT की टीम ने शानदार बॉलिंग से विपक्षी टीम को 169 रन पर रोक दिया. Shivman और Jason के अहम विकेट्स ने मैच को रोमांचक बना दिया. #IPL2026# Gujarat titans #CricketNews Wed, 13 May 2026 17:27:52 +0530

  Videos
See all

Goonj: इस सकंट में सोना खरीदना चाहिए या नहीं? | Rubika Liyaquat | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T12:13:55+00:00

अकाली दल के सीनियर लीडर Bikram Singh Majithia का बड़ा आरोप ,'AAP ने बनाया करप्शन का डेन' #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T12:13:04+00:00

NEET-UG 2026 Cancelled: खान सर ने NTA पर साधा निशाना, बताया फुलफॉर्म #shorts #khansir #nta #neetug #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T12:14:23+00:00

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की मौत का रहस्य!फिट बॉडी फिर भी हार्ट अटैक? Prateek | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T12:13:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers