Responsive Scrollable Menu

पन्ना की तमन्ना है कि….की धुन पर बना है अमरिंदर गिल का ये पंजाबी गाना, सुखशिंदर शिंदा ने बनाया म्यूजिक

1973 में आई देव आनंद की फिल्म हीरा पन्ना का गाना ‘पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए’ की धुन इस पंजाबी गाने में सुनाई दी गई थी। आपने पहचाना था इस गाने को। जानिए क्या होता है Melodic Entropocation।

Continue reading on the app

बंगाल CM सुवेंदु ने नंदीग्राम सीट छोड़ी, भवानीपुर पास रखेंगे:सरकार ने धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर पर रोक लगाई

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पास रखी और नंदीग्राम सीट छोड़ने का फैसला किया। सुवेंदु ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराया है। शपथ लेने के बाद सुवेंदु ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। इसमें निर्देश दिया कि राज्य में सभी धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं होगा। नियम नहीं मानने पर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन माना जाएगा। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन ममता की सरकार में धार्मिक गतिविधियों के लिए माइक पर कोई रोक नहीं थी। महिला सुरक्षा पर भी दिए निर्देश सरकार ने महिला सुरक्षा और राज्य में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा, गुंडागर्दी व रंगदारी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया है। महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध, खासकर 2021 और 2024 के चुनाव के बाद दर्ज हुए रेप, रेप के प्रयास और छेड़छाड़ के मामलों को दोबारा खोला जाएगा। जरूरत पड़ने पर 2021 की हिंसा की उन शिकायतों की फिर से जांच होगी, जो केवल जनरल डायरी में दर्ज की गई थीं। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस की जांच CBI करेगी:7 अफसरों की SIT गठित; बिहार-यूपी से गिरफ्तार 3 आरोपी 13 दिन की पुलिस कस्टडी में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब CBI करेगी। CBI ने केस अपने हाथ में लेते ही 7 मेंबर्स की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। टीम की अगुआई DIG रैंक के अधिकारी करेंगे। इस केस में अब तक बिहार और यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Gujarat Titans से हार के बाद Pat Cummins पर गिरी गाज, IPL ने लगाया 12 लाख का भारी जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘आईपीएल की धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात के 168 रन के जवाब में सनराइजर्स की टीम केवल 86 रन पर आउट हो गई थी।

Wed, 13 May 2026 14:58:37 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Brother Prateek Yadav Death Live: प्रतीक यादव का निधन | Aparna Yadav | Lucknow Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T09:37:08+00:00

Prateek Yadav Last Rites News: प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार से जुड़ी बड़ी खबर |Aparna Yadav|Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T09:39:18+00:00

Aparna Yadav Husband Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T09:41:11+00:00

Prateek Yadav Postmortem Live | प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा | Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T09:36:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers