Responsive Scrollable Menu

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने शी जिनपिंग की तारीफ की, बोले- अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकत

वाशिंगटन, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे पर रवाना होने से पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने रिश्तों की तारीफ की और कहा कि उन्हें इस यात्रा के दौरान बेहतरीन मुलाकात की उम्मीद है। ईरान संकट, वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है।

व्हाइट हाउस से चीन रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें हैं और दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत और स्थिर हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे संबंध शानदार हैं। हम हमेशा अच्छी तरह साथ रहे हैं और चीन के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है।

ट्रंप ने संकेत दिया कि इस शिखर वार्ता में व्यापार सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा, हमारे चीन के साथ बड़े संबंध हैं। हम दोनों सुपरपावर हैं और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। सबसे ज्यादा फोकस व्यापार पर रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी खुलासा किया कि शी जिनपिंग इस साल के अंत तक अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति शी इस साल के आखिर में अमेरिका आएंगे। यह भी काफी रोमांचक होगा।

ईरान संकट पर भी ट्रंप ने चीन की संभावित भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर शी जिनपिंग इस मामले में मदद कर सकते हैं, तो उसका स्वागत होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर रहा है। ट्रंप ने कहा, ईरान सैन्य रूप से कमजोर हो चुका है। या तो वे सही रास्ता अपनाएंगे या हम बाकी काम पूरा करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-चीन आर्थिक संबंधों को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा, हम चीन के साथ बहुत बड़ा व्यापार करते हैं। हम भी फायदा उठा रहे हैं और चीन भी। हमारे रिश्ते अच्छे हैं।”

अपनी यात्रा के मकसद पर ट्रंप ने कहा कि यह दौरा सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि वैश्विक रणनीतिक संतुलन के हिसाब से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अमेरिका को दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य ताकत बताते हुए कहा कि चीन को दूसरा सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका और चीन के रिश्तों में व्यापार, तकनीक, ताइवान, सप्लाई चेन और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर कई मतभेद रहे हैं। इसके बावजूद दोनों देश लगातार उच्चस्तरीय कूटनीतिक संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि रिश्तों में और तनाव न बढ़े। वहीं भारत भी इस बदलते अमेरिका-चीन समीकरण पर करीबी नजर बनाए हुए है, क्योंकि इसका असर क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापारिक मार्गों और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर पड़ सकता है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एडल्ट फिल्मों में काम करने से लेकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने तक, जानिए Sunny Leone का सफर

Sunny Leone Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. जैसा कि सभी जानते हैं  सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हर चुनौती का डटकर सामना किया और अपनी अलग पहचान बनाई. एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक का उनका सफर आसान नहीं था. उन्हें अक्सर उनके अतीत को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ती रहीं.

बचपन और शुरुआती जिंदगी

सनी लियोनी का जन्म एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. बचपन में उनका नेचर काफी अलग था. वो खेलों में बेहद इंटरेस्ट रखती थीं और लड़कों के साथ हॉकी खेलना पसंद करती थीं. एथलेटिक्स में भी उनकी काफी दिलचस्पी थी. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए. उन्होंने एक जर्मन बेकरी में नौकरी की और टैक्स और रिटायरमेंट से जुड़ी एक फर्म में भी काम किया. उस समय लोग उन्हें उनके असली नाम करणजीत कौर वोहरा के नाम से जानते थे.

19 साल की उम्र में बदली जिंदगी

सनी लियोनी ने महज 19 साल की उम्र में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. शुरुआत में उन्होंने समलैंगिक एडल्ट फिल्मों में काम किया. बताया जाता है कि उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर यह फैसला लिया था. धीरे-धीरे वो इस इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गईं.
सनी सिर्फ एडल्ट फिल्मों में एक्टिंग ही नहीं करती थीं, बल्कि कई प्रोजेक्ट्स का निर्देशन भी करती थीं. उन्होंने इसमें काफी सफलता हासिल की और करोड़ों रुपये कमाए. उन्हें इंडस्ट्री के अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया. सनी पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर जैसी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं और एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी विविड एंटरटेनमेंट से भी जुड़ी रहीं. सनी को कई AVN अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं, जिन्हें एडल्ट इंडस्ट्री का ऑस्कर माना जाता है.

‘बिग बॉस’ से मिली नई पहचान

भारत में सनी लियोनी को असली पहचान साल 2011 में मिली, जब उन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के पांचवें सीजन में एंट्री की. शो में उनकी मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इसी दौरान मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट शो में पहुंचे और उन्होंने सनी को अपनी फिल्म के लिए ऑफर दिया. यही मौका सनी के बॉलीवुड करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड डेब्यू

सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म Jism 2 से बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म में उनके बोल्ड अंदाज ने खूब चर्चा बटोरी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में काम किया. साल 2014 में वो Ragini MMS 2 में नजर आईं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और बोल्ड सीन ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और टीवी शोज में भी काम किया. एक समय ऐसा भी आया जब सनी लियोनी भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिला बन गई थीं. इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

निजी जिंदगी और परिवार

सनी लियोनी ने साल 2011 में Daniel Weber से शादी की. दोनों ने सिख और यहूदी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. वहीं शादी के बाद दोनों ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया. सनी और डेनियल कई एडल्ट प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि बाद में सनी ने बॉलीवुड और भारतीय मनोरंजन जगत में अपना करियर बनाने पर पूरा ध्यान दिया. आज सनी तीन बच्चों की मां हैं. उन्होंने अपनी बेटी निशा को गोद लिया, जबकि उनके दो बेटे आशेर और नोआ का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ. सनी अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं.

आलोचनाओं के बावजूद बनाई अलग पहचान

सनी लियोनी का जीवन हमेशा विवादों और चर्चाओं में रहा, लेकिन उन्होंने अपने काम और मेहनत के दम पर खुद को साबित किया. बॉलीवुड में शुरुआत के समय कई लोगों ने उनके अतीत को लेकर सवाल उठाए, लेकिन उन्होंने इन सबको नजरअंदाज करते हुए लगातार काम किया.
आज सनी लियोनी सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सफल पर्सनैलिटी और सोशल मीडिया स्टार भी हैं.

ये भी पढ़ें: 'जेल में कैदियों के लिए डांस किया था', Sapna Choudhary ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'कोर्ट में बहुत हैरेसमेंट झेली...'

Continue reading on the app

  Sports

LSG के खिलाफ खेलेंगे धोनी? आया ये बड़ा अपडेट, हार्दिक पंड्या को लेकर खबर पक्की है!

MS Dhoni- Hardik Pandya: एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या पर अपडेट है. धोनी को लेकर कहा जा रहा है कि वो CSK के साथ लखनऊ जा सकते हैं. वहीं पंड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेवल नहीं किया. Wed, 13 May 2026 09:15:56 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Death Live: जहर देने से हुई प्रतीक यादव की मौत? अस्पताल के डॉक्टर ने क्या बताया ? |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T02:53:04+00:00

Prateek Yadav Death : प्रतीक के शरीर पर मिले चोट के निशान, पोस्टमार्टम में खुला राज! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T03:12:06+00:00

Prateek Yadav Death News : प्रतीक यादव मौत या हत्या? पोस्टमार्टम में क्या निकल? | Breaking | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T02:57:28+00:00

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई के मौत से टूटे अखिलेश ! |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T02:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers