चीन-अमेरिका संबंधों के बारे में धारणाओं पर सीजीटीएन का ग्लोबल सर्वे
बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। सीजीटीएन ने चीन के रेनमिन विश्वविद्यालय के सहयोग से इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल कम्युनिकेशन स्टडीज इन द न्यू एरा के माध्यम से चीन-अमेरिका संबंधों पर एक वैश्विक सर्वेक्षण किया।
इस सर्वेक्षण में विश्व भर के 39 देशों के 12,302 उत्तरदाताओं को शामिल किया गया। ऑनलाइन पैनल के माध्यम से किए गए इस सर्वेक्षण में 18 से 65 वर्ष की आयु वर्ग के उत्तरदाताओं को लक्षित किया गया था। नमूना प्रत्येक देश के राष्ट्रीय जनगणना आंकड़ों के आयु और लिंग वितरण से मेल खाने के लिए तैयार किया गया था और इसमें ग्लोबल साउथ के प्रतिनिधि देशों के साथ-साथ प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं को भी शामिल किया गया था।
मुख्य निष्कर्ष इस प्रकार हैं-
विश्व भर में 75 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं का मानना है कि चीन-अमेरिका के स्वस्थ और स्थिर संबंध अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विकासशील देशों के उत्तरदाताओं में यह सहमति 78.3 फीसदी तक पहुंचती है। इसके अतिरिक्त, अमेरिका में 76.7 फीसदी उत्तरदाता इस दृष्टिकोण से सहमत हैं।
विश्व भर में 67.9 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि चीन और अमेरिका पारस्परिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं, और दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव का समाधान असंभव नहीं है। विकासशील देशों और अमेरिका दोनों के उत्तरदाताओं ने इस मुद्दे पर 72.8 फीसदी की सहमति दिखाई, जो वैश्विक औसत से अधिक है।
विश्व स्तर पर 74.6 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि चीन-अमेरिका व्यापार का मूल तत्व पारस्परिक लाभ और लेन-देन है और सहयोग दोनों पक्षों के लिए लाभदायक है, जबकि टकराव दोनों को नुकसान पहुंचाता है। विकासशील देशों के उत्तरदाताओं में यह सहमति 78.2 प्रतिशत तक पहुंचती है। अमेरिका में, 75.3 प्रतिशत उत्तरदाता इस दृष्टिकोण से सहमत हैं, जो वैश्विक औसत से अधिक है।
78.6 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि चीन और अमेरिका को आपसी सम्मान के आधार पर संवाद को मजबूत करना चाहिए ताकि गलतफहमियों को कम किया जा सके। विकासशील देशों के उत्तरदाताओं में यह सहमति 81.8 प्रतिशत तक पहुंचती है। अमेरिका में 78.3 फीसदी उत्तरदाता इस विचार से सहमत हैं।
विश्व भर में 77.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि चीन-अमेरिका संबंधों में आर्थिक और व्यापारिक संबंध संघर्ष के स्रोत के बजाय स्थिरता लाने वाले कारक के रूप में कार्य करने चाहिए। विकासशील देशों के उत्तरदाताओं में यह सहमति 81.5 फीसदी तक पहुंच जाती है। अमेरिका में 76.4 फीसदी उत्तरदाता इस विचार से सहमत हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
GT vs SRH: वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन की शानदार फिफ्टी, गुजरात ने हैदराबाद को दिया 169 रनों का लक्ष्य
IPL 2026 GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत तो खास नहीं रही, लेकिन साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए हैं.
शुभमन गिल सस्ते में लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. गुजरात ने 26 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. प्रफुल्ल हिंगे ने 15 रन के स्कोर पर गुजरात को पहला झटका दिया. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. गिल 7 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए.
जोस बटलर हुए फ्लॉप
इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे ने ही जोस बटलर को चलता किया. बटलर 11 गेंद पर सिर्फ 7 रन बनाए. फिर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका दिया है. उन्होंने निशांत सिंधु को पवेलियन का रास्ता दिखाया. निशांत सिंधु 14 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए इस तरह 64 रन के स्कोर पर गुजरात ने 3 विकेट गंवा दिए थे.
????????????-???????????????? of fire tonight! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026
???? 2️⃣ MASSIVE wickets for Praful Hinge and @SunRisers ????
Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH pic.twitter.com/1fFOi2pgbI
साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर के बीच एक अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर साकिब हुसैन साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात को चौथा झटका दिया. साई सुदर्शन ने 44 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर वाशिंगटन सुंदर साकिब हुसैन का शिकार बने. जबकि वाशिंगटन सुंदर 33 गेंद पर 50 रन बनाए.
5️⃣th fifty-plus score in his last 6️⃣ innings ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026
Sai Sudharsan makes it count AGAIN ????
Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans | @sais_1509 pic.twitter.com/sVPmmtIZB4
Improvisation at its best ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026
???? Washington Sundar put on a show in Ahmedabad ????
Scorecard ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans | @Sundarwashi5 pic.twitter.com/eh4vIN4eFW
प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने झटके 2-2 विकेट
वहीं निशांस संधु ने 22 रनों की पारी खेली. वहीं जेसन होल्डर नाबाद 11 रन और राहुल तेवतिया नाबाद 4 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट चटकाए. कप्तान पैट कमिंस को एक सफलता मिली.
ऐसी है GT vs SRH की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद के संभावित सब्स्टीट्यूट: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
यह भी पढ़ें: 'वो कैमरे के लिए ऐसा करते हैं, कोई नया दिखावा... ', विराट कोहली के एग्रेशन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















