सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने पर रोक लगेगी : एक्सपर्ट
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। सोने पर कस्टम ड्यूटी और सेस में बढ़ोतरी से आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने पर रोक लगेगी। यह जानकारी एक्सपर्ट की ओर से बुधवार को दी गई।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के गुजरात प्रेसिडेंट नैनेश पच्चीगर ने कहा कि सरकार ने कस्टम ड्यूटी (सेस सहित) को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसमें बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत और कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (एआईडीसी) को एक प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इस फैसले से सोने के आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा के देश से बाहर जाने से रोकने में मदद मिलेगी।
पच्चीगर ने आगे कहा कि कस्टम ड्यूटी बढ़ने से सोने की ज्वेलरी की कीमत में भी इजाफा होगा और इससे ग्राहक पहले के मुकाबले कम आएंगे और ज्वेलरी की बिक्री में भी गिरावट आएगी।
पच्चीगर के मुताबिक, सरकार को सोने के आयात को कम करने के लिए गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (जीएमएस) को दोबारा से शुरू करना चाहिए। इससे देश में पुराना सोना बाहर आएगा और इससे कारीगरों को भी अपना जीवन यापन करने में मदद मिलेगी।
कस्टम ड्यूटी बढ़ने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है।
आईबीजेए की ओर से दोपहर को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 8,779 रुपए बढ़कर 1,60,411 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
22 कैरेट सोने का दाम 1,38,895 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,46,936 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट 1,13,724 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,20,308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में वृद्धि विदेशी मुद्रा की बचत, चालू खाते की सुरक्षा, आवश्यक आयातों को प्राथमिकता देने और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक मजबूती को बढ़ाने के उद्देश्य से अपनाई गई सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। साथ ही कहा कि इसमें व्यापक आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मोहम्मद सिराज ने मचाया धमाल, IPL 2026 में वो कर दिखाया जो अब तक कोई नहीं कर पाया
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भारत के 32 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने धमाल मचा दिया है. गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2026 में उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक कोई और नहीं कर पाया है. सिराज लगातार इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी बदौलत वो विकेट चटका रहे हैं. अब सिराज ने मोहम्मद शमी, कगीरो रबाडा और जोफ्र आर्चर जैसे स्टार गेंदबाजों को पीछे छोड़कर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. मोहम्मद सिराज ने कौन सा कमाल किया है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2026 में मचाया धमाल
मोहम्मद सिराज आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले नंबर -1 गेंदबाज बन गए हैं. इस समय वो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में टाटा आईपीएल ग्रीन डॉट बॉल डालने गेंदबाज हैं. सिराज ने 12 मैचों की 12 पारियों में 130 डॉट बॉल डाली हैं. उनके नाम इस सीजन 13 विकेट भी मौजूद हैं.
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर कगीसो रबाडा मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 12 मैचों की 12 पारियों में कुल 127 डॉट बॉल डाली है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक कुल 21 विकेट अपने नाम किए हैं.
MOST DOT BALLS IN IPL 2026:
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 13, 2026
Mohammed Siraj - 130 (44 Overs)
Kagiso Rabada - 127 (46 Overs)
The New Ball Duo of GT ???????? pic.twitter.com/c7FLMpkeed
तीसरे स्थान पर मोहम्मद शमी का कब्जा
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत के मोहम्मद शमी बने हुए हैं. शमी ने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में कुल 114 डॉट बॉल डाली हैं. इस दौरान उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए सिर्फ 9 विकेट हासिल किए हैं.
130 dot balls and 13 wickets in IPL 2026! pic.twitter.com/HCpxQLQ8tL
— lightningspeed (@lightningspeedk) May 13, 2026
इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर भी लिस्ट में मौजूद
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मौजूद हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2026 में 11 मैचों की 11 पारियों में कुल 111 डॉट बॉल डाली हैं. उनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कुल 15 विकटे भी मौजूद हैं.
भुवनेश्वर कुमार का भी लिस्ट में दबदबा
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर भारत के भुवनेश्वर कुमार बने हुए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. इतने मैचों में ही भुवी ने कमाल कर दिखाया है.
Out of syllabus. ???????????? pic.twitter.com/EAw5evYBSi
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 11, 2026
उन्होंने 11 पारियों में आईपीएल 2026 में कुल 111 डॉट बॉल डाली हैं. उनके नाम 21 विकेट दर्ज हैं, भुवी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और पर्पल कैप भी उनके सिर पर सजी हुई है.
ये भी पढ़ें : फुल ऑन मस्ती! वैभव सूर्यवंशी की क्यूटनेस ने जीता दिल, सरप्राइज एंट्री पर दिया ऐसा रिएक्शन वीडियो हो गया वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















