AFCAT 2 Notification 2026: एफकैट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
AFCAT Notification 2026: भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 2 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए युवाओं को फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल शाखाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जून 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।
ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक या संबंधित तकनीकी डिग्री होना जरूरी है। वहीं अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस कितनी होगी?
AFCAT 2 परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, NCC Special Entry और GATE के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे इंटरव्यू और अन्य चयन प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT 2 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
भारतीय वायु सेना में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होते ही समय पर फॉर्म भर लें।
Women Health: Health के लिए Game Changer हैं ये 4 बीज, महिलाएं इन्हें अपनी Diet में जरूर करें शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






