Responsive Scrollable Menu

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी का धमाका: 'संपत चंपत' और 'कियन एंड किकी' के साथ शुरू हुआ 2026 समर फीस्टा, बच्चों को मिलेंगे 200+ नए एपिसोड्स

WBD India Summer Fiesta 2026: वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) ने भारतीय बच्चों के लिए साल 2026 की गर्मियों को यादगार बनाने के उद्देश्य से अपनी अब तक की सबसे बड़ी कंटेंट पहल 'समर फीस्टा' की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत कंपनी के प्रमुख चैनलों - पोगो, कार्टून नेटवर्क और डिस्कवरी किड्स पर 200 से अधिक नए एपिसोड्स और ओरिजिनल भारतीय इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (IP) लॉन्च किए गए हैं। यह पहल भारत की रचनात्मक प्रतिभा को वैश्विक मंच देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पोगो पर 'संपत चंपत' और कार्टून नेटवर्क पर 'कियन एंड किकी' की एंट्री
इस समर सीजन का मुख्य आकर्षण दो नए ओरिजिनल शो हैं। पोगो पर प्रसिद्ध 'लोटपोट कॉमिक्स' के किरदारों पर आधारित शो 'संपत चंपत' शुरू हो रहा है, जो दर्शकों को छोटे शहर की शरारतों और हंसी-मजाक की दुनिया में ले जाएगा। वहीं, कार्टून नेटवर्क पर 'कियन एंड किकी' लॉन्च किया गया है, जो जादूगरों के एक परिवार और भाई-बहन के अनोखे रिश्ते की कहानी है। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के हेड (साउथ एशिया) श्री अभिषेक ने कहा कि ये शो सिर्फ टीवी के लिए नहीं बल्कि एक पूरी फ्रैंचाइजी के तौर पर विकसित किए गए हैं।

छोटा भीम और लिटिल सिंघम का अनोखा संगम
इस बार पोगो पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार भारत के दो सबसे पसंदीदा किरदार—छोटा भीम और लिटिल सिंघम—एक साझा एनिमे प्रेरित दुनिया में एक साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही छोटा भीम का 18वां जन्मदिन भी मनाया जाएगा, जिसके तहत 3 मई से विशेष टेलीफीचर और 'ओरिजिन ऑफ भीम बिग पिक्चर' का प्रसारण होगा। 'ओमी नंबर 1' और 'जय जगन्नाथ' जैसे शोज भी बच्चों का मनोरंजन करना जारी रखेंगे।

कॉमेडी ब्लॉक और नॉनस्टॉप बवाल
कार्टून नेटवर्क ने अपने कॉमेडी-फर्स्ट ब्लॉक 'बूम बैम कॉमेडी जैम' को नए अवतार में पेश किया है। इसमें 'टीन टाइटन्स गो!' और 'बैटव्हील्स' के नए सीजन के साथ-साथ 'बेबी लेमिंग्स' और 'द वीजी फैमिली' जैसी अंतरराष्ट्रीय फ्रैंचाइजी भी शामिल की गई हैं। दूसरी ओर, डिस्कवरी किड्स पर 'टिट्टो' और 'मिस्टरबीन' के नए एपिसोड्स के साथ 'नॉनस्टॉप बदमाशी, नॉनस्टॉप बवाल' अभियान जारी रहेगा। ये सभी नए शोज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्कवरी+ पर भी स्ट्रीम किए जाएंगे।

देशभर के 14 शहरों में ऑन-ग्राउंड एक्टिविटीज
मनोरंजन केवल टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेगा। डब्ल्यूबीडी इंडिया दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई सहित 14 बड़े शहरों के 20 से अधिक मॉल्स और बाउंस ट्रैम्पोलिन पार्क्स में लाइव इवेंट्स आयोजित कर रहा है। यहां बच्चों को छोटा भीम, लिटिल सिंघम और टॉम एंड जैरी जैसे अपने पसंदीदा किरदारों के लाइव मैस्कॉट से मिलने और एक्टिविटीज में शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही, ये मैस्कॉट सोशल मीडिया पर भी क्रिएटर्स के रूप में बच्चों का मनोरंजन करेंगे।

Continue reading on the app

IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले BCCI की बड़ी तैयारी, बुमराह पर नजर; शमी का क्या होगा?

India vs Afghanistan Only Test: आईपीएल 2026 अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है, लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने टीम इंडिया के आने वाले अंतरराष्ट्रीय सीजन की तैयारियां तेज कर दी। भारत को आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है और इसके लिए टीम चयन को लेकर बोर्ड जल्द बड़ा फैसला लेने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी अगले 7 से 10 दिनों के भीतर बीसीसीआई अधिकारियों के साथ बैठक कर सकती। इस बैठक में सबसे बड़ा फोकस तेज गेंदबाजों के वर्कलोड और टेस्ट टीम के कॉम्बिनेशन पर रहने वाला है।

बुमराह के वर्कलोड पर नजर
सूत्रों के अनुसार, बोर्ड इस मुकाबले को हल्के में लेने के मूड में नहीं। भले ही अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन बीसीसीआई मजबूत टीम उतारना चाहता। इसी वजह से जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल करने पर गंभीर चर्चा हो रही है। हालांकि बुमराह के वर्कलोड को लेकर अंतिम फैसला मेडिकल और टीम मैनेजमेंट से बातचीत के बाद लिया जाएगा। बीसीसीआई नहीं चाहता कि अगले नौ महीनों में होने वाले महत्वपूर्ण टेस्ट मुकाबलों से पहले उनके मुख्य गेंदबाज पर ज्यादा दबाव पड़े।

मोहम्मद शमी का क्या होगा?
दूसरी ओर मोहम्मद शमी की वापसी फिलहाल मुश्किल दिखाई दे रही है। शमी ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। ऐसे में चयनकर्ता उनकी फिटनेस और मैच तैयारियों को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीसीसीआई ने कुछ युवा तेज गेंदबाजों पर खास नजर रखी है। इंडिया ए टीम का हिस्सा रहे अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ चयनकर्ताओं की योजना में शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट सिर्फ प्रयोग करने के लिए टेस्ट कैप नहीं बांटना चाहता। चयनकर्ता ऐसी टीम उतारना चाहते हैं जो पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे।

रिपोर्ट में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के वर्कलोड का भी जिक्र किया गया है। वहीं नितीश कुमार रेड्डी को भी ऐसे खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है जो बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी विभाग में योगदान दे सकते हैं। अब सबकी नजर चयन समिति की बैठक पर टिकी है, जहां टीम इंडिया के अगले टेस्ट प्लान की तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

भागम-भाग में उलझी टॉप-4 की दौड़, उलझ गई है प्वाइंट टेबल की स्टोरी, 10 दिन में सुलझाना है 8 टीमों को पहेली

लीग स्टेज खत्म होने में 10 दिन बाकी हैं और आठ टीमें प्ले-ऑफ के चार स्थानों के लिए मुकाबला कर रही हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्ले-ऑफ में पहुंचने का अनुमान था. अब सनराइजर्स हैदराबाद भी धीरे-धीरे टॉप टीमों में शामिल हो गई है. Wed, 13 May 2026 14:03:12 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Death:अपर्णा के घर पर पहुंचे अखिलेश शिवपाल? N18V | Top News | Breaking News | SP | BJp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T09:10:51+00:00

Akhilesh Yadav Brother Prateek Yadav Death:रोते हुए प्रतीक का शव लेकर निकलीं अपर्णा! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T09:10:40+00:00

Prateek Yadav Death Live : प्रतीक की मौत, सपा ने की CBI जांच की मांग | Breaking | CBI | SP |Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T09:14:02+00:00

NEET 2026 Paper Leak Case: मंत्री मदन दिलावर के साथ आरोपी की फोटो आई| NTA | NEET Exam #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T09:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers