IPL Points Table में GT का दबदबा, Captain Gill ने बताया- 160 रन बनाकर कैसे जीतते हैं मैच
सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करना उनकी टीम के लिये फायदेमंद रहा। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजा था। गुजरात के पांच विकेट पर 168 रन के जवाब में सनराइजर्स 14 . 5 ओवर में 86 रन पर आउट हो गए।
गिल ने मैच के बाद कहा ,‘‘ पहले बल्लेबाजी करना हमें रास आया। हमने अच्छी गेंदबाजी भी की जो जरूरी था।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इस पर बात की थी कि अगर 160 . 170 रन बना लिये तो हमारे गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनके लिये आसान नहीं होगा। हमने पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी की।
हमारे दोनों गेंदबाजों को शाबासी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम किसी खास शैली या ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलते हैं। हम हालात का आकलन करके उसके मुताबिक खेलते हैं।
Viral Jokes: व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे वायरल जोक्स, जो हर उम्र के लोगों को खूब हंसा रहे हैं, पढ़ आप भी लगाने लगेंगे ठहाके!
वायरल जोक्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेंट में से एक हैं. ये छोटे, मजेदार और सरल चुटकुले होते हैं जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ उनका मूड भी अच्छा कर देते हैं और तेजी से शेयर होते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18


















