Responsive Scrollable Menu

ऐसा खेल खेल रहा...भारत का नाम लेकर नेतन्याहू का पाकिस्तान पर बहुत बड़ा खुलासा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लाइव कैमरे पर पाकिस्तान पर एक होश उड़ा देने वाला खुलासा कर दिया है। यह खुलासा करने के बाद नेतन्याहू ने भारत पर भी बहुत बड़ा बयान दिया है। जंग के बीच नेतन्याहू के इंटरव्यू ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। एक अमेरिकी चैनल को इंटरव्यू देते हुए नेतन्याहू ने पाकिस्तान की इज्जत नीलाम कर दी है। इसके बाद नेतन्याहू भारत का नाम लेकर खुशी से भावुक हो गए। नेतन्याहू का ये बयान ऐसे मौके पर आया है जब पहली बार चीन ने खुलासा करते हुए कहा है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तान को मदद दी थी। यानी ऑपरेशन सिंदूर में भारत एक तरीके से सीधे-सीधे चीन से लड़ रहा था। नेतन्याहू ने भारत पर क्या बयान दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Iran War पर घिरे Netanyahu, बोले- USA को 'आसान जीत' का भरोसा कभी नहीं दिलाया

भारत का नाम लेकर नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया में ऐसी कुछ जगह हैं जहां इजराइल को बहुत सम्मान मिलता है। नेतन्याहू ने कहा कि भारत की आबादी 1.4 अरब है। भारत में इजराइल बेहद लोकप्रिय है। हमने कुछ समय पहले पीएम मोदी का बड़े ही स्नेह के साथ स्वागत किया। मैं जब अपनी पत्नी सारा के साथ भारत गया था तो वो मेरे जीवन का सबसे शानदार पल था। इतना बोलने के बाद नेतन्याहू ने पाकिस्तान के राज कैमरे पर खोलने शुरू कर दिए। नेतन्याहू ने दुनिया को बताया कि पाकिस्तान सोशल मीडिया पर एक ऐसा खेल खेल रहा है जिसके बारे में अभी तक किसी को नहीं पता था। नेतन्याहू ने बताया कि पाकिस्तान हजारों फर्जी अकाउंट बनाकर पहले इजराइल के समर्थन में बातें लिख रहा था। जिससे लोगों को लगे कि यह हजारों लोग इजराइल के समर्थक हैं। लोगों को विश्वास हो जाए कि ट्वीट करने वाले यह लोग इजराइल से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन इसके बाद अचानक यही सोशल मीडिया अकाउंट्स इजराइल को गाली देने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सबसे कमजोर और बेवकूफ...जंग के बीच ओबामा पर क्यों भड़क गए ट्रंप?

नेतन्याहू ने बताया कि ऐसे फर्जी अकाउंट उन लोगों के मन में इजराइल के प्रति नकारात्मक छवि बनाते हैं जो दुनिया भर में बैठकर खबरें देखते हैं। क्योंकि दुनिया भर में बैठे इन लोगों को लगता है कि जब इजराइल से प्यार करने वाले लोग ही अब इजराइल को गाली दे रहे हैं तो इजराइल ने कुछ ना कुछ गलत तो किया होगा लेकिन किसी को यह जानकारी नहीं थी कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स फेक हैं और उन्हें पाकिस्तान चला रहा था। नितिन याहू ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान अमेरिका और इजराइल के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है।

Continue reading on the app

धमकी देते रह गए ट्रंप, कुवैत में घुस गया ईरान, चल गई गोलियां

मिडिल ईस्ट में जंग फिर शुरू हो गई है। यूएई के बाद अब कुवैत का नंबर लग गया है। खबर तो यह है कि ईरान की फोर्स कुवैत में घुस गई हैं। जमीन पर ऑपरेशन अंजाम देने की कोशिश हुई। यह इल्जाम किसी और ने नहीं बल्कि खुद कुवैत ने लगाया है। कुवैत सरकार का कहना है कि ईरान ने उनके एक आइलैंड पर सेंध मारने की कोशिश की। इस दौरान ईरानी फोर्स और कुवैत की आर्मी के बीच गोलीबारी की भी खबर है। कुवैत का कहना है कि आईआरजीसी से जुड़े लड़ाके हमारे यहां आकर कुवैत के कंट्रोल वाले बूबियन आइलैंड पर ग्राउंड ऑपरेशन करने की कोशिश कर रहे हैं। यह आरोप ऐसे समय में लगाया गया है जब ईरान और कुवैत के बीच झड़पों की खबर आ रही थी। 40 रोजा जंग में कुवैत पर ईरान ने 1500 से ज्यादा हमले अंजाम दिए थे। वहीं ईरान ने इस घटना पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इतना ही नहीं कुवैत में ईरान का ग्राउंड ऑपरेशन सफल रहा या नहीं इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

इसे भी पढ़ें: Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

बूबियन आइलैंड को कुवैत का सबसे बड़ा आइलैंड माना जाता है। यह फारस की खाड़ी के नॉर्थ वेस्ट में मौजूद है। कुवैत के लिए बेहद अहम यह आइलैंड इलाके में अमेरिका का टेंपरेरी बेस भी माना जाता है। कहा जा रहा है कि ईरान यूएई, कुवैत और बहरीन के पीछे पड़ गया है। इस बार ईरान के निशाने पर यूएई, कुवैत और बहरीन है। तीनों ही देशों को अमेरिका और इजरायल का करीबी माना जाता है। तेहरान टाइम्स के मुताबिक यूएई जंग में ईरान का प्रॉक्सी बन गया है। उसे सबक सिखाने की जरूरत आ पड़ी है। पिछली बार जंग के 37 दिनों के दौरान ईरान ने यूएई पर 2000 से ज्यादा हमले अंजाम दिए थे। मिडिल ईस्ट एक्सपर्ट शौकत भारती कहते हैं कि बस यही जंग तय करेगी कि ईरान बचता है या फिर मिडिल ईस्ट में अमेरिका मौजूद रहता है और इसराइल का वजूद रहता है। इस बीच ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर के सलाहकार का भी एक बयान आया है कि ट्रंप विजेता के तौर पर चीन नहीं जा रहे हैं क्योंकि ईरान ने 40 रोजा जंग में अमेरिका को इतने जख्म दिए हैं कि वह यह नहीं कह सकता कि वह जीत गया है और चीन के सामने तो बिल्कुल भी नहीं कह सकता। यही वजह है कि दुनिया अलर्ट मोड़ पर चली गई है। कुवैत और बहरीन साथ ही यूएई ने भी अपनी तैयारी अंजाम दे रखी है ईरान के खिलाफ। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुवैत और बहरीन साथ में यूएई में इजरायल से बड़े पैमाने पर हथियार और एयर डिफेंस सिस्टम पहुंचे हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों ईरान ने यूएई पर हमले अंजाम दिए थे। हालांकि ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया है। मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल एक बार फिर गहराने लगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Hormuz पर हमारा कब्ज़ा, Donald Trump की Iran को खुली चेतावनी- समझौता करो या तबाह हो जाओ

ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक गतिरोध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां परमाणु युद्ध की धमकियां हवा में तैरने लगी है। हालिया घटनाक्रम में ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उस पर दोबारा सैन्य हमला किया गया तो वह अपने यूरेनियम संवर्धन की दर को बढ़ाकर 90% कर देगा। संकट की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिए गए कूटनीतिक प्रस्तावों को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया। ट्रंप प्रशासन ने इन प्रस्तावों को ईरान ने अपनी संप्रभुता के खिलाफ माना है। जिसके जवाब में ईरान की ओर से आए तीखे बयानों ने वाशिंगटन को नाराज कर दिया। दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने जो अपनी मैक्सिमम प्रेशर की नीति के लिए जाने जाते हैं। इस प्रतिक्रिया से खासे असंतुष्ट दिखे और इसके बाद दोनों देशों के बीच बयानों की एक नई जंग छिड़ गई है। ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने इस तनाव को एक खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। रजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर घोषणा की है कि अगर ईरान की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है या फिर उस पर हमला किया जाता है तो ईरान यूरेनियम संवर्धन को 90% तक ले जाएगा। तकनीकी रूप से यूरेनियम का 90% तक समृद्ध होना वेपंस ग्रेट माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि ईरान उस सीमा को लांगने की तैयारी में है जहां से परमाणु बम बनाना सिर्फ कुछ ही कदमों की दूरी पर रह जाता है।  

इसे भी पढ़ें: भरोसे के लायक नहीं, अमेरिका में पाकिस्तान की धुलाई का वीडियो वायरल

ईरान का संवर्धन स्तर नागरिक उद्देश्यों और चिकित्सा अनुसंधान तक सीमित होने का दावा किया जाता रहा है। लेकिन 90% की बात करना सीधे तौर पर परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल करने की धमकी है। इब्राहिम रेजाई ने यह भी साफ कर दिया है कि यह केवल एक कोरी धमकी नहीं बल्कि उन्होंने दावा किया है कि इस विकल्प पर ईरानी संसद के कमीशन में विस्तृत समीक्षा की जाएगी। यह कदम दर्शाता है कि ईरान के अंदर एक बड़ा राजनीतिक वर्ग अब परमाणु अप्रसार समझौते से पीछे हटने और सैन्य परमाणु क्षमता विकसित करने के पक्ष में लामबंद हो रहा है। नेजाई का बयान इस बात का संकेत है कि ईरान अब अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकने के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु प्रति विरोध को अंतिम हथियार के रूप में देख रहा है। वैश्विक सुरक्षा पर प्रभाव और इजराइल की चिंता। ईरान की इस चेतावनी ने ना सिर्फ अमेरिका बल्कि इजराइल और खाली देशों की नींद भी उड़ा दी है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में KKR vs GT: क्या Rinku Singh का बल्ला चलेगा या Shubman Gill की कप्तानी पड़ेगी भारी?

लगभग एक महीने के बाद अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम अपनी उम्मीद जीवंत रखने के लिए शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में शीर्ष दो में जगह बनाने की कवायद में लगी गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। अनुभवी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने पिछले साल की तरह इस वर्ष भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जिससे उन्हें फिर से कप्तान नियुक्त करने के फैसले पर सवाल उठने लग गए हैं। केकेआर को मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत के लिए सातवें मैच (आधे चरण) तक इंतजार करना पड़ा था। वह इस दौरान एक संतुलित टीम संयोजन तैयार करने में नाकाम रहा।

केकेआर ने इसके बाद लगातार चार मैच जीते लेकिन पिछले मैच में विराट कोहली के शानदार शतक के कारण उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर के अब तीन मैच बचे हैं और अगर वह सभी मैच जीत जाता है तो अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगा। इसके बावजूद उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं हो पाएगी और इसके लिए उसे अगर मगर के समीकरणों से गुजरना होगा। एक और हार से उसकी आगे बढ़ने की संभावना खत्म हो जाएगी। केकेआर की लगातार चार मैचों में जीत का श्रेय काफी हद तक सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी को जाता है जबकि उपकप्तान रिंकू सिंह ने भी निरंतर योगदान दिया है। चक्रवर्ती बाएं पैर में चोट लगने के कारण आरसीबी के खिलाफ नहीं खेल पाए थे जो टीम को महंगा पड़ा। केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने उनकी वापसी के संकेत दिए हैं जो टीम के लिए अच्छी खबर है।

केकेआर की बल्लेबाजी में पूरे सत्र में निरंतरता का अभाव रहा है। उसके बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी रिंकू को निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर सवाल उठाए थे। युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी 139.44 के स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतकों सहित 340 रन बनाकर केकेआर के कुछ सफल खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, जबकि रिंकू ने दो अर्धशतकों के साथ 148.95 के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। केकेआर के शेष घरेलू मैचों में गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी। इसके विपरीत शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस का इस सत्र में अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। उसके शीर्ष पर काबिज आरसीबी के समान 16 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के कारण वह दूसरे स्थान पर है।

गुजरात के इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय काफी हद तक उसके गेंदबाजों को जाता है। उसकी तरफ से कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और जेसन होल्डर ने तेज गेंदबाजी विभाग अच्छी तरह से संभाला है जबकि स्टार स्पिनर राशिद खान ने मानो अपना पुराना जादू फिर से हासिल कर लिया है। बल्लेबाजी में उसके शीर्ष क्रम में गिल और साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल टूर्नामेंट में सर्वाधिक 759 रन बनाने वाले सुदर्शन इस बार भी अभी तक 501 रन बना चुके हैं। वह अभी तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर काबिज हेनरिक क्लासेन से सिर्फ सात रन पीछे हैं। उन्होंने अपनी पिछली छह पारियों में पांच अर्धशतक लगाए हैं, जिनमें एक शतक भी शामिल है। गिल भी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने मध्य क्रम में अच्छी भूमिका निभाई है। गुजरात को अगर शीर्ष दो में जगह बनानी है तो उसके इन प्रमुख खिलाड़ियों को अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना होगा।

टीम इस प्रकार हैं: कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयन्त यादव। मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे।

Fri, 15 May 2026 15:04:19 +0530

  Videos
See all

Petrol Diesel Price Hike : PM की अपील पर ये क्या बोली जनता? #ytshorts #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T09:44:51+00:00

ICU Wedding Viral Video | ICU में दूल्हा दुल्हन की खास शादी चर्चा में #viralwedding #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T09:45:05+00:00

MP Bhojshala Case: "भोजशाला हिंदुओं का मंदिर है, साबित हुआ" | #viralvideo | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T09:43:03+00:00

MP Bhojshala Case: "सरकार सरस्वती माता की मुर्ती को लंदन से लाए" | #viralvideo | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T09:42:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers